Shuru
Apke Nagar Ki App…
Chadkeshkumar
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- थाना महुली पुलिस की तत्परता एवं सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप एक व्यक्ति का गायब मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुपुर्द किया गया, जिससे उसके चेहरे पर खुशी लौट आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुर्शीद आलम पुत्र मुख्तार आलम, निवासी ग्राम छितही, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर का मोबाइल फोन गुम हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना महुली पर दी। सूचना प्राप्त होते ही थाना महुली की साइबर टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग प्रारंभ की गई। साइबर टीम के सतत प्रयास एवं तकनीकी सहयोग से उक्त मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात मोबाइल स्वामी खुर्शीद आलम को थाना बुलाकर विधिवत उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा थाना महुली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा पुलिस की कार्यशैली की सराहना की गई। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना पर सूचना दें, जिससे CEIR पोर्टल के माध्यम से समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।3
- शिकायत है ❗ 2 3 2026 ई0 यह क्षेत्र ग्राम पंचायत संमदा_अजगरा के अंतर्गत आता है । ग्राम पंचायत संमदा अजगरा ब्लाक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है यहां पर सड़क की मरम्मत पर इंटरलॉकिंग किया गया है लेकिन आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है नीचे की तरफ जाने वाला रास्ता यहां पर इंटरलॉकिंग नहीं किया गया है। ऐसा की रास्ता दिखाई दे रहा है रास्ता काफी खराब हो चुका है इसके भी मरम्मत रोड क कयापलट होना चाहिए ताकि यातायत रूपयेसुचारु चले तथा पुल के करीब ऊंचे ऊंचे मोटे-मोटे पाइप डाल जाए ताकि बरसात का पानी भी जा सके और रास्ता भी अवरुद्ध न रहे शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए।1
- Post by Chadkeshkumar1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए फायरिंग के मामले में 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक जनपद संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के गठित टीम द्वारा आज दिनांक 01.03.2026 को कुल 05 अभियुक्तगणो को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । *घटना विवरण-* दिनांक 28.02.2026 को वादी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 27.02.2026 को समय लगभग दोपहर 01:00 बजे, जब वादी अपने से लड़का को परीक्षा दिलाने के लिए जगदीश प्रसाद उपाध्याय इण्टर कालेज भदाह संतकबीरगनर स्कूल पर गये थे भदाह चौराहे पर उपरोक्त पाँचो एक साथ राड डण्डा लेकर मोटरसाईकिल से आये और मुझको माँ बहन कि गन्दी-गन्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से कृष्णा यादव ने मेरे उपर फायर कर दिया मै किसी तरह बाल-बाल बच गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 123/2026, धारा धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 351(3), 352 बीएनएस व 7 CLA Act व 3/25/27, 4/25 Arms Act के अंतर्गत 05 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । *गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस की बढ़ोत्तरी किया गया ।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* कृष्णा यादव पुत्र स्व0 लवकुश यादव निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । प्रेमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । हरिओम पासवान पुत्र जनार्दन पासवान निवासी राउतपार थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर । विपिन भारती उर्फ कट्टा पुत्र जगदीश यादव निवासी अयचाकाट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । शेषनाथ तिवारी पुत्र स्व0 इंद्रजीत तिवारी निवासी सोनखर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती । *अपराधिक इतिहास* 01. प्रेमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । कुल मुकदमा- 07 मु0अ0सं0 460/2017 धारा 323,504 भादवि0, 3(1)(w)(1) SC/ST थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 177/2019 धारा 323,504 भादवि0, 3(1)(घ),3(1)(द) SC/ST थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 402/2019 धारा 323,504 भादवि0, 3(1)(घ),3(1)(द) SC/ST थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर। मु0अ0सं0 697/19 धारा 302,34 भादवि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 699/19 धारा 25/3 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 021/25 धारा 109(1),326(a),351(3),49 बीएनएस0 व 25/3 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 327/25, धारा 2(b)(1),3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । 02. विपिन भारती उर्फ कट्टा पुत्र जगदीश यादव निवासी अयचाकाट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । कुल मुकदमा -02 मु0अ0सं0 532/2022 धारा 363,366,376 भादवि0, ¾ पॉक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । मु0अ0सं0 56/2023 धारा 308,323,325,341,427,504,506 भादवि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । 03.सूरज तिवारी उर्फ शेषनाथ तिवारी पुत्र स्व0 इंद्रजीत तिवारी निवासी सोनखर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती । कुल मुकदमा -02 मु0अ0सं0 244/2021 धारा 323,504,506 भादवि0 थाना मुण्डेरा जनपद बस्ती । मु0अ0सं0 548/2024 धारा 310(2),317(3),317(5),61(2)(a) बीएनएस0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । *बरामदगी का विवरणः-* 01. 04 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन । 02. 03 अदद अवैध पिस्टल 03. 06 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 04. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 05. 01 अदद मोटरसाइकिल 06. 01 अदद चाकू 07. 01 अदद तमंचा 08. 01 में कुल 950 रुपया *पूछताछ विवरणः-* उक्त प्रकरण में अभियुक्त से पुछताछ किया तो बताया कि समाज में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए इस तरीके का कार्य करते है। *गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-* निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट उ0नि0 अशोक कुमार दूबे एवं चौकी प्रभारी मगहर उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी गौसपुर उ0नि0 धर्मनाथ यादव, चौकी प्रभारी औद्योगिक उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, का0 प्रशान्त विक्रम सिंह, का0 अरुण कुमार, का0 धर्मेन्द्र कुमार,एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, हे0का0 विवेक कुमार राय, हे0का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 वीर बहादुर यादव, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा ।1
- संत कबीर नगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे व एसओजी प्रभारी अजय कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने 01 मार्च 2026 को बालूशासन पुल के पास से आरोपितों को दबोच लिया। क्या है मामला पीड़ित द्वारा 28 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में दी गई तहरीर के अनुसार, 27 फरवरी को वह अपने पुत्र को परीक्षा दिलाने जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज, भदाह के पास गया था। आरोप है कि भदाह चौराहे पर पांचों अभियुक्त मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से कृष्णा यादव ने फायरिंग कर दी। पीड़ित बाल-बाल बच गया। इस संबंध में मु0अ0सं0 123/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में बढ़ोतरी भी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा यादव निवासी ओनिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रेमप्रकाश सिंह निवासी ओनिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद हरिओम पासवान निवासी राउतपार विपिन भारती उर्फ कट्टा निवासी अयचाकाट शेषनाथ तिवारी निवासी सोनखर, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रेमप्रकाश सिंह पर पूर्व में हत्या, आयुध अधिनियम व गैंगेस्टर एक्ट सहित कुल 07 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विपिन भारती एवं शेषनाथ तिवारी पर भी गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे पंजीकृत हैं। बरामदगी 03 अवैध पिस्टल 01 तमंचा 06 जिंदा कारतूस 12 बोर 02 जिंदा कारतूस .315 बोर 01 चाकू 01 मोटरसाइकिल 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन ₹950 नकद पूछताछ में खुलासा पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि समाज में दबदबा व प्रतिष्ठा कायम रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, विभिन्न चौकी प्रभारियों एवं एसओजी टीम के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by आज की आवाज1
- Post by Chadkeshkumar1