logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जी रामजी योजना: 125 दिन रोजगार गारंटी, एआई निगरानी और डिजिटल भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता तारापुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने तारापुर प्रखण्ड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के तहत संचालित ‘जी रामजी योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। मजदूरी भुगतान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा, जिससे देरी की शिकायतें समाप्त होंगी। सामग्री मद का भुगतान ‘स्पर्श’ प्रणाली से किया जाएगा। योजना के चार प्रमुख क्षेत्र—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संबंधी कार्य तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के कार्य—निर्धारित किए गए हैं। सभी योजनाएं ग्राम सभा से चयनित होंगी और एआई तकनीक व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से निगरानी की जाएगी। अब कुल व्यय का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। युक्तधारा पोर्टल’ में जियो-फेंसिंग से कार्यों की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। योजना में पौधारोपण, चेक डैम, खेल मैदान, सौर ऊर्जा और विद्यालय भवन निर्माण भी शामिल हैं।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

जी रामजी योजना: 125 दिन रोजगार गारंटी, एआई निगरानी और डिजिटल भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता तारापुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने तारापुर प्रखण्ड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के तहत संचालित ‘जी रामजी योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। मजदूरी भुगतान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा, जिससे देरी की शिकायतें समाप्त होंगी। सामग्री मद का भुगतान ‘स्पर्श’ प्रणाली से किया जाएगा। योजना के चार प्रमुख क्षेत्र—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संबंधी कार्य तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के कार्य—निर्धारित किए गए हैं। सभी योजनाएं ग्राम सभा से चयनित होंगी और एआई तकनीक व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से निगरानी की जाएगी। अब कुल व्यय का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। युक्तधारा पोर्टल’ में जियो-फेंसिंग से कार्यों की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। योजना में पौधारोपण, चेक डैम, खेल मैदान, सौर ऊर्जा और विद्यालय भवन निर्माण भी शामिल हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू तथा बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित रहे। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, समन्वय और सहयोग के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसे शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस, शोभायात्रा एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सब इंस्पेक्टर संजय मंडल, विष्णुदेव, विट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
    1
    सुल्तानगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू तथा बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, समन्वय और सहयोग के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसे शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस, शोभायात्रा एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सब इंस्पेक्टर संजय मंडल, विष्णुदेव, विट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कुलसचिव पर फेंका धूल।
    1
    मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कुलसचिव पर फेंका धूल।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • गोड्डा जिला के बसंतरा प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रब्बानी की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
    1
    गोड्डा जिला के बसंतरा प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रब्बानी की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के
तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    7 hrs ago
  • बांका बिहार )पूर्व रेलवे के जीएम के निरीक्षण के दौरान जसीडीह–देवघर–बांका रूट पर नई मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। प्रस्तावित ट्रेन सुबह देवघर से खुलकर बांका पहुंचेगी। चांदन, कटोरिया व करझौसा में ठहराव होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
    1
    बांका बिहार )पूर्व रेलवे के जीएम के निरीक्षण के दौरान जसीडीह–देवघर–बांका रूट पर नई मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की गई। प्रस्तावित ट्रेन सुबह देवघर से खुलकर बांका पहुंचेगी। चांदन, कटोरिया व करझौसा में ठहराव होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, जिला शाखा मुंगेर के आह्वान पर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने की। संघ द्वारा जारी पत्र के आलोक में आयोजित इस प्रदर्शन में आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णयानुसार अखिल भारतीय आम हड़ताल के अवसर पर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक पहल करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
    1
    बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, जिला शाखा मुंगेर के आह्वान पर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने की।
संघ द्वारा जारी पत्र के आलोक में आयोजित इस प्रदर्शन में आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णयानुसार अखिल भारतीय आम हड़ताल के अवसर पर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक पहल करने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल घायल को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, विजय यादव उसी दिन अपनी बेटी को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर भागलपुर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने निकले थे, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी।
गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल घायल को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, विजय यादव उसी दिन अपनी बेटी को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर भागलपुर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने निकले थे, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.