logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुसम्मान एवं मित्र मिलन समारोह 2 अगस्त को, 1998 बैच के विद्यार्थी होंगे शामिल नवापारा-राजिम। शासकीय आदर्श हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला, नवापारा-राजिम के वर्ष 1998 कक्षा 12वीं बैच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा गुरु सम्मान एवं मित्र मिलन समारोह का आयोजन रविवार 2 अगस्त 2026 को मित्रता दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। इस आत्मीय आयोजन को लेकर पूर्व विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समारोह का आयोजन रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में किया जाएगा। कार्यक्रम में वर्ष 1998 बैच के विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनके मार्गदर्शन और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलने वाले सहपाठी विद्यालयीन जीवन की यादों, पुराने अनुभवों और मित्रता के सुनहरे पलों को साझा करेंगे। आयोजकों ने बताया कि विद्यालय जीवन की मित्रता और गुरुजनों के स्नेह को याद करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी पूर्व विद्यार्थी अपने परिवार और साथियों के साथ शामिल होकर समारोह को यादगार बनाएंगे। आयोजन समिति ने वर्ष 1998 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत रहे सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। समिति ने कहा कि यह मिलन समारोह पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने और गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का विशेष अवसर होगा।

9 hrs ago
user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago
11106359-b652-4ddb-b88f-e1072d89f97d

गुरुसम्मान एवं मित्र मिलन समारोह 2 अगस्त को, 1998 बैच के विद्यार्थी होंगे शामिल नवापारा-राजिम। शासकीय आदर्श हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला, नवापारा-राजिम के वर्ष 1998 कक्षा 12वीं बैच के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा गुरु सम्मान एवं मित्र मिलन समारोह का आयोजन रविवार 2 अगस्त 2026 को मित्रता दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। इस आत्मीय आयोजन को लेकर पूर्व विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समारोह का आयोजन रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में किया जाएगा। कार्यक्रम में वर्ष 1998 बैच के विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरुजनों का सम्मान कर उनके मार्गदर्शन और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलने

3e8584ef-6567-4f88-b8a2-b7edc7cb057c

वाले सहपाठी विद्यालयीन जीवन की यादों, पुराने अनुभवों और मित्रता के सुनहरे पलों को साझा करेंगे। आयोजकों ने बताया कि विद्यालय जीवन की मित्रता और गुरुजनों के स्नेह को याद करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी पूर्व विद्यार्थी अपने परिवार और साथियों के साथ शामिल होकर समारोह को यादगार बनाएंगे। आयोजन समिति ने वर्ष 1998 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत रहे सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। समिति ने कहा कि यह मिलन समारोह पुराने रिश्तों को फिर से मजबूत करने और गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का विशेष अवसर होगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका* खरोरा। तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है। चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    2
    एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
*एक सप्ताह से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से मुख्य मार्ग पर अंधेरा, दुर्घटना की आशंका*
खरोरा।
तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुख्य मार्ग कोटा रोड पर पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके कारण बीएनबी हाई स्कूल से लेकर नेवरा तालाब तक का पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है।
चौहान ने नगर पालिका प्रशासन से बीएनबी हाई स्कूल से नेवरा तालाब तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल सुधारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर पांच गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं तथा रात के समय मवेशी भी सड़क किनारे और आसपास बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को समय पर उनका पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
इस मामले पर ओम प्रकाश सिंह चौहान ने कहा कि पालिका प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास एवं रखरखाव के कार्य सही तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अधूरे कार्य कराने का क्या औचित्य है। उनके अनुसार, स्थानीय जनता इस स्थिति को भेदभावपूर्ण नजरिए से भी देख रही है।
चौहान ने आगे कहा कि नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन अधिकारियों और प्रशासन को शहर की मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं पर भी समान गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रेसवार्ता महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रेसवार्ता गरियाबंद।महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।इसी कड़ी में 1 अगस्त को जिला मुख्यालय गरियाबंद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा पत्रकारवार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा और कांग्रेस की मांगों को विस्तार से चर्चा किये।इस प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।वही जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कि प्रदेश के लाखों उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं तथा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता के अभाव और उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन सब के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।उक्त आंदोलन के दौरान कांग्रेस तीन प्रमुख मांगें उठाएगी जिसमें बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए,स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया वापस ली जाए तथा पूर्व में लागू 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू किया जाए। आंदोलन के दूसरे चरण में 2 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ,गांव,वार्ड और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाएंगे। साथ ही बिजली बिलों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर लोगों से संवाद करेंगे।इस अभियान की फोटो और वीडियोग्राफी कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी साझा की जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन जनता के हितों की रक्षा और बिजली उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।
    2
    महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रेसवार्ता
महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन,जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रेसवार्ता
गरियाबंद।महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।इसी कड़ी में 1 अगस्त को जिला मुख्यालय गरियाबंद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा पत्रकारवार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा और कांग्रेस की मांगों को विस्तार से चर्चा किये।इस प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।वही जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कि प्रदेश के लाखों उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं तथा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता के अभाव और उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन सब के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।उक्त आंदोलन के दौरान कांग्रेस तीन प्रमुख मांगें उठाएगी जिसमें बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस ली जाए,स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया वापस ली जाए तथा पूर्व में लागू 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को पुनः शुरू किया जाए।
आंदोलन के दूसरे चरण में 2 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ,गांव,वार्ड और पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाएंगे। साथ ही बिजली बिलों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर लोगों से संवाद करेंगे।इस अभियान की फोटो और वीडियोग्राफी कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी साझा की जाएगी।
कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन जनता के हितों की रक्षा और बिजली उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • गंडई में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना: 12 सितंबर को उमड़ेगा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज गंडई में 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कसी कमर गंडई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और प्रदेश की लोक संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति ,सेना सर्व छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को गंडई में पूरे हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के समर्पित कार्यकर्ता—तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल और जीतू बघेल, राकेश साहू तथा अन्य कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को "गंडई चलव... गंडई चलव..." का झारा-झारा नेवता (आमंत्रण) दे रहे हैं। कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा दिनांक: 12 सितंबर 2026, शनिवार रैली का समय: सुबह 10:00 बजे से रैली का मार्ग: देऊर मंदिर, टिकरीपारा से प्रारंभ होकर गोंडवाना मैदान तक। सभा कार्यक्रम ठउर (स्थल): गोंडवाना मैदान, गंडई (स्वामी आत्मानंद स्कूल के बगल में)। आयोजन के मुख्य आकर्षण इस मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेंगे: पारंपरिक लोक नृत्य: पंथी, सुआ, कर्मा और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियां। पारंपरिक वाद्य: गड़वा बाजा की धुन पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नाच-गान। भव्य रैली: छत्तीसगढ़ महतारी के रथ के साथ एक विशाल डी.जे. (D.J.) रैली निकाली जाएगी। रात्रिकालीन झांकी: रात के समय 'दाई के दुलारवा जस झांकी पटपर (डोंगरगढ़)' द्वारा एक विशेष और भव्य झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अपील: आयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं (तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल, जीतू बघेल) ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, माताओं और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गंडई पहुंचकर इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद प्राप्त करें। टाइटल बनाओ
    2
    गंडई में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना: 12 सितंबर को उमड़ेगा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज
गंडई में 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कसी कमर
गंडई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और प्रदेश की लोक संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति ,सेना सर्व छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को गंडई में पूरे हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना की जाएगी।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के समर्पित कार्यकर्ता—तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल और जीतू बघेल, राकेश साहू तथा अन्य कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को "गंडई चलव... गंडई चलव..." का झारा-झारा नेवता (आमंत्रण) दे रहे हैं।
कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा
दिनांक: 12 सितंबर 2026, शनिवार
रैली का समय: सुबह 10:00 बजे से
रैली का मार्ग: देऊर मंदिर, टिकरीपारा से प्रारंभ होकर गोंडवाना मैदान तक।
सभा कार्यक्रम ठउर (स्थल): गोंडवाना मैदान, गंडई (स्वामी आत्मानंद स्कूल के बगल में)।
आयोजन के मुख्य आकर्षण
इस मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेंगे:
पारंपरिक लोक नृत्य: पंथी, सुआ, कर्मा और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियां।
पारंपरिक वाद्य: गड़वा बाजा की धुन पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नाच-गान।
भव्य रैली: छत्तीसगढ़ महतारी के रथ के साथ एक विशाल डी.जे. (D.J.) रैली निकाली जाएगी।
रात्रिकालीन झांकी: रात के समय 'दाई के दुलारवा जस झांकी पटपर (डोंगरगढ़)' द्वारा एक विशेष और भव्य झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
अपील:
आयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं (तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल, जीतू बघेल) ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, माताओं और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गंडई पहुंचकर इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
टाइटल बनाओ
    user_Kailash chaturvedi
    Kailash chaturvedi
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • आज हमारे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में रास्ता चक्का जाम है। जो रास्ता भाटापारा से करही बाजार, और बिलासपुर को जोड़ता है।जो रास्ता बकुलाही स्टील प्लांट में भारी भरकम लोड गाड़ी चलने से जर्जर हो गया है। जिसकी माग की जा रही हैं।
    1
    आज हमारे ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में रास्ता चक्का जाम है। जो रास्ता भाटापारा से करही बाजार, और बिलासपुर को जोड़ता है।जो रास्ता बकुलाही स्टील प्लांट में भारी भरकम लोड गाड़ी चलने से जर्जर हो गया है। जिसकी माग की जा रही हैं।
    user_Dileshawar Rajak
    Dileshawar Rajak
    Faculty of arts भाटापारा, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र, स्कूल के बच्चों ने सैनिको के लिए भेजा 211 राखियां
    1
    ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र, स्कूल के बच्चों ने सैनिको के लिए भेजा 211 राखियां
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Post by गोविन्द राम
    1
    Post by गोविन्द राम
    user_गोविन्द राम
    गोविन्द राम
    Court reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल #paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews
    1
    छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल
#paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews 
छत्तीसगढ़ मे पनीर की बिक्री पर बैन, बेचने वाले दुकान को होगी जेल
#paneer #paneerbain #Bilaspurnews #Bilaspurbreakingnews #Bilaspurchhattisgarhnews
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार बलौदाबाजार, 1 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संचालित "दृष्टि हेल्पलाइन" एक बार फिर अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हुई। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पौसरी में कार्रवाई करते हुए सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा-पट्टी, पेन और मोबाइल फोन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, जिले में आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुरू की गई "दृष्टि हेल्पलाइन" के माध्यम से लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनके आधार पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं। इसी क्रम में 1 अगस्त को हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम पौसरी में घेराबंदी कर आरोपी अगस्त राम वर्मा (70 वर्ष) को उसके घर में सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 400 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी, एक पेन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 654/2026 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल दृष्टि हेल्पलाइन पर साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार
दृष्टि हेल्पलाइन की सटीक सूचना पर सट्टे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, ग्राम पौसरी से 70 वर्षीय सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार
बलौदाबाजार, 1 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में संचालित "दृष्टि हेल्पलाइन" एक बार फिर अपराधियों पर शिकंजा कसने में कारगर साबित हुई। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम पौसरी में कार्रवाई करते हुए सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा-पट्टी, पेन और मोबाइल फोन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, जिले में आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुरू की गई "दृष्टि हेल्पलाइन" के माध्यम से लगातार महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनके आधार पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। नागरिक किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।
इसी क्रम में 1 अगस्त को हेल्पलाइन पर मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम पौसरी में घेराबंदी कर आरोपी अगस्त राम वर्मा (70 वर्ष) को उसके घर में सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 400 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी, एक पेन तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 654/2026 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल दृष्टि हेल्पलाइन पर साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.