प्राथमिक विद्यालय जमालनगर, मोहीद्दीनपुर में बाढ़ राहत चौपाल आयोजित रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश के क्रम में बाढ़ प्रभावित एवं संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत चौपाल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय जमालनगर, मोहीद्दीनपुर में राहत चौपाल आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं, संभावित जोखिमों तथा बचाव एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। राहत चौपाल में जिला आपदा विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाढ़ के दौरान जलभराव, आवागमन, विद्युत सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही ‘क्या करें–क्या न करें’ विषयक जागरूकता पोस्टर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से भी आवश्यक संदेश प्रसारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा मोहीद्दीनपुर स्थित कच्चे पुल का भी निरीक्षण किया गया तथा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वहां आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही जमालपुर एवं जमालनगर क्षेत्र में भी बाढ़ की स्थिति, जलभराव एवं आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित पांडेय, नायब तहसीलदार, ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, आपदा विभाग के कार्मिक मनीष मिश्रा, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, आशा, सीएचओ एवं एएनएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बाढ़ के दौरान डूबने की घटनाओं से बचाव के संबंध में ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। लोगों को सलाह दी गई कि तेज बहाव वाले नदी-नालों, गहरे जल एवं जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचें, बच्चों को पानी के आसपास अकेला न छोड़ें तथा नाव से यात्रा करते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों एवं लाइफ जैकेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अज्ञात एवं गहरे पानी में तैरने, जलमग्न रास्तों से पैदल या वाहन से गुजरने तथा बिना प्रशिक्षित व्यक्ति के डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए पानी में उतरने से बचने की भी अपील की गई। साथ ही बाढ़ के दौरान सर्पदंश की संभावनाओं को देखते हुए सर्पदंश से बचाव, सर्पदंश की स्थिति में क्या करें–क्या न करें तथा तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करने के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सभी संबंधित विभागों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी, त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था तथा आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में फ्लड पीएसी एवं राजस्व टीमों द्वारा घाटों तथा बाढ़ प्रभावित एवं संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में निरंतर निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बाढ़ के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं, बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें। आपात स्थिति में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 1070, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 077 एवं 0535-2204086 तथा तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 9415743517 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्राथमिक विद्यालय जमालनगर, मोहीद्दीनपुर में बाढ़ राहत चौपाल आयोजित रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश के क्रम में बाढ़ प्रभावित एवं संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत चौपाल एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय जमालनगर, मोहीद्दीनपुर में राहत चौपाल आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं, संभावित जोखिमों तथा बचाव एवं सुरक्षा उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। राहत चौपाल में जिला आपदा विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बाढ़ के दौरान जलभराव, आवागमन, विद्युत सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही ‘क्या करें–क्या
न करें’ विषयक जागरूकता पोस्टर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से भी आवश्यक संदेश प्रसारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा मोहीद्दीनपुर स्थित कच्चे पुल का भी निरीक्षण किया गया तथा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वहां आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही जमालपुर एवं जमालनगर क्षेत्र में भी बाढ़ की स्थिति, जलभराव एवं आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित पांडेय, नायब तहसीलदार, ब्लॉक स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, आपदा विभाग के कार्मिक मनीष मिश्रा, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, आशा, सीएचओ एवं एएनएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बाढ़ के दौरान डूबने की घटनाओं से बचाव के
संबंध में ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। लोगों को सलाह दी गई कि तेज बहाव वाले नदी-नालों, गहरे जल एवं जलमग्न क्षेत्रों में जाने से बचें, बच्चों को पानी के आसपास अकेला न छोड़ें तथा नाव से यात्रा करते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों एवं लाइफ जैकेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अज्ञात एवं गहरे पानी में तैरने, जलमग्न रास्तों से पैदल या वाहन से गुजरने तथा बिना प्रशिक्षित व्यक्ति के डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए पानी में उतरने से बचने की भी अपील की गई। साथ ही बाढ़ के दौरान सर्पदंश की संभावनाओं को देखते हुए सर्पदंश से बचाव, सर्पदंश की स्थिति में क्या करें–क्या न करें तथा तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करने के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को
जागरूक किया गया। सभी संबंधित विभागों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी, त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था तथा आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में फ्लड पीएसी एवं राजस्व टीमों द्वारा घाटों तथा बाढ़ प्रभावित एवं संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में निरंतर निगरानी की जा रही है। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि बाढ़ के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं, बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें। आपात स्थिति में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 1070, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 077 एवं 0535-2204086 तथा तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 9415743517 पर संपर्क किया जा सकता है।
- अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कहा। प्रतापगढ़ जिले के लक्ष्मणपुर ब्लॉक के कटैया ग्राम में अजगरा महान संवाद कार्यक्रम 2026 में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने क्या कुछ कहा देखें।1
- अमेठी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल अमेठी कस्बे में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अमेठी विधानसभा क्षेत्र के हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान कस्बे में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिखा। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या से ही कस्बे की मस्जिदों, दरगाहों, मजारों और घरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। लोगों ने रातभर इबादत और मिलाद की महफिलों में शिरकत की। बुधवार सुबह अलग-अलग मोहल्लों से लोग हरे झंडे लेकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के साथ पैगंबर मोहम्मद की आमद की खुशी का इजहार किया। मदरसे के मौलाना और हाफिजों ने रास्तेभर नात-ए-पाक पढ़ी। बैंड-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की करीब 60 से 65 अंजुमनों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर इंतजामिया कमेटी की ओर से अंजुमनों के अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम देर रात तक चला। जुलूस का नेतृत्व इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फैजान खान ने किया। कमेटी के पदाधिकारी वकार जैदी, सोनू, वारिस, महेशर, अनवर समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने लंगर और जलपान की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को शर्बत, पानी, फल, छोला-पूरी और बिरयानी वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में रबीउल अव्वल की चहल-पहल दिखाई दी और बड़ी संख्या में लोग जुलूस देखने के लिए सड़कों पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी शिवकांत पुलिस बल के साथ कस्बे में मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।1
- वारावफात पर निकला अमेठी कस्वे में जुलूस महिला पुरुष हुए शामिल अमेठी स्थानीय कस्बे में मंगलवार की रात रिमझिम बरसात में जुलूस निकला बुधवार को दोपहर बाद दो दर्जन से अधिक अंजुमने नारा लगाते हुए भ्रमण किया मरफापुर अंजुमन के साथ घोड़े भी चल रहे थे जगह जगह शीरनी टाल लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अंजुमन में शामिल लोगों को बांटे इस दौरान पूरा शहर ठहर सा गया पूरी अंजुमन की ब्यवस्था इन्तजामिया कमेटी ने किया था शाम के समय आखिरी कलाम होने के साथ पर्व का समापन हुआ जामा मस्जिद के सामने मेला लगा रहा पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा सीओ मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित किया1
- दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु दादा ने थमाया था बैट-बॉल, अब यूपी टी-20 में जलवा दिखाएंगे हिमांशु यूपी टी-20 लीग में चयन से खारेथू गांव में खुशी अमेठी के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र के खारेथू गांव निवासी युवा क्रिकेटर हिमांशु सिंह का यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्तन टीम के लिए चयन होने पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। हिमांशु के चाचा राजेंद्र सिंह बैश ने बताया कि हिमांशु को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। महज तीन वर्ष की उम्र से वह अपने दादा स्वर्गीय भारत सिंह के साथ आसपास के मैदानों में क्रिकेट देखने जाता था। उसकी रुचि को देखते हुए दादा ने उसे बैट-बॉल दिलाई। इसके बाद क्रिकेट के प्रति उसका जुनून बढ़ता गया। हिमांशु ने लखनऊ की क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इकाना स्टेडियम में खेलने के दौरान उसके शानदार प्रदर्शन और एक गेंद पर लगाए गए छक्के ने सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद उसे कप्तान भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व में यूपी टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला। चयन से अमेठी और खारेथू गांव का नाम रोशन हुआ है। 29 अगस्त को कानपुर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हिमांशु से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। खुशी में दादी माधुरी, मां कुसुम लता, चाचा राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।2
- *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार।* *रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा।* अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। *जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*2
- सुलतानपुर । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट। सुलतानपुर । आज दिनांक 26.08.2026 को थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना एवं थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की बाइट।1