Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में जियो टॉवर पर चढ़ी युवती। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती जियो के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी टुनटुन को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करती रही।
Times Update
कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में जियो टॉवर पर चढ़ी युवती। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती जियो के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी टुनटुन को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करती रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पडरौना धूम धाम से मनाया जाएगा बाबा साहब अंबेडकर की जयंती बाबा साहेब की जयंती समारोह को लेकर पडरौना के अंबेडकर पार्क में साफ सफाई वह बाबा साहब की प्रतिमा की रंगई वह पुताई व अम्बेडकर पार्क की सफाई का कार्य चल रहा है बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. ने बाबा साहेब की जयंती मे समय से पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की आज बाबा साहेब की जयंती पर साफ सफाई को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सहित बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. राजेश प्रसाद.संजय गौतम. नागेंद्र सिंह बच्चू लाला अर्जिका ननंद गौतम आदि लोग मौजूद रहे4
- कुशीनगर। पडरौना वासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षा अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। सोमवार को निर्माणाधीन पडरौना बस स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता व राज्यसभा के सांसद आरपीएन सिंह ने कहीं। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को चेताया 15 जून तक सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं,ताकि यात्रियों को शीघ्र ही यह सौगात मिल सके। इस अवसर पर सदर विधायक पडरौना श्री मनीष जायसवाल, ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी मौजूद रहे।1
- पड़रौना/कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। क्षेत्र के हरपुर गांव में बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर सैकड़ों ट्रॉलियों के माध्यम से प्रतिदिन ढुलाई की जा रही है। खनन माफिया बेखौफ होकर दिन-रात मिट्टी निकालकर उसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा खेल खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चल रहे इस अवैध खनन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी खनन के कारण खेतों की उर्वरता प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर गड्ढे बन जाने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत भी खराब होती जा रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।2
- कुशीनगर में नाबालिक प्रेमिका प्रेमी को जेल से रिहा करने के लिए टावर पर चढ़ गई पूरा मामला है कुशीनगर के दुदही थाना क्षेत्र के अंतर्गतका #kushinagarnews #न्यूज24 #newsupdate #newstoday #newsfeeds1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- हाटा, कुशीनगर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली रैली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हाटा कोतवाली परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार दुबे ने की। इसमें अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम के आयोजकों, रैली संयोजकों तथा विभिन्न गांवों और कस्बों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एसएचओ संजय कुमार दुबे ने स्पष्ट रूप से कहा कि अम्बेडकर जयंती रैली पूरी तरह प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार ही निकाली जाएगी। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि रैली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, उत्तेजक नारेबाजी, डीजे पर आपत्तिजनक गीत या यातायात बाधित करने जैसी गतिविधियों से बचें। रैली में शामिल सभी लोगों को अनुशासन और शालीनता बनाए रखने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि रैली जिस मार्ग से निकलेगी, उसका पूर्व निर्धारित रूट ही मान्य होगा। बिना अनुमति रूट परिवर्तन करने या अतिरिक्त वाहन शामिल करने की अनुमति नहीं होगी। आयोजकों को निर्देश दिया गया कि रैली में शामिल होने वाले वाहनों की संख्या, प्रमुख जिम्मेदार व्यक्तियों के नाम तथा संपर्क नंबर पहले से पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा दें। बैठक में मौजूद आयोजकों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और अम्बेडकर जयंती को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, लेकिन व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एसएचओ संजय कुमार दुबे ने कहा कि अम्बेडकर जयंती सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का पर्व है। ऐसे में सभी लोग आपसी भाईचारे और शांति के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन और आयोजकों के बीच रैली की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।1
- *शटर में फंसी चोर की गर्दन, योग मुद्रा" में लटक कर बिताई रात.* गाजियाबाद के वैशाली (UP) में एक चोर रात के अंधेरे में क्लीनिक का शटर फैला कर अंदर घुसने चला था। शटर थोड़ा फैला, चोर पहले मुर्गी घुसाई। शटर और दीवार के बीच चोर की गर्दन ऐसी फंसी कि पूरी रात उसे “योग मुद्रा” में लटककर बितानी पड़ी। सुबह क्लीनिक वाले पहुंचे तो नज़ारा देख दंग रह गए।शटर में "ताला" की जगह "मानव लटका" हुआ था। दुकानदार सूचना देकर पुलिस बुला लिया और चोर का गर्दन बाहर निकाला गया और चोर मारे शर्म के रोने लगा।1
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पडरौना धूम धाम से मनाया जाएगा बाबा साहब अंबेडकर की जयंती बाबा साहेब की जयंती समारोह को लेकर पडरौना के अंबेडकर पार्क में साफ सफाई वह बाबा साहब की प्रतिमा की रंगई व पुताई व अम्बेडकर पार्क की सफाई का कार्य चल रहा है बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. ने बाबा साहेब की जयंती मे समय से पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की आज बाबा साहेब की जयंती पर साफ सफाई को लेकर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी सहित बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद. अवधेश प्रसाद. राजेश प्रसाद.संजय गौतम. नागेंद्र सिंह बच्चू लाला अर्जिका ननंद गौतम आदि लोग मौजूद रहे3
- जनपद कुशीनगर में FLS सर्वे हेतु 1 मदरसा और 9 अन्य विद्यालय प्रदेश स्तर पर हुए चयनित छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय आकलन कराया गया खबर का असर संवाददाता कुशीनगर में संचालित सीबीएसई एनसीईआरटी के द्वारा एफ एल एस फाऊंडेशनल लर्निंग राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना अंतर्गत जनपद कुशीनगर में एक मदरसा जहीरुल उलूम उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा ग्राम पकहा लुकपुर में और 9 विद्यालय सहित 10 विद्यालय राज्य सरकार एवं भारत सरकार के द्वारा प्रदेश स्तर पर नामित हुआ था जो आज दो दिवसीय आकलन छात्र-छात्राओं का कराया गया प्रदेश स्तर पर चयनित विद्यालय हुए जिसमें आज सभी छात्राओं का आकलन किया गया डाइट प्राचार्य द्वारा नियुक्त फील्ड इनवेस्टिगेटर इरफान अंसारी व पीयूष कुमार सिंह द्वारा जहीरुल उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा ग्राम पकहा लुकपुर में 10 छात्राओं का आकलन किए । नामित नोडल चंद्रशेखर कुमार व शिवनाथ चक्रवर्ती रहे दिन भर सभी नामित नोडल अधिकारी सभी विद्यालयों पर पहुंच कर हो रहे छात्र आकलन का गहनता से जांच किया। यह जांच कुशीनगर डायट प्राचार्य डाक्टर राम जीयावन मौर्य के निगरानी में आज दो दिवसीय छात्र-छात्राओं का आकलन संपन्न हुआ।1