Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरदार हॉस्पिटल दुर्जनीपुर मोड ड्रमणगंज मिर्जापुर में सरदार हॉस्पिटल है उसका जो ऑनर है वह बहुत बड़ा बेईमान और दारू बाज है तो लोगों का इलाज कैसे करेगा किसी से अगर कोई काम करवा लेता है तो उसका पैसा भी नहीं देता और कोई कस्टमर आता है तो उससे बात करने की तमीज भी नहीं है इस हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल करवा देना चाहिए।
Arjun Singh
सरदार हॉस्पिटल दुर्जनीपुर मोड ड्रमणगंज मिर्जापुर में सरदार हॉस्पिटल है उसका जो ऑनर है वह बहुत बड़ा बेईमान और दारू बाज है तो लोगों का इलाज कैसे करेगा किसी से अगर कोई काम करवा लेता है तो उसका पैसा भी नहीं देता और कोई कस्टमर आता है तो उससे बात करने की तमीज भी नहीं है इस हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल करवा देना चाहिए।
- Arjun Singhकोरांव, प्रयागराज, उत्तर प्रदेशऐसे लोगों को लाइसेंस कौन दे देता है।2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बारा क्षेत्र के नेवरिया गांव निवासी बुजुर्ग छेदीलाल आदिवासी ने अपने जमीन विवाद को लेकर तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन लंबे समय बीतने के बावजूद समाधान न होने पर उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने बताया कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान छेदीलाल आदिवासी ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और जल्द न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि गरीब और बुजुर्गों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें न्याय दिलाया जाए।1
- मेजा, प्रयागराज। विकास खंड उरुवा के पट्टीनाथराय गांव स्थित ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर बनी नहर की पुलिया इन दिनों हादसों को न्योता दे रही है। पुलिया की रैपिड/रेलिंग कई वर्ष पहले टूट चुकी है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। रेलिंग टूटे होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर हर समय खतरा बना हुआ है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने बताया कि नहर की इस पुलिया की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बिना रेलिंग के पुलिया होने के कारण अब तक कई बाइक सवार और कार चालक अनियंत्रित होकर नहर में गिर चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके बावजूद संबंधित नहर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि ऊंचडीह–उरुवा मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर बनने के बाद यह रास्ता हर समय व्यस्त रहता है। दिन-रात भारी वाहनों सहित दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में टूटी रेलिंग के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने नहर विभाग और संबंधित अधिकारियों से पुलिया की रैपिड/रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- महाशिवरात्रि पर सुदिष्ट ब्रह्म धाम पश्चिमी परेठ परानीपुर में विशाल भंडारे का आयोजन मेजा, प्रयागराज। क्षेत्र के प्रसिद्ध पश्चिमी पर्यटक स्थल सुदिष्ट ब्रह्म धाम, परानीपुर में अखंड हरी कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । यह आयोजन भोजपुरी बिरहा गायक व समाज सेवी मुन्ना लाल यादव के नेतृत्व में कियागया। इस भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल।आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य किया गया है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण स्थल को सुव्यवस्थित किया गया। बड़े स्तर पर भोजन सामग्री की व्यवस्था की गई है। भोजपुरी बिरहा जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले मुन्ना लाल यादव ने बताया कि यह भंडारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष यह आयोजन भव्य रूप लेता जा रहा है और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा महाराज धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। भंडारे के अवसर पर क्षेत्र के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और भक्तगण बढ़-चढ़कर सहयोग किया।आयोजन में पहुंचे सांसद उज्जवल रमण सिंह का आयोजन कर्ता मुन्ना लाल यादव ने संसद के जन्मदिन की बधाइयां दी। वहीं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केक काट कर अपना जन्मोत्सव मनाया।लोगों की भीड़ ने उज्जवल भैया जिंदाबाद के नारे लगाए जयकारों के साथ बाबा महाराज का पश्चिमी परेड गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में एस पब्लिक के प्रबंधक नीरज यादव, सिरसा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, शेषमणि यादव, मोनू यादव इंद्रेश यादव दिलीप जुगनू प्रेमी ओम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- यह रिपोर्ट अपने रीवा की है जहां पर भूमाफियाओं ने दो औरतों पर हाईवे से उनके ऊपर कंकड़ व मोरम डाल दिए जिससे एक औरत तो बच गई और एक औरत लगता है गंभीर या मौत हो गई है यह वीडियो प्लीज रीवा कलेक्टर तक पहुंचना चाहिए1
- तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, थाने के चक्कर काट रहा पति, गुमशुदगी पर कार्रवाई की मांग रीवा के बरा गांव में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति रामजस साकेत ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पत्नी कई लोगों से संपर्क में थी। 7 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज, पुलिस से तलाश और कार्रवाई की मांग। सोशल मीडिया अब लोगों की गृहस्थी तोड़ रहा है ऐसा ही एक मामला रीवा में सामने आया है जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई मामला सेमरिया के बरा गांव का है महिला का पति रामजस साकेत मुंबई में रोजी-रोटी कमाता है गांव में उसकी पत्नी सीमा और तीन बच्चे हैं रामजस का कहना है कि सीमा लगातार सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों के संपर्क में थी उन्हीं में से किसी एक के साथ वो अपने तीन बच्चों को छोड़कर भाग गई 7 फरवरी को उसने सेमरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब उसने एसपी ऑफिस में गुहार लगाई वो चाहता है कि पुलिस उसकी पत्नी को तलाशे ताकि बच्चों को मां का प्यार मिल सके...1
- परीक्षा देने निकले छात्र बने रफ्तार के शिकार: नईगढ़ी में दो दर्दनाक सड़क हादसों से मचा हड़कंप, पांच लोग गंभीर रूप से घायल दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.89650741301
- आखिर क्यों बिना नंबर प्लेट बड़ी संख्या में धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर, ट्रक, हाइवा इत्यादि वाहन1
- कौंधियारा क्षेत्र के बारी बजहिया पाल चौराहे स्थित एक किराने की दुकान में अज्ञात चोरों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से सामान और हजारों रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह 08:00 के आसपास दुकान मालिक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत PRV 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।1