नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सीओ सदर ने दी जानकारी लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीओ सदर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता और उसके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सीओ सदर ने दी जानकारी लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीओ सदर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता और उसके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की
- लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा अभियुक्त स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश लोकेशन लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की थाना कोतवाली सदर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के अनुपालन में की गई है। पुलिस अधीक्षक के अभियान को मिली सफलता जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही थी। क्या है पूरा मामला? मामला थाना कोतवाली सदर क्षेत्र का है, जहाँ स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का आरोप था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल साक्ष्य संकलन किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की। अभियुक्त की गिरफ्तारी और पहचान थाना कोतवाली सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामित और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण निम्न प्रकार है: * नाम: सुहेब अली * पिता का नाम: रोज अली * निवासी: मोहनपुरवा, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस टीम ने आरोपी को उसके छिपने के संभावित ठिकाने से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई। न्यायालय में पेशी और पुलिस का संदेश गिरफ्तार अभियुक्त सुहेब अली को पुलिस सुरक्षा में विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ होता है। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लखीमपुर खीरी पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है और अपराध मुक्त जनपद बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।1
- लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी *गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण –* 1.निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 2.म0उ0नि0 स्नेहा मौर्यथाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 3.का0 सतेन्द्र कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 4.का0 राहुल कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी *गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण –* 1.निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 2.म0उ0नि0 स्नेहा मौर्यथाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 3.का0 सतेन्द्र कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी 4.का0 राहुल कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी1
- लखीमपुर खीरी - जिला मुख्यालय लखीमपुर से जुड़े हुए खीरी कस्बा इन दिनों भीषण जाम से परेशान है। यह रास्ता, जिसे NH-727 कहा जाता है, बाराबंकी, फतेहपुर, महमूदाबाद, बिस्वाल, लहरपुर और खीरी होते हुए राजापुर तक जाता है। हालांकि इसे राष्ट्रीय मार्ग का दर्जा मिल चुका है, लेकिन अभी तक इसे चौड़ा नहीं किया गया है। इस वजह से बड़े वाहनों के लिए यहाँ गुजरना बहुत मुश्किल हो गया है। हर दिन और हर घंटे लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। सबसे मुश्किल तब होती है जब किसी मरीज को अस्पताल पहुँचाना होता है। जाम में फंसी एंबुलेंस कई बार रुक जाती है। चालक रास्ता बदलकर भी जल्दी नहीं निकल पाता, और मरीज को समय पर अस्पताल पहुँचना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह समस्या रोज बढ़ती जा रही है। स्कूल, ऑफिस और बाजार जाने वाले लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं। खासकर सुबह और शाम के समय, जब वाहन ज्यादा होते हैं, जाम और भी बढ़ जाता है। बड़े-बड़े वाहन, ट्रक और बसें हर दिन इस मार्ग से गुजरती हैं। लोगों का कहना है कि कभी-कभी छोटे वाहन भी जाम में फंस जाते हैं और कई घंटे खड़े रहना पड़ता है। यह स्थिति स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी को कठिन बना देती है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इस मार्ग को जल्द चौड़ा किया जाए। ताकि रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो सके, और किसी भी आपात स्थिति में लोगों को परेशानी न हो। अगर सही समय पर कदम उठाया जाए, तो यह जाम धीरे-धीरे कम हो सकता है। लेकिन फिलहाल, खीरी के लोग हर दिन इस समस्या से जूझ रहे हैं। यह खबर आपको खीरी कस्बे की सड़क और जनता की परेशानियों की सच्ची तस्वीर दिखाती है। हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित अधिकारी जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे।1
- गोला गोकर्णनाथ खीरी सूर्य प्रकाश मिश्रा मानवीय संवेदनाओं को झकझोरती यह दुखद तस्वीर।1
- लखीमपुर खीरी की मितौली तहसील ने जन शिकायतों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईजीआरएस की फरवरी माह की रैंकिंग में प्रदेश की 351 तहसीलों में मितौली तहसील को पहला स्थान मिला है। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम ने शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया, जिसके चलते यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इस उपलब्धि से तहसील प्रशासन में खुशी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता रहेगा ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलती रहें। 👉 मितौली तहसील की इस उपलब्धि से लखीमपुर खीरी का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।1
- #गरीब बच्ची की पुकार पर पहुंचे विधायक, शादी में दी आर्थिक मदद #लखीमपुर खीरी। एक गरीब बच्ची ने अपनी शादी में मदद के लिए विधायक Romi Sahni को फोन कर अपनी आर्थिक स्थिति बताई और शादी में आने का आग्रह किया। फोन मिलने के बाद विधायक रोमी साहनी स्वयं उसके घर पहुंचे। विधायक ने न केवल बच्ची की शादी में शामिल होकर आशीर्वाद दिया, बल्कि “पंचहड़” की रस्म निभाते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। विधायक के इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरूरतमंद परिवार की मदद कर विधायक ने मानवता का उदाहरण पेश किया है। ✍️ संवाददाता: उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 10.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 4.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त सदाकत अली पुत्र शराफत अली नि0मो0 माहिगिरान II कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 69/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सदाकत अली पुत्र शराफत अली नि0मो0 माहिगिरान II कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 4.45 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 15,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* 1.मु0अ0सं0 349/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी । 2.मु0अ0सं0 409/24 धारा 296 बीएनएस थाना पलिया जनपद खीरी । 3.मु0अ0सं0 069/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 श्री प्रेमनारायण सरोज, थाना पलिया जनपद खीरी । 2.उ0नि0 आदित्य कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । 3.का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । 4.कां0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । 5.कां0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी ।1