इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मिले व्यक्ति की मौत घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका भितरवार। भितरवार नगर में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक पहले गंभीर घायल अवस्था में पाया गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से भितरवार के सामुदायिक अस्पतालमें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर भेज दिया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय लखन गौड़ पुत्र नकटू गौड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दतिया जिले के इंदरगढ़ का निवासी था और पिछले एक साल से वर्तमान में भितरवार नगर के वार्ड नंबर 8 में थाने के सामने रह रहा था। मृतक के साले भूपेंद्र गौड़ ने बताया कि मेरा बहनेउ 8 मार्च रविवार की दोपहर से लापता था सोमवार को पुलिस के द्वारा मुझे सूचना दी थी कि एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में नगर के वार्ड क्रमांक 10 जयवीर हनुमान मंदिर के समीप खाली पड़ी पोखर के प्लाटों में पड़ा हुआ है। जो आप का रिश्तेदार बता रहा हे सूचना मिलते ही में और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल बहनोई को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक का इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। जिसके बाद प्राथमिक उपचार कर ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर किया गया काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। परिजनो ने जताई हत्या की आशंका मृतक के परिजनों का आरोप है कि लखन गौड़ की मौत किसी हादसे में नहीं बल्कि हत्या के कारण हुई है। उनका कहना है कि युवक के पूरे शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हे, उसे मारा गया है जिससे उन्हें शक है कि किसी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक को घायल अवस्था में मिलने की सूचना के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत दुर्घटना से हुई है या फिर उसके साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद भितरवार नगर में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोग भी मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर सच्चाई सामने लाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत महाराज माधवराव सिंधिया जी की 81वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ आयोजित..... इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल जी तथा विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति जी उपस्थित ,विद्यालय के प्रांसिपल जी,महेंद्र अग्रवालजी,खेड़कर जी,मजूमदार जी, सभी स्कूल शिक्षक गण बीजेपी पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहें कार्यक्रम में सर्वप्रथम कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात पार्षद श्री अनिल सांखला इस पावन अवसर पर महारुद्र मंडल स्कूल एवं कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु पार्षद निधि से वॉटर कूलर भेंट किए गए।1
- China ने ऐसा क्या किया,जो भूटान में इंडियन आर्मी को जाना पड़ा?🤔#khansir #khansirpatna #facts.1
- Post by Deepak Journalist1
- Post by विकास वर्मा1
- Post by SK NEWS 911
- Post by Lakshya News tv1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश कल 11 मार्च को आजाद समाज पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव गोराघाट से करेंगे संकल्प यात्रा का शुभारंभ, वही कल 4:00 पहुंचेगी डबरा जहां सभा को करेंगे संबोधित , इस यात्रा में भीम आर्मी के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने की संभावना, यात्री विश्राम होगा डबरा में 12 तारीख को ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी संकल्प यात्रा ।2
- बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था 14 वां नारी शक्ति सम्मान समारोह एव होली मिलन समारोह संपन्न1