*कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन का शकंजा* * मानकों के संचालन पर ताला, छात्र घर भेजे गए* *कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन का शिकंजा* * मानकों के संचालन पर ताला, छात्र घर भेजे गए* रिपोर्टर -रजनीश कुमार *औरैया, अजीतमल* अजीतमल-बाबरपुर कस्बे में बिना निर्धारित मानकों के संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। *किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई* तहसीलदार अविनाश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार सिंह तथा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक मानकों की जांच की। *क्या मिला और क्या हुआ* जांच के दौरान अधिकारियों ने संस्थान में आग सुरक्षा, निकास व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों और अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कई कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरियों में निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें त्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। इन संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। *प्रशासन की चेतावनी* तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिना आवश्यक मानकों और औपचारिकताओं के किसी भी कोचिंग संस्थान या लाइब्रेरी का संचालन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संचालन विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) एवं निर्धारित पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संस्थानों का संचालन किया जाएगा। मानकों का अनुपालन सुनिश्चित होने तक संस्थानों का संचालन न करें। अन्यथा सील और कड़ी कार्रवाई होगी।
*कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन का शकंजा* * मानकों के संचालन पर ताला, छात्र घर भेजे गए* *कोचिंग और लाइब्रेरी पर प्रशासन का शिकंजा* * मानकों के संचालन पर ताला, छात्र घर भेजे गए* रिपोर्टर -रजनीश कुमार *औरैया, अजीतमल* अजीतमल-बाबरपुर कस्बे में बिना निर्धारित मानकों के संचालित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। *किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई* तहसीलदार अविनाश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार सिंह
तथा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक मानकों की जांच की। *क्या मिला और क्या हुआ* जांच के दौरान अधिकारियों ने संस्थान में आग सुरक्षा, निकास व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों और अन्य अनिवार्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कई कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरियों में निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं मिले। जिसके बाद उन्हें त्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। इन संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित
उनके घर भेज दिया गया। *प्रशासन की चेतावनी* तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बिना आवश्यक मानकों और औपचारिकताओं के किसी भी कोचिंग संस्थान या लाइब्रेरी का संचालन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संचालन विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) एवं निर्धारित पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संस्थानों का संचालन किया जाएगा। मानकों का अनुपालन सुनिश्चित होने तक संस्थानों का संचालन न करें। अन्यथा सील और कड़ी कार्रवाई होगी।
- थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 30.07.2026 को ग्राम सुरान जौरा रोड से एक नफर वांछित अभियुक्त रिंकू उर्फ रंग्गे पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम राहतपुर थाना कोतवाली औऱैया जनपद औरैया उम्र करीब 33 वर्ष को संबंधित मुकदमा संख्या 527/2026 धारा 85/80(2) बी0एन0एस व ¾ डी0पी0 एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।2
- सावन के पहले गुरुवार देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बम भोले' के जयघोष से गूंजा परिसर औरैया। सावन माह के पहले गुरुवार को जनपद के प्राचीन देवकली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्त तड़के ही मंदिर पहुंचने लगे। पूरे मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।1
- भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, आज निकली शोभायात्रा भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ, आज निकली शोभायात्रा औरैया। गोपाल वाटिका आश्रम में शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रही श्री शिवमहापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया आचार्य पंडित सुशील शुक्ला 'दद्दा' के मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण की पावन कथा का रसपान कराया जाएगा।4
- SDM कोर्ट के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल,केस को लेकर दो वकीलों में कहासुनी, *इटावा- SDM कोर्ट के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल…* *केस को लेकर दो वकीलों में कहासुनी, एक क्लाइंट के साथ भी मारपीट का आरोप, कचहरी परिसर पहुंची पुलिस, जांच शुरू, थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर का मामला…!!*1
- दिनांक 30.07.2026 को श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया निरीक्षण उपरांत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मंदिर के पुजारियों / कर्म0गण के साथ वार्ता कर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।4
- रथों पर सवार भगवान की सचल झाकियां, कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण प्रारंभ औरैया। गोपाल वाटिका आश्रम में बृहस्पतिवार से शिव महापुराण कथा एवं सवालक्ष पार्थिव लिंगार्चन का आयोजन शुरू हो गया। इसको लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर घूमते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। इसके बाद आचार्य ने पूजन के उपरांत कथा का श्रवण कराया। कार्यक्रम आयोजक रमेश चंद्र व आशा वर्मा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान 11 अगस्त तक चलेगा। बताया कि आयोजन में कथा व्यास सुशील कुमार शुक्ला भक्तों को शिव महापुराण की महिमा का रसपान कराएंगे। कथा रोजाना दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम तीन बजे से छह बजे तक आयोजित की जाएगी। 10 अगस्त को विशेष द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं पार्थिव पूजन किया जाएगा। इसके बाद 11 अगस्त को पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। आयोजकों ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।1
- *थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।* औरैया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनाँक 30.07.2026 को ग्राम सुरान जौरा रोड से एक नफर वांछित अभियुक्त 1.रिंकू उर्फ रंग्गे पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम राहतपुर थाना कोतवाली औऱैया जनपद औरैया उम्र करीब 33 वर्ष को संबंधित मु0अ0स0 527/2026 धारा 85/80(2) बी0एन0एस व ¾ डी0पी0 एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.रिंकू उर्फ रंग्गे पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम राहतपुर थाना कोतवाली औऱैया जनपद औरैया उम्र करीब 33 वर्ष । *अभियोग विवरण -* 1.मु0अ0स0 527/2026 धारा 85/80(2) बी0एन0एस व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.श्री राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह । 2.उ0नि0 श्री सुदेश कुमार थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया । 3.का0 पंकज कुमार थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया ।1