बिन बिटिया घर , समाज सब सूना : कमलावती सिंह " नारी " विषय पर संगोष्ठी के आयोजन में सम्मानित की गईं मातृ शक्ति बिन बिटिया घर , समाज सब सूना : कमलावती सिंह " नारी " विषय पर संगोष्ठी के आयोजन में सम्मानित की गईं मातृ शक्ति पूनम संत महिला एवं विकास समिति के तत्वावधान में " नारी " विषय पर संगोष्ठी का आयोजन एक होटल के परिसर में मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान आई हुईं मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि एक महिला सिर्फ एक परिवार को मजबूत नहीं करती बल्कि जिस परिवार में विवाह करके जाती है , उसे भी सशक्त करती है और यही नहीं , उसे उचित माहौल मिले तो पूरे समाज को खूबसूरत रास्ता दिखा सकती है , देश को मजबूत बना सकती है। कहा जाता है कि एक महिला का शिक्षित होना , पूरे समाज का शिक्षित होना है। एक बेटी घर का भी काम देखती है और बाहर की जिम्मेदारी को भी पूरे शिद्दत के साथ निभाती है। हालात कितना भी विपरीत हो लेकिन वह माता-पिता , भाई , भतीजा का साथ कभी नहीं छोड़ती। हमारे धर्म ग्रंथ मनु स्मृति में भी कहा गया है कि "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः" , इसका अर्थ है - जहां नारी की पूजा होती है , वहां देवताओं का वास होता है। हमारे समाज में बोलचाल में भी कहा जाता है कि बगैर बिटिया के घर सूना-सूना सा लगता है। पूर्व आयकर आयुक्त शिखा दरबारी ने कहा कि - यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः", अर्थात जहाँ नारियों का सम्मान नहीं होता, वहाँ सभी कार्य निष्फल हो जाते हैं। बेटियों को भी चाहिए कि वे खूब पढ़े , ज्ञान अर्जित करें और परिवार , समाज और देश को आगे बढ़ने में योगदान करें । वो किसी भी देश की आधी आबादी हैं , इसलिए उनका योगदान अहम है। पूनम संत महिला एवं विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने कहा कि आज एक महिला केवल एक बेटी, मां या पत्नी नहीं होती, वह समाज की रीढ़ की हड्डी होती है। आज की महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक, हर जगह अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। यह दिन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है। डॉ. सबिता अग्रवाल ने कहा कि यह एक ऐसे वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, जहाँ से महिला अधिकारों और उनकी समान भागीदारी के लिए दुनिया भर के समर्थन को और अधिक सशक्त बनाया जाता है। गायत्री त्रिवेणी प्रयागराज पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य त्रिकाल भवंता सरस्वती जी महाराज ने कहा कि जब हम महिलाओं के सपनों और उनकी सफलताओं में अपना योगदान देते हैं, तो उसका फायदा सिर्फ एक व्यक्ति तक नहीं रुकता। वह लहर बनकर पूरे समाज को छूता है, हमारे समुदायों को ताकत देता है और एक ऐसा समाज बनाता है जो सबके लिए हो और हर मुश्किल का डटकर सामना कर सके। कार्यक्रम का संचालन पूनम संत महिला एवं विकास समिति के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत ने किया। इस अवसर पर डॉ. साधना घोष , डॉ. राधा रानी , विनीता विश्वकर्मा , अर्चना चहल ,चन्दना मुखर्जी , प्रतिमा सक्सेना , एडवोकेट स्वाति अग्रवाल , किरणबाला पांडेय , इजा बेल ब्रांडिस , कामिनी जैन गौरी गीता ओझा , संगीता मौर्या आदि मौजूद रहे। ये मातृ शक्ति हुईं सम्मानित इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. रीना सचान बेहतर प्रशासन के लिए , एडवोकेट रितान्धरा ला एंड जस्टिस के लिए , पायल सिंह प्रशासन , नेहा विश्वकर्मा पत्रकारिता , सुनीता सिंह अध्यात्म , डॉ. शेफाली नंदन शिक्षा , नीलम प्रसाद उद्योग , अपर्णा आर्या साहित्य , मंडला मेधासवी प्रशासन , अर्चना बृजेश पत्रकारिता , मानशी रस्तोगी साहित्य , सब इंस्पेक्टर ममता यादव , डॉ. सोनिया सिंह स्वास्थ्य , जिज्ञासा साहू समाज कार्य , माया पांडेय पर्यावरण ,मंजू पांडेय ला एंड जस्टिस , डॉ. स्नेह सुधा शिक्षा , अंकिता चतुर्वेदी कल्चर , कामिनी श्रीवास्तव कल्चर के लिए सम्मानित किया गया।
बिन बिटिया घर , समाज सब सूना : कमलावती सिंह " नारी " विषय पर संगोष्ठी के आयोजन में सम्मानित की गईं मातृ शक्ति बिन बिटिया घर , समाज सब सूना : कमलावती सिंह " नारी " विषय पर संगोष्ठी के आयोजन में सम्मानित की गईं मातृ शक्ति पूनम संत महिला एवं विकास समिति के तत्वावधान में " नारी " विषय पर संगोष्ठी का आयोजन एक होटल के परिसर में मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान आई हुईं मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि महिला कल्याण निगम उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि एक महिला सिर्फ एक परिवार को मजबूत नहीं करती बल्कि जिस परिवार में विवाह करके जाती है , उसे भी सशक्त करती है और यही नहीं , उसे उचित माहौल मिले तो पूरे समाज को खूबसूरत रास्ता दिखा सकती है , देश को मजबूत बना सकती है। कहा जाता है कि एक महिला का शिक्षित होना , पूरे समाज का शिक्षित होना है। एक बेटी
घर का भी काम देखती है और बाहर की जिम्मेदारी को भी पूरे शिद्दत के साथ निभाती है। हालात कितना भी विपरीत हो लेकिन वह माता-पिता , भाई , भतीजा का साथ कभी नहीं छोड़ती। हमारे धर्म ग्रंथ मनु स्मृति में भी कहा गया है कि "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः" , इसका अर्थ है - जहां नारी की पूजा होती है , वहां देवताओं का वास होता है। हमारे समाज में बोलचाल में भी कहा जाता है कि बगैर बिटिया के घर सूना-सूना सा लगता है। पूर्व आयकर आयुक्त शिखा दरबारी ने कहा कि - यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः", अर्थात जहाँ नारियों का सम्मान नहीं होता, वहाँ सभी कार्य निष्फल हो जाते हैं। बेटियों को भी चाहिए कि वे खूब पढ़े , ज्ञान अर्जित करें और परिवार , समाज और देश को आगे बढ़ने में योगदान करें । वो किसी भी देश की आधी आबादी हैं , इसलिए उनका योगदान अहम है। पूनम संत महिला एवं विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने कहा
कि आज एक महिला केवल एक बेटी, मां या पत्नी नहीं होती, वह समाज की रीढ़ की हड्डी होती है। आज की महिलाएं अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक और घर की चौखट से लेकर व्यापार की दुनिया तक, हर जगह अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। यह दिन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है। डॉ. सबिता अग्रवाल ने कहा कि यह एक ऐसे वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है, जहाँ से महिला अधिकारों और उनकी समान भागीदारी के लिए दुनिया भर के समर्थन को और अधिक सशक्त बनाया जाता है। गायत्री त्रिवेणी प्रयागराज पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य त्रिकाल भवंता सरस्वती जी महाराज ने कहा कि जब हम महिलाओं के सपनों और उनकी सफलताओं में अपना योगदान देते हैं, तो उसका फायदा सिर्फ एक व्यक्ति तक नहीं रुकता। वह लहर बनकर पूरे समाज को छूता है, हमारे समुदायों को ताकत देता है और एक ऐसा समाज बनाता है जो सबके लिए हो और हर मुश्किल का डटकर
सामना कर सके। कार्यक्रम का संचालन पूनम संत महिला एवं विकास समिति के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत ने किया। इस अवसर पर डॉ. साधना घोष , डॉ. राधा रानी , विनीता विश्वकर्मा , अर्चना चहल ,चन्दना मुखर्जी , प्रतिमा सक्सेना , एडवोकेट स्वाति अग्रवाल , किरणबाला पांडेय , इजा बेल ब्रांडिस , कामिनी जैन गौरी गीता ओझा , संगीता मौर्या आदि मौजूद रहे। ये मातृ शक्ति हुईं सम्मानित इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. रीना सचान बेहतर प्रशासन के लिए , एडवोकेट रितान्धरा ला एंड जस्टिस के लिए , पायल सिंह प्रशासन , नेहा विश्वकर्मा पत्रकारिता , सुनीता सिंह अध्यात्म , डॉ. शेफाली नंदन शिक्षा , नीलम प्रसाद उद्योग , अपर्णा आर्या साहित्य , मंडला मेधासवी प्रशासन , अर्चना बृजेश पत्रकारिता , मानशी रस्तोगी साहित्य , सब इंस्पेक्टर ममता यादव , डॉ. सोनिया सिंह स्वास्थ्य , जिज्ञासा साहू समाज कार्य , माया पांडेय पर्यावरण ,मंजू पांडेय ला एंड जस्टिस , डॉ. स्नेह सुधा शिक्षा , अंकिता चतुर्वेदी कल्चर , कामिनी श्रीवास्तव कल्चर के लिए सम्मानित किया गया।
- अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण भारत में रसोई गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता 15 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही दूसरे सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। प्रशासन ने बताया कि यह कदम आपूर्ति को संतुलित बनाए रखने के लिए उठाया गया है1
- डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी से 1 मार्च, 2026 के बीच गोवा तट से दूर पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के चार सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। ये परीक्षण विभिन्न चरम रिलीज परिस्थितियों में किए गए। स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित यह एयर ड्रॉपेबल कंटेनर 150 किलोग्राम पेलोड पहुंचाने में सक्षम है और तट से दूर खुले समुद्र में तैनात संकटग्रस्त नौसैनिक जहाजों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना की परिचालन रसद क्षमताओं को बढ़ाता है, ताकि उन्हें महत्वपूर्ण भंडार/उपकरण, चिकित्सा सहायता आदि की आवश्यकता हो। नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम इस गतिविधि के लिए नोडल प्रयोगशाला है। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, आगरा ने पैराशूट प्रणाली विकसित की है और सैन्य विमानन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र, बेंगलुरु ने उड़ान संबंधी मंजूरी एवं प्रमाणन प्रदान किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद ने परीक्षणों के लिए उपकरण संबंधी सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, पी8आई विमान के लिए एडीसी-150 प्रणाली को कम समय में विकसित और प्रमाणित किया गया। सभी विकासात्मक उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं, इसलिए उम्मीद है कि यह प्रणाली जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल हो जाएगी।1
- पड़ोसियों के विवाद में मारपीट,महिला घायल, पुलिस कर रही जांच झूंसी,प्रयागराज। शहर के झूंसी थाना क्षेत्र के उपहार छतनाग इलाके में सोमवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद कुछ लोग जबरन घर में घुस आए और लाठी डंडे से मारपीट कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने झूंसी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी बेटी घर के आंगन में रोजाना की तरह सफाई कर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी आक्रामक हो गए और पहले घर मे लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा जबरन घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर लाठी डंडे व पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।1
- प्रयागराज कटरा जगराम चौराहा आशीर्वाद गेस्ट हाउस इलाके की रहने वाली एस्ट्रोलॉजर अंबुजा बता रही है राशियों के टिप्स। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by JGE News1
- श्री मठ बाघम्बरी गद्दी पधारे सुप्रसिद्ध अभिनेता गजेंद्र चौहान। प्रयागराज। मठ में महन्त श्री बलवीर गिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बी.आर. चोपड़ा की प्रसिद्ध पौराणिक श्रृंखला 'महाभारत' में सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक, पांडु पुत्र युधिष्ठिर (धर्मराज) की भूमिका से विश्व भर में पहचान बनाने वाले। समस्त सनातन धर्मियों के हृदय में अपना स्थान बनाने वाले।1