logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना की टीम ने शादी समारोहों से नगदी और आभूषणों से भरे बैग चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान ₹9 लाख की नगदी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव कड़िया सांसी निवासी 21 वर्षीय निकिल के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिए 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में 29 नवंबर 2025 को थाना शहर सोहना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 28 नवंबर 2025 की रात सोहना-पलवल रोड स्थित अग्रसेन भवन में उनके बेटे का लग्न समारोह था, जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उनका लाखों रुपयों, गहनों और अन्य सामान से भरा बैग चोरी कर ले गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर शादियों के सीजन में अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। वहां वे शादी समारोह में घुसकर रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करते हैं और मौका मिलते ही आभूषणों व पैसों का बैग लेकर फरार हो जाते हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी निकिल के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी तथा डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत पहले से 12 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य राज्यों में की गई चोरियों के संबंध में आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

1 day ago
user_Gaurav kumar
Gaurav kumar
विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
1 day ago

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना की टीम ने शादी समारोहों से नगदी और आभूषणों से भरे बैग चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान ₹9 लाख की नगदी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव कड़िया सांसी निवासी 21 वर्षीय निकिल के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिए 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में 29 नवंबर 2025 को थाना शहर सोहना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 28 नवंबर 2025 की रात सोहना-पलवल रोड स्थित अग्रसेन भवन में उनके बेटे का लग्न समारोह था, जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उनका लाखों रुपयों, गहनों और अन्य सामान से भरा बैग चोरी कर ले गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर शादियों के सीजन में अलग-अलग राज्यों में जाते हैं। वहां वे शादी समारोह में घुसकर रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करते हैं और मौका मिलते ही आभूषणों व पैसों का बैग लेकर फरार हो जाते हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी निकिल के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी तथा डकैती सहित विभिन्न धाराओं के तहत पहले से 12 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य राज्यों में की गई चोरियों के संबंध में आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • जनता का विश्वास साथ होने पर सेवा का संकल्प और अधिक मजबूत हो जाता है। नितिन नवीन और बी एल संतोष का कहना है कि मिला हुआ अपार जनसमर्थन निरंतर यह याद दिलाता है कि हर निर्णय और हर प्रयास सिर्फ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ही है। उनके अनुसार, जनसेवा ही सबसे पहली प्राथमिकता है और जनता का अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
    1
    जनता का विश्वास साथ होने पर सेवा का संकल्प और अधिक मजबूत हो जाता है। नितिन नवीन और बी एल संतोष का कहना है कि मिला हुआ अपार जनसमर्थन निरंतर यह याद दिलाता है कि हर निर्णय और हर प्रयास सिर्फ जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए ही है। उनके अनुसार, जनसेवा ही सबसे पहली प्राथमिकता है और जनता का अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर अल्वी समाज ने एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यात्रा के स्वागत में सक्रिय भागीदारी निभाने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। जिले में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। अल्वी समाज की इस पहल का ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए इसे मेवात की गंगा-जमुनी संस्कृति का अनूठा प्रतीक बताया है। इस बैठक में अल्वी समाज की ओर से सीकरी बल्लभगढ़ के पार्षद शहाबुद्दीन, डॉ. ज़फ़र अहमद बलाई, रसूलपुर के मुबीन ठेकेदार, जमशेद देवला, लियाकत तावडू, सीकरी के पार्षद अब्बास और नफीस अल्वी बलई मौजूद रहे। इनके साथ ही हिंदू समाज की ओर से गंगादन डागर सहित जलाभिषेक यात्रा के कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यात्रा समिति के अध्यक्ष ने अल्वी समाज के सकारात्मक सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी सभी समुदायों के सहयोग से जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा था, जिसने पूरे प्रदेश में अच्छा संदेश दिया था। इस बार भी लोगों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है और इसके शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की उम्मीद है। बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मेवात की सामाजिक एकता, आपसी विश्वास और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों की जिम्मेदारी है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों का सम्मान करें तथा प्रेम, सद्भाव और अमन का संदेश दें। यात्रा को लेकर जहां प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है, वहीं समाज के संयुक्त प्रयास इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    1
    हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर अल्वी समाज ने एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यात्रा के स्वागत में सक्रिय भागीदारी निभाने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। जिले में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। अल्वी समाज की इस पहल का ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए इसे मेवात की गंगा-जमुनी संस्कृति का अनूठा प्रतीक बताया है।

इस बैठक में अल्वी समाज की ओर से सीकरी बल्लभगढ़ के पार्षद शहाबुद्दीन, डॉ. ज़फ़र अहमद बलाई, रसूलपुर के मुबीन ठेकेदार, जमशेद देवला, लियाकत तावडू, सीकरी के पार्षद अब्बास और नफीस अल्वी बलई मौजूद रहे। इनके साथ ही हिंदू समाज की ओर से गंगादन डागर सहित जलाभिषेक यात्रा के कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यात्रा समिति के अध्यक्ष ने अल्वी समाज के सकारात्मक सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी सभी समुदायों के सहयोग से जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा था, जिसने पूरे प्रदेश में अच्छा संदेश दिया था। इस बार भी लोगों में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है और इसके शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की उम्मीद है।

बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मेवात की सामाजिक एकता, आपसी विश्वास और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों की जिम्मेदारी है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों का सम्मान करें तथा प्रेम, सद्भाव और अमन का संदेश दें। यात्रा को लेकर जहां प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है, वहीं समाज के संयुक्त प्रयास इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने जमकर बवाल काटा, जहां पुलिस भी डटी रही। इस विरोध प्रदर्शन के बीच, सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होने पर पुलिस उन्हें जबरन अपने साथ ले गई और अस्पताल में भर्ती करा दिया।
    1
    जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने जमकर बवाल काटा, जहां पुलिस भी डटी रही। इस विरोध प्रदर्शन के बीच, सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होने पर पुलिस उन्हें जबरन अपने साथ ले गई और अस्पताल में भर्ती करा दिया।
    user_अनुभवी आंखें न्यूज़
    अनुभवी आंखें न्यूज़
    Media house कापसहेड़ा, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • नूंह के फिरोजपुर नमक गांव में सार्वजनिक भूमि के संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए तकिया वाले जोहड़ की आधिकारिक नाप शुरू कर दी गई है। सरपंच इमरान की अगुवाई में शुरू की गई इस नाप के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। इस नाप का मुख्य उद्देश्य जोहड़ की वास्तविक सीमा तय करना, अतिक्रमण की पहचान करना और इसके संरक्षण का रास्ता साफ करना है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है और इस पूरी प्रक्रिया में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
    1
    नूंह के फिरोजपुर नमक गांव में सार्वजनिक भूमि के संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए तकिया वाले जोहड़ की आधिकारिक नाप शुरू कर दी गई है। सरपंच इमरान की अगुवाई में शुरू की गई इस नाप के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। इस नाप का मुख्य उद्देश्य जोहड़ की वास्तविक सीमा तय करना, अतिक्रमण की पहचान करना और इसके संरक्षण का रास्ता साफ करना है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है और इस पूरी प्रक्रिया में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर देशभर से उमड़े छात्रों ने एक साफ़ संदेश दे दिया है कि देश की Gen Z मोदी सरकार से बेहद नाराज़ है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जी ने कहा है कि देश भर से इकट्ठा हुए इन छात्रों ने सरकार के प्रति अपनी भारी नाराज़गी को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर पर देशभर से उमड़े छात्रों ने एक साफ़ संदेश दे दिया है कि देश की Gen Z मोदी सरकार से बेहद नाराज़ है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जी ने कहा है कि देश भर से इकट्ठा हुए इन छात्रों ने सरकार के प्रति अपनी भारी नाराज़गी को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है।
    user_Anil paswan
    Anil paswan
    Newspaper advertising department Dwarka, South West Delhi•
    22 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी को सीधी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि देश की संसद भाजपा की नहीं है, बल्कि यह देश की जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सदन है। भाजपा को दोटूक सुनाते हुए आगाह किया गया है कि संसद के भीतर उनकी बर्बरता के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद होती रहेगी।
    1
    भारतीय जनता पार्टी को सीधी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि देश की संसद भाजपा की नहीं है, बल्कि यह देश की जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सदन है। भाजपा को दोटूक सुनाते हुए आगाह किया गया है कि संसद के भीतर उनकी बर्बरता के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद होती रहेगी।
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • हरियाणा के मेवात की संघर्षशील बेटी और कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रजिया बानो को अखिल भारतीय कांग्रेस महिला OBC विभाग में राष्ट्रीय सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से नूंह और मेवात क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र की महिलाओं और पिछड़े वर्ग के सम्मान के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। इस महत्वपूर्ण दायित्व को मिलने के बाद रजिया बानो ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के भरोसे पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरी उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के माध्यम से महिलाओं, पिछड़े वर्ग, युवाओं और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस महिला OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद, हरियाणा के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेत्री सुहासिनी यादव और अपनी बड़ी बहन दीपिका यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और विश्वास के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगी और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी। रजिया बानो की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
    1
    हरियाणा के मेवात की संघर्षशील बेटी और कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रजिया बानो को अखिल भारतीय कांग्रेस महिला OBC विभाग में राष्ट्रीय सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से नूंह और मेवात क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र की महिलाओं और पिछड़े वर्ग के सम्मान के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण दायित्व को मिलने के बाद रजिया बानो ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के भरोसे पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरी उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन के माध्यम से महिलाओं, पिछड़े वर्ग, युवाओं और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को मजबूती से उठाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस महिला OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद, हरियाणा के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेत्री सुहासिनी यादव और अपनी बड़ी बहन दीपिका यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और विश्वास के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगी और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी। रजिया बानो की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • डहाणू शहर में सोमवार शाम करीब 4 बजे तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर सशस्त्र डकैती डाली। वारदात के दौरान एक डकैत के हाथ में बंदूक होने की वजह से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पूरा हंगामा लगभग 15 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान दुकान के सामने वाली सड़क पर लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी थी, लेकिन बदमाशों के पास हथियार होने के कारण किसी भी नागरिक ने उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक डकैती के कारण डहाणू शहर में खलबली मच गई है और स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों के बीच भारी डर का माहौल है। पुलिस इस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी है।
    2
    डहाणू शहर में सोमवार शाम करीब 4 बजे तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर सशस्त्र डकैती डाली। वारदात के दौरान एक डकैत के हाथ में बंदूक होने की वजह से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पूरा हंगामा लगभग 15 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान दुकान के सामने वाली सड़क पर लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी थी, लेकिन बदमाशों के पास हथियार होने के कारण किसी भी नागरिक ने उनका विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक डकैती के कारण डहाणू शहर में खलबली मच गई है और स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों के बीच भारी डर का माहौल है। पुलिस इस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी है।
    user_आपले मानवाधिकार
    आपले मानवाधिकार
    Psychologist कापसहेड़ा, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.