जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी प्रेसनोट हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव सम्पन्न, उत्कृष्ट बच्चों व शिक्षकों का हुआ सम्मान शिक्षक बच्चों के लिए होते है रोल मॉडल : एमएलसी अंगद कुमार सिंह प्रार्थना सभा में पब्लिक स्पीकिंग पर दें जोर : डीएम शशांक त्रिपाठी बाराबंकी। जनपद स्तरीय हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी (बड़ेल) में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कविता, कहानी एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र के नोडल शिक्षक प्री-प्राइमरी, नोडल संकुल शिक्षक, ईसीसी एजुकेटर, नोडल शिक्षामित्र, नोडल आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा आईसीडीएस मुख्य सेविकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय बड़ेल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। मुख्य अतिथि अंगद कुमार सिंह ने इंस्पायर अवार्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेसिक शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के सहयोग से ही बच्चों की मजबूत नींव तैयार होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं तथा अभिभावकों के संस्कारों का प्रभाव बच्चों के व्यक्तित्व पर पड़ता है। शिक्षक सौभाग्यशाली होता है क्योंकि वह नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए परिषदीय विद्यालयों में ओपन जिम की व्यवस्था किए जाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के परिषदीय शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालयों की प्रार्थना सभा में पब्लिक स्पीकिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि बच्चे बिना झिझक अपने विचारों को मंच पर व्यक्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य को जुनून के साथ किया जाता है तो सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही ग्राम प्रधानों से विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए सहयोग जारी रखने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की पहली पाठशाला उनका आंगन ही होता है। आधुनिक जीवनशैली में आंगन की परंपरा समाप्त होती जा रही है, जबकि नई शिक्षा नीति 2020 बच्चों में सामंजस्य, संस्कार और सामाजिक मूल्यों के विकास पर बल देती है। नोडल एसआरजी पद्मजा त्रिपाठी ने उत्सव कार्यक्रम में बाल वाटिका की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम आयोजक जिला समन्वयक प्रशिक्षण, विनीता मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुभाष तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव एवं राजेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, जैनेंद्र कुमार, चन्द्रशेखर यादव,डायट प्रवक्ता आर पी यादव, सहायक अभियंता समग्र शिक्षा विश्वजीत राय, जिला समन्वयक पीएम पोषण डॉ. पीयूष कुमार, इंचार्ज ईएमआईएस पंकज कुमार वर्मा, नोडल बालिका शिक्षा पारुल शुक्ला, पवन कुमार वर्मा, ऋषि टण्डन, अरविंद प्रताप सिंह, प्रीति सिंह सेंगर, राजेश यादव, वेद श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय, बाराबंकी प्रेसनोट हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव सम्पन्न, उत्कृष्ट बच्चों व शिक्षकों का हुआ सम्मान शिक्षक बच्चों के लिए होते है रोल मॉडल : एमएलसी अंगद कुमार सिंह प्रार्थना सभा में पब्लिक स्पीकिंग पर दें जोर : डीएम शशांक त्रिपाठी बाराबंकी। जनपद स्तरीय हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बंकी (बड़ेल) में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान
परिषद अंगद कुमार सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कविता, कहानी एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 विकास खंडों एवं नगर क्षेत्र के नोडल शिक्षक प्री-प्राइमरी, नोडल संकुल शिक्षक, ईसीसी एजुकेटर, नोडल शिक्षामित्र, नोडल आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा आईसीडीएस मुख्य सेविकाओं को
भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय बड़ेल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। मुख्य अतिथि अंगद कुमार सिंह ने इंस्पायर अवार्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेसिक शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के सहयोग से ही बच्चों की मजबूत नींव तैयार होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के लिए
रोल मॉडल होते हैं तथा अभिभावकों के संस्कारों का प्रभाव बच्चों के व्यक्तित्व पर पड़ता है। शिक्षक सौभाग्यशाली होता है क्योंकि वह नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा करते हुए परिषदीय विद्यालयों में ओपन जिम की व्यवस्था किए जाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि
जनपद के परिषदीय शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यालयों की प्रार्थना सभा में पब्लिक स्पीकिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि बच्चे बिना झिझक अपने विचारों को मंच पर व्यक्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य को जुनून के साथ किया जाता है तो सफलता अवश्य मिलती
है। साथ ही ग्राम प्रधानों से विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए सहयोग जारी रखने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की पहली पाठशाला उनका आंगन ही होता है। आधुनिक जीवनशैली में आंगन की परंपरा समाप्त होती
जा रही है, जबकि नई शिक्षा नीति 2020 बच्चों में सामंजस्य, संस्कार और सामाजिक मूल्यों के विकास पर बल देती है। नोडल एसआरजी पद्मजा त्रिपाठी ने उत्सव कार्यक्रम में बाल वाटिका की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम आयोजक जिला समन्वयक प्रशिक्षण, विनीता मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुभाष तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव एवं राजेश यादव ने संयुक्त रूप से
किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, जैनेंद्र कुमार, चन्द्रशेखर यादव,डायट प्रवक्ता आर पी यादव, सहायक अभियंता समग्र शिक्षा विश्वजीत राय, जिला समन्वयक पीएम पोषण डॉ. पीयूष कुमार, इंचार्ज ईएमआईएस पंकज कुमार वर्मा, नोडल बालिका शिक्षा पारुल शुक्ला, पवन कुमार वर्मा, ऋषि टण्डन, अरविंद प्रताप सिंह, प्रीति सिंह सेंगर, राजेश यादव, वेद श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
- Post by Omkar Verma1
- त्रिलोकपुर बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन पतंग उड़ा रहा था कि तभी पतंग नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर कहासुनी होते हुए देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।1
- Post by Sarwan kumar1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- बाराबंकी।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया जागरूक। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।1
- निंदुरा में शादी से पहले भाई की हत्याः विधायक ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश निंदुरा बाराबंकी: कुर्सी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव के पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारोंको फांसी दिये जाने की बात कर रहे हैं। लखनऊ और बाराबंकी की सीमा पर स्थित श्रीरामपुरवा (मदारपुर) में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छवि नाथ के पुत्र मिथुन रावत के रूप में हुई है। यह घटना मिथुन की बहन की शादी से ठीक पांच दिन पहले हुई, जिससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद रविवार शाम चार बजे बाराबंकी की जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मामले का निष्पक्ष खुलासा करने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कोतवाली कुर्सी के थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीट में तैनात सभी सिपाही और दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया। विधायक ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए और सक्रिय पुलिसकर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीश रावत, प्रदीप रावत, विशाल सिंह, सहित गांव के कई अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी खेत में बकरियां घुसने पर युवक पर जानलेवा हमला गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ किया गया रेफर* बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।1
- आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है। भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें। भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदन1