Shuru
Apke Nagar Ki App…
खरीदी केंद्रों के स्थानांतरण से किसानों की परेशानी बढ़ी नरसिंहपुर। जिले में मूंग खरीदी के दौरान किसानों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों के स्थानांतरण, वेयर हाउसों की सीमित क्षमता और पुराने अनाज के समय पर उठाव न होने से कई केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं लगातार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए है करकबेल के ॐ वेयर हाउस से खरीदी को नरसिंहपुर के मगरधा पटेल वेयर हाउस में शिफ्ट किए जाने से किसान नाराज हैं। किसानों का कहना है कि वे एक हफ्ते से कतार में थे, लेकिन अब उन्हें फिर से नई जगह लाइन लगानी पड़ रही है।
NP Ashish Dubey Journalist
खरीदी केंद्रों के स्थानांतरण से किसानों की परेशानी बढ़ी नरसिंहपुर। जिले में मूंग खरीदी के दौरान किसानों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खरीदी केंद्रों के स्थानांतरण, वेयर हाउसों की सीमित क्षमता और पुराने अनाज के समय पर उठाव न होने से कई केंद्रों पर लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं लगातार बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए है करकबेल के ॐ वेयर हाउस से खरीदी को नरसिंहपुर के मगरधा पटेल वेयर हाउस में शिफ्ट किए जाने से किसान नाराज हैं। किसानों का कहना है कि वे एक हफ्ते से कतार में थे, लेकिन अब उन्हें फिर से नई जगह लाइन लगानी पड़ रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने निकाली तिरंगा यात्रा गोटेगांव और तेंदूखेड़ा विधायक हुए शामिल1
- *श्रावण की भक्ति में सराबोर करेली, ज्ञान सरोवर मानस मंडल के संगीतमय मास परायण में गूंजा श्रीराम नाम* *श्रावण की भक्ति में सराबोर करेली, ज्ञान सरोवर मानस मंडल के संगीतमय मास परायण में गूंजा श्रीराम नाम* *12वें परायण में श्रद्धालुओं ने किया प्रभु श्रीराम का गुणगान, सोनी परिवार को भेंट किया भव्य श्रीराम दरबार* करेली। पावन श्रावण मास में धर्म और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करते हुए ज्ञान सरोवर मानस मंडल करेली द्वारा आयोजित श्रीरामचरित मानस के संगीतमय मास परायण का क्रम श्रद्धालुओं के बीच निरंतर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है। इसी श्रृंखला में शनिवार 08 अगस्त को श्री विनोद जी सोनी (मोहनी ज्वेलर्स) के शुभ नगर स्थित निज निवास पर रामायणजी का 12वां संगीतमय मास परायण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। संगीतमय रामायण पाठ के दौरान मानस की चौपाइयों, भजनों और श्रीराम नाम के संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मण्डल के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति का गुणगान किया। श्रद्धालुओं की सहभागिता और सामूहिक भक्ति ने आयोजन को एक जीवंत आध्यात्मिक अनुभूति में बदल दिया। *हर घर तक पहुंचे श्रीराम का संदेश* ज्ञान सरोवर मानस मंडल द्वारा श्रावण मास में किए जा रहे इस अनूठे आयोजन की विशेषता यह है कि रामायणजी का पाठ केवल एक स्थान तक सीमित न रहकर घर-घर तक श्रीराम कथा और भक्ति का संदेश पहुंचा रहा है। मंडल द्वारा प्रत्येक श्रद्धालु के निवास पर संगीतमय मास परायण आयोजित किया जा रहा है, जिससे करेली नगर में धार्मिक वातावरण निर्मित होने के साथ-साथ परिवारों में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है। मंडल की इसी धार्मिक परंपरा के अंतर्गत परायण के उपरांत श्रद्धालु परिवारों को मंडल की ओर से बतौर भेंट श्रीराम दरबार प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को श्री विनोद जी सोनी (मोहनी ज्वेलर्स) एवं सोनी परिवार को भव्य श्रीराम दरबार भेंट किया गया। श्रीराम दरबार प्राप्त कर सोनी परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद बताते हुए मंडल के इस भावपूर्ण प्रयास की सराहना की। *12 परायण पूरे, भक्ति यात्रा निरंतर जारी* श्रावण मास के दौरान ज्ञान सरोवर मानस मंडल द्वारा किए जा रहे मास परायण का यह 12वां पड़ाव रहा। लगातार हो रहे इन आयोजनों से यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि करेली की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में मंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मंडल के सदस्यों द्वारा समय, श्रम और समर्पण के साथ की जा रही यह सेवा निश्चित रूप से सराहनीय है। इस अवसर पर ज्ञान सरोवर मानस मंडल के अध्यक्ष तीरथ श्रीवास्तव सहित मंडल परिवार के श्रीरामजी सेवारत साथियों सर्वश्री राजेंद्र श्रीवास्तव,सुनील नामदेव तन्हा, पुष्पेंद्र सोनी, प्रणव रावत, अंशुल श्रीवास्तव, श्यामनारायण गुप्ता l, देवांश श्रीवास्तव, पवन विश्वकर्मा सहित केशव गुप्ता ने कहा कि “श्रीरामचरित मानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को मर्यादा, संस्कार, सेवा, त्याग और सद्भाव की दिशा देने वाली जीवन-पद्धति है। श्रावण मास में घर-घर रामायणजी का संगीतमय मास परायण कराने का हमारा उद्देश्य यही है कि श्रीराम का नाम केवल मंदिरों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक परिवार के हृदय और आचरण में पहुंचे। जब घर में रामकथा होती है तो वातावरण में संस्कार आते हैं और जब समाज में राम के आदर्श जीवित होते हैं तो आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है।” *करेली की धार्मिक परंपरा को मिल रही ऊंचाइयां* ज्ञान सरोवर मानस मंडल के इस धार्मिक अभियान की नगर में लगातार सराहना हो रही है। श्रावण मास में संगीतमय रामायणजी के माध्यम से भक्ति, संस्कार और सामाजिक सद्भाव का जो वातावरण निर्मित किया जा रहा है, वह करेली की धार्मिक परंपरा को नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है। *आज रविवार का मास परायण श्री गुप्ता निवास पर* आज 09 अगस्त 2026 का मास परायण मंडल परिवार के साथी श्री श्यामनारायण जी गुप्ता बबलू भैया के निज निवास रेलवे फाटक महाकाली मंदिर के सामने करेली में आयोजित है आप सभी आइएगा...3
- गोटेगांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ,पीड़ित परिवार से मिलकर कहा- दोषी को सजा दिलाएंगे, गरीब को मिलेगा न्याय नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष देर शाम उमंग सिंघार गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई अमानवीय घटना से पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी1
- मध्य प्रदेश में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधानके लिए एक बड़ा कदम #newstoday491
- 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर करेली प्रेस परिषद की बैठक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर करेली की प्रेस परिषद की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा की गई1
- नरसिंहपुर - भारी बारिश से राहत के साथ जनजीवन बेहाल रेलवें पुल के नीचे पानी में फसा पुलिस वाहन,वीडियो आया सामने गोटेगांव क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते बगासपुर-परमहंसी मार्ग पर स्थित रेल पुल के नीचे भारी मात्रा में पानी भर गया, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है।यातायात बंद होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी दौरान पुलिस का एक वाहन रेल पुल के नीचे भरे गहरे पानी में अचानक फंस गया। वाहन को पानी में फंसा देख स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक ट्रैक्टर से खींचकर सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया वही जलभराव होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनका दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की है।1