9 से 17 अगस्त तक जिले में होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे समाज के विशिष्ट नागरिक 13 अगस्त को नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में, 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर निकलेगी तिरंगा रैली ---------- बैतूल 8 अगस्त ,2026/राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना के संचार के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित सभी जनपद अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 13 अगस्त को जिले की सभी नगर पालिका एवं जनपद क्षेत्रों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली निकाली जाएगी। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिले में तिरंगा रैली सहित अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूरी गरिमा और भव्यता के साथ आयोजन किया जाए। सभी जनप्रतिनिधि एवं शासकीय कर्मचारी अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाए। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का स्वरूप वृहद और भव्य होना चाहिए। सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से अभियान का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का नेतृत्व समाज के विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा किया जाए। उन्होंने नगर पालिकाओं, शासकीय विभागों एवं अन्य संगठनों के सहयोग से नागरिकों को न्यूनतम दर पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नागरिक सक्रिय सहभागी बनें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए।

- bus ki ticket 🎫 bad gayi hai pahle 1.25 parti mitar ab 2 parti mitar ho gayi hai ye bus or petrol ye sab ka rate bad raha hai to kyu nahi ye sarkar ne sab ka rate kam karna chahiye ye sab kishan ka kahna hai1
- विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय सेवा-जय जोहार के नारों से गूंजा नगर कृषि उपज मंडी से निकली शोभायात्रा, पारंपरिक परिधान में शामिल हुए आदिवासी समाज के लोग; महापुरुषों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र मुलताई । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को आदिवासी समाज द्वारा पवित्र नगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कृषि उपज मंडी से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे मार्ग में “जय सेवा, जय जोहार” के नारों से माहौल गूंजायमान होता रहा। शोभायात्रा में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। समाज के युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए वहीं डीजे की धुन पर युवक-युवतियों ने सामूहिक रूप से नृत्य कर उत्साह और उमंग का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के दौरान नाका नंबर एक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही आदिवासी समाज के महापुरुषों एवं वीर नायकों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन में समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, नारों और महापुरुषों की झांकियों ने पूरे आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।1
- मांगलवारा बाजार में छत्रपति शिवा जी महाराज की मूर्ति पर लगी स्टील रेलिंग, सार्वजनिक संपत्ति को आसमाजिक तत्वों नें पहुंचाया नुकसान मुलताई। बीती रात्रि मंगलवार बाजार क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास लगी स्टील की रेलिंग को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए तोड़ दिया गया, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह तोड़फोड़ करना न केवल असामाजिक गतिविधि है बल्कि इससे शहर की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने आशंका जताई कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर लगी रेलिंग, प्रतिमाओं एवं अन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। ऐसी घटनाओं से आखिर असामाजिक तत्व क्या संदेश देना चाहते हैं, यह भी जांच का विषय है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच कराने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- आमला मे बारिश भी नहीं रोक सकी आदिवासियों के कदम, आमला में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली विशाल रैली अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण के लिए एकजुट दिखा आदिवासी समाज, रैली में उमड़ा जनसैलाब2
- 37 लाख की लागत से निर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन का विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया लोकार्पण आमला (बैतूल)। ग्राम पंचायत अंधारिया में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल ग्राम सुशासन भवन का लोकार्पण आज आमला विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन में सरपंच कक्ष, सचिव कक्ष, सहायक सचिव कक्ष, विशाल सभा कक्ष, अतिथि कक्ष तथा रसोई कक्ष का निर्माण किया गया है। यह भवन ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुगम बनाएगा, वहीं ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर बेहतर वातावरण में उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुशासन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल ग्राम सुशासन भवन ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को नई दिशा देगा तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ श्री पंकज धरोठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री हरि यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामकिशोर देशमुख, ग्राम पंचायत अंधारिया की सरपंच श्रीमती मीनावती नरेंद्र गड़ेकर, उपसरपंच श्री प्रणव नरवरे, ग्राम पंचायत ससुंद्रा के सरपंच श्री संजय माथनकर, श्री अशोक नागले, भाजपा नेता श्री सतीश हरोड़े, उपयंत्री श्री अमित तिवारी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र गड़ेकर ने अपने संबोधन में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे द्वारा आमला विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत एवं पूर्ण कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक के सतत प्रयासों से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पंचायत भवन सहित अनेक जनहितकारी कार्यों को गति मिली है। श्री गड़ेकर ने अटल ग्राम सुशासन भवन की सौगात के लिए विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आमला विधानसभा निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रही है। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने नव-निर्मित भवन के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ग्राम पंचायत के विकास एवं बेहतर प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- झल्लार,सावलमेंढा सहित नगर में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, अस्पताल में मरिजो को फलों का वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुएं आयोजित भैंसदेही नगर सहित झल्लार सावलमेढा और ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी समाज में बड़ी धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया इस दौरान कार्यक्रम में सर्व समाज शामिल हुआं नगर सहित सावलमेंढा और झल्लार में रैली आदिवासी समाज ने निकाली गई। आदिवासी समाज ने पारम्परिक नृत्य किया जो आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं झल्लार में समाज सेवी मनीष राठौर ने अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरिजो को फलों का वितरण किया कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने स्वतंत्रता-संग्राम सेनानियों के बलिदान को मंच से याद किया।1
- मनोहर अग्रवाल बैतूल के कुकरु खामला पर्यटक के समीप भोडीया कुंड वाटर फाल पर लगी भीड़1
- मांगलवारा बाजार में छत्रपति शिवा जी महाराज की मूर्ति पर लगी स्टील रेलिंग, सार्वजनिक संपत्ति को आसमाजिक तत्वों नें पहुंचाया नुकसान मांगलवारा बाजार में छत्रपति शिवा जी महाराज की मूर्ति पर लगी स्टील रेलिंग, सार्वजनिक संपत्ति को आसमाजिक तत्वों नें पहुंचाया नुकसान मुलताई। बीती रात्रि मंगलवार बाजार क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास लगी स्टील की रेलिंग को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए तोड़ दिया गया, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह तोड़फोड़ करना न केवल असामाजिक गतिविधि है बल्कि इससे शहर की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। लोगों ने आशंका जताई कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर लगी रेलिंग, प्रतिमाओं एवं अन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। ऐसी घटनाओं से आखिर असामाजिक तत्व क्या संदेश देना चाहते हैं, यह भी जांच का विषय है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं पुलिस विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच कराने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1