logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट में घायल यूवक की मौत परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कई थानो की पुलिस पहुंची बताते चले कि बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को हुई मारपीट में घायल युवक के इलाज के दौरान मौत हो गई शुक्रवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया उन्होंने कोटवा सड़क कोटवा धाम मार्ग पर हथौड़ा पुलिस चौकी के पास शव आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदर्शनकरियो ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे तो वहीँ बता दे की प्रदर्शन की सूचना मिलने है पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया बाराबंकी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को समझने का प्रयास किया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया जा सका इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ यह घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र ग्राम कुटी मजरा गाजीपुर की है मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उनके भाई श्याम गांव में सिलाई का काम करते थे 15 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे श्याम अपनी दुकान पर मौजूद थे तभी गांव के कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे उन्होंने श्याम पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया श्याम द्वारा कुछ समय की मोहलत मांगने पर आरोपी भड़क गए उन्होंने श्याम को जबरन दुकान के पीछे ले जाकर लात गुंसो से बेरहमी से पिटाई कर दी मारपीट इतनी गंभीर थी कि आरोपी श्याम को मृत समझकर मौके से फरार हो गए बाद में ग्रामीणों ने श्याम को घायल अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी गंभीर हालत में उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन सब लेकर घर लौट गए हैं स्थिति सामान्य बताई जा रही है

2 hrs ago
user_Journalist Manoj Shukla
Journalist Manoj Shukla
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मारपीट में घायल यूवक की मौत परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कई थानो की पुलिस पहुंची बताते चले कि बाराबंकी जनपद के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को हुई मारपीट में घायल युवक के इलाज के दौरान मौत हो गई शुक्रवार को युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया उन्होंने कोटवा सड़क कोटवा धाम मार्ग पर हथौड़ा पुलिस चौकी के पास शव आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदर्शनकरियो ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे थे तो वहीँ बता दे की प्रदर्शन की सूचना मिलने है पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया बाराबंकी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को समझने का प्रयास किया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया जा सका इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ यह घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र ग्राम कुटी मजरा गाजीपुर की है मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उनके भाई श्याम गांव में सिलाई का काम करते थे 15 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे श्याम अपनी दुकान पर मौजूद थे तभी गांव के कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे उन्होंने श्याम पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया श्याम द्वारा कुछ समय की मोहलत मांगने पर आरोपी भड़क गए उन्होंने श्याम को जबरन दुकान के पीछे ले जाकर लात गुंसो से बेरहमी से पिटाई कर दी मारपीट इतनी गंभीर थी कि आरोपी श्याम को मृत समझकर मौके से फरार हो गए बाद में ग्रामीणों ने श्याम को घायल अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी गंभीर हालत में उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई फिलहाल पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन सब लेकर घर लौट गए हैं स्थिति सामान्य बताई जा रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी थाना कोतवाली सदर के क्षेत्र में महमदपुर पोस्ट कैमहरा में जमीन व मकान का विवाद चल रहा था लेकिन पुलिस लेखपाल व कानगो ने मिलकर जबरन कब्जा दिलवाया गया जब व्यक्ति बाहर से काम करके घर आया तो देखा कि पिलर व दीवार खड़ी है जब व्यक्ति ने विरोध किया तो उसको रामजीवन को सोबरन लाल,व उनके लड़के धमेंद्र ,जितेंन्द्र व त्रिभवन ने मिलकर लाठी डंडों से काफी मारा पीटा व जान से मारने कि कोशिश की लेकिन पीड़ित कि पत्नी व उनके छोटी छोटी बच्ची ने मिलकर बचाने का प्रयास किया तो उनको मारा पीटा गया काफी अन्दूरुनी चोटे लगने से पीड़ित बेहोश हो गया उसको तुरन्त थाना कोतवाली सदर ले जाया गया तो पुलिस दबंगई दिखाते हूये पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने पीड़ित को ही धमकाते हुये थाने के अन्दर बैठा लिया गया और चालान करते हुए जेल भेज दिया गया । अब देखते हे कि उच्चाधिकारी कारवाई करते हैं कि नहीं या फिर न्याय के लिए पीड़ित दर दर भटकते रहेंगे । ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    3
    लखीमपुर खीरी थाना कोतवाली सदर के क्षेत्र में महमदपुर पोस्ट कैमहरा में जमीन व मकान का विवाद चल रहा था लेकिन पुलिस लेखपाल व कानगो ने मिलकर जबरन कब्जा दिलवाया गया जब व्यक्ति बाहर से काम करके घर आया तो देखा कि पिलर व दीवार खड़ी है जब व्यक्ति ने विरोध किया तो उसको  रामजीवन को सोबरन लाल,व उनके लड़के
धमेंद्र ,जितेंन्द्र व त्रिभवन ने मिलकर लाठी डंडों से काफी मारा पीटा व जान से मारने कि कोशिश की लेकिन  पीड़ित कि पत्नी व उनके छोटी छोटी बच्ची ने मिलकर बचाने का प्रयास किया तो उनको मारा पीटा गया काफी अन्दूरुनी चोटे लगने से पीड़ित बेहोश हो गया उसको तुरन्त थाना कोतवाली सदर ले जाया गया तो पुलिस दबंगई दिखाते हूये पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने पीड़ित को ही धमकाते हुये थाने के अन्दर बैठा लिया गया और चालान करते हुए जेल भेज दिया गया ।
अब देखते हे कि उच्चाधिकारी कारवाई करते हैं कि नहीं या फिर न्याय के लिए पीड़ित दर दर भटकते रहेंगे ।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जनपद में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना सुबेहा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2200 लीटर अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 02 मई 2026 को की गई। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-24 हैदरगढ़, बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार थाना सुबेहा पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 223 अभियोगों में बरामद 2200 लीटर अवैध देशी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सुबेहा बेचू सिंह यादव तथा न्यायालय से जुड़े फौजदारी लिपिक श्री अमित यादव भी मौके पर उपस्थित रहे। इस कार्रवाई को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    1
    धारा लक्ष्य समाचार 
बाराबंकी। जनपद में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना सुबेहा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2200 लीटर अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण किया।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक   अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में दिनांक 02 मई 2026 को की गई।  न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-24 हैदरगढ़, बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार थाना सुबेहा पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 223 अभियोगों में बरामद 2200 लीटर अवैध देशी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सुबेहा बेचू सिंह यादव तथा न्यायालय से जुड़े फौजदारी लिपिक श्री अमित यादव भी मौके पर उपस्थित रहे।
इस कार्रवाई को अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जनपद बाराबंकी* *दिनांक- 02.05.2026* *बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया / हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश के क्रम में धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत कुर्क किया गया-* इसी क्रम में *थाना जैदपुर* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 NDPS एक्ट के *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी)* द्वारा विगत वर्षों से गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य से आम जनमानस के जीवन में संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,जिससे आम जनमानस अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से धनोपार्जन करते हुए *पत्नी श्रीमती नगमी खातून के नाम पर पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान)* नाम दर्ज है। अभियुक्त/ गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा अन्तर्गत धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत दिनांक 30.04.2026 को फ्रीजिंग का आदेश के तहत कुर्क किया गया। *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त विगत 25 वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है, अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान थाना जैदपुर तथा जनपद बाराबंकी व लखनऊ मे दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। *अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन महोदय के आदेश से अर्न्तजनपदीय गैंग आई०आर०-09 सूचीबद्ध किया गया है।* अभियुक्त की अवैध मादक पदार्थों की निगरानी हेतु थाना जैदपुर हिस्ट्रीसीट खोली गयी, जिसका हिस्ट्रीसीट नं0-56 बी है तथा जनपद स्तर पर ड्रग माफिया घोषित किया गया है, जिसका गैंग नं0- 32 है जिसका गैंग लीडर स्वयं अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान है। *राज्य सरकार उ0प्र0 द्वारा दि प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक एन नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइकोट्रॉफिक सब्सटेन्सेज एक्ट-1988 (पिट-एन0डी0पी0एस0 एक्ट) की धारा-3(1) के अन्तर्गत मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध 01 वर्ष के लिए निरूद्धी आदेश जारी किया गया था। कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में दिनांक 09.1.2026 से निरुद्ध है।* *कुर्क सम्पत्ति का विवरण-* कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक *अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी की अचल सम्पत्ति-* 1. पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान), *आपराधिक इतिहास अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी-* 1. मु0अ0सं0 10/2015 धारा 8/21//27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिनहट, लखनऊ 2. मु0अ0सं0 09/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिनहट लखनऊ 3. मु0अ0सं0 01/2015 धारा 8/21(C)/ 29 एनडीपीएस एक्ट थाना सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, लखनऊ 4. मु0अ0सं0 437/2024 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 5. मु0अ0सं0 319/1997 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट जैदपुर थाना बाराबंकी 6. मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 7. मु0अ0सं0 603/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 8. मु0अ0सं0 86/2008 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर,बाराबंकी 9. मु0अ0सं0 513/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी 10. मु0अ0सं0 89ए/2001 धारा 147,148,149,307,452, 504,436,506 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 11. मु0अ0सं0 599ए/2004 धारा 323,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 12. मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147,148,323,506,307 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 13. मु0अ0सं0 251/2006 धारा 147,148, 323, 353,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी 14. मु0अ0सं0 476/2007 धारा 147,148,149, 308, 323, 504, 506,536 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 15. मु0अ0सं0 98/2008 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 16. मु0अ0सं0 67/2015 धारा 147,148,149, 323, 504, 506, 307,302,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 17. मु0अ0सं0 196/2016 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 18. मु0अ0सं0 144/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी 19. मु0अ0सं0 14/2025 धारा NDPS ACT थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ 20. मु0अ0सं0 1100/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 21. मु0अ0सं0 1101/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 22. मु0अ0सं0 04/2026 धारा 308(4)/352/351(3) बीएनएस थाना जैदपुर बाराबंकी
    1
    *जनपद बाराबंकी*
*दिनांक- 02.05.2026*
*बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया / हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली के आदेश के क्रम में धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत कुर्क किया गया-* 
इसी क्रम में *थाना जैदपुर* पर पंजीकृत मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 NDPS एक्ट के *गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी (हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी)* द्वारा विगत वर्षों से गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त हैं। गिरोह द्वारा अवैध तरीके से की जा रही मादक पदार्थ की तस्करी जैसे आपराधिक कृत्य से आम जनमानस के जीवन में संकटापन्न की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही साथ युवा वर्ग को नशे की लत में डालकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ,जिससे आम जनमानस अपने बच्चों को असुरक्षित महसूस कर रहा है। गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से धनोपार्जन करते हुए *पत्नी श्रीमती नगमी खातून के नाम पर पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान)* नाम दर्ज है। अभियुक्त/ गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन उपरोक्त द्वारा अर्जित की गई अचल सम्पत्ति (कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक) को सीजिंग / फ्रीजिंग अथोरिटी न्यायनिर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली द्वारा अन्तर्गत धारा 68F(2) NDPS Act- 1985 के तहत दिनांक 30.04.2026 को फ्रीजिंग का आदेश के तहत कुर्क किया गया।
*गिरोह सरगना/ कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी* को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त विगत 25 वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है, अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान थाना जैदपुर तथा जनपद बाराबंकी व लखनऊ मे दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। *अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन महोदय के आदेश से अर्न्तजनपदीय गैंग आई०आर०-09 सूचीबद्ध किया गया है।* अभियुक्त की अवैध मादक पदार्थों की निगरानी हेतु थाना जैदपुर हिस्ट्रीसीट खोली गयी, जिसका हिस्ट्रीसीट नं0-56 बी है तथा जनपद स्तर पर ड्रग माफिया घोषित किया गया है, जिसका गैंग नं0- 32 है जिसका गैंग लीडर स्वयं अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान है। 
*राज्य सरकार उ0प्र0 द्वारा दि प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक एन नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइकोट्रॉफिक सब्सटेन्सेज एक्ट-1988 (पिट-एन0डी0पी0एस0 एक्ट) की धारा-3(1) के अन्तर्गत मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्त अज्जन उर्फ मिस्बाहुर्रहमान पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध 01 वर्ष के लिए निरूद्धी आदेश जारी किया गया था। कुख्यात ड्रग माफिया मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में दिनांक 09.1.2026 से निरुद्ध है।*
*कुर्क सम्पत्ति का विवरण-*
कीमत लगभग 6 करोड़ रूपये से अधिक
*अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन पुत्र मो0 कलीम निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी की अचल सम्पत्ति-*
1. पैसार अन्दर सीमा नगर परिषद नवाबगंज बाराबंकी में गाटा संख्या 198मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर (आवासीय मकान), 
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त/गिरोह सरगना मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन हिस्ट्रीशीट नं0- 56 बी-*
1.	मु0अ0सं0 10/2015 धारा 8/21//27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना चिनहट, लखनऊ
2.	मु0अ0सं0 09/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिनहट लखनऊ
3.	मु0अ0सं0 01/2015 धारा 8/21(C)/ 29 एनडीपीएस एक्ट थाना सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो, लखनऊ
4.	मु0अ0सं0 437/2024 धारा 8/21सी/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
5.	मु0अ0सं0 319/1997 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट जैदपुर थाना बाराबंकी
6.	मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी
7.	मु0अ0सं0 603/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी
8.	मु0अ0सं0 86/2008 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर,बाराबंकी
9.	मु0अ0सं0 513/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर, बाराबंकी
10.	मु0अ0सं0 89ए/2001 धारा 147,148,149,307,452, 504,436,506 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
11.	मु0अ0सं0 599ए/2004 धारा 323,504 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
12.	मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147,148,323,506,307 भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
13.	मु0अ0सं0 251/2006 धारा 147,148, 323, 353,504  भादवि थाना जैदपुर बाराबंकी
14.	मु0अ0सं0 476/2007 धारा 147,148,149, 308, 323, 504, 506,536 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
15.	मु0अ0सं0 98/2008 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
16.	मु0अ0सं0 67/2015 धारा 147,148,149, 323, 504, 506, 307,302,120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर बाराबंकी
17.	मु0अ0सं0 196/2016 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर	बाराबंकी
18.	मु0अ0सं0 144/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर	बाराबंकी
19.	मु0अ0सं0 14/2025 धारा NDPS ACT थाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ
20.	मु0अ0सं0 1100/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
21.	मु0अ0सं0 1101/2025 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
22.	मु0अ0सं0 04/2026 धारा 308(4)/352/351(3) बीएनएस थाना जैदपुर बाराबंकी
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शनिवार सुबह 8 बजे दिनदहाड़े धावा: रसौली में 20लाख की सनसनीखेज चोरी, दहशत में लोग बाराबंकी (रसौली/सफदरगंज): कस्बा रसौली में शनिवार सुबह करीब 8 बजे चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। रसौली निवासी सईद अहमद उर्फ सईदू के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने महज एक घंटे के भीतर घर खंगाल डाला और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब घर पर सन्नाटा था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर अंदर घुसकर अलमारी व बक्सों को खंगाल दिया। चोरी गए सामान में एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, बूंदा, तीन ठप्पे का हार, एक ठप्पे का हार, नथुनी, नाक कील, हथफूल, दो जोड़ी पायल समेत करीब 8 लाख रुपये नकद शामिल हैं। कुल नुकसान 18 से 20 लाख रुपये के बीच आंका जा रहा है। दिन के उजाले में हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें दिन-रात का भी डर नहीं रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं आसपास के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस का दावा: चौकी प्रभारी सफदरगंज ऋषभ सिंह चंदेल ने बताया, “मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।” फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    3
    शनिवार सुबह 8 बजे दिनदहाड़े धावा: रसौली में 20लाख की सनसनीखेज चोरी, दहशत में लोग
बाराबंकी (रसौली/सफदरगंज):
कस्बा रसौली में शनिवार सुबह करीब 8 बजे चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। रसौली निवासी सईद अहमद उर्फ सईदू के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने महज एक घंटे के भीतर घर खंगाल डाला और लाखों रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए।
घटना सुबह 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब घर पर सन्नाटा था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर अंदर घुसकर अलमारी व बक्सों को खंगाल दिया। चोरी गए सामान में एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, बूंदा, तीन ठप्पे का हार, एक ठप्पे का हार, नथुनी, नाक कील, हथफूल, दो जोड़ी पायल समेत करीब 8 लाख रुपये नकद शामिल हैं। कुल नुकसान 18 से 20 लाख रुपये के बीच आंका जा रहा है।
दिन के उजाले में हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें दिन-रात का भी डर नहीं रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे कस्बे में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं आसपास के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पुलिस का दावा:
चौकी प्रभारी सफदरगंज ऋषभ सिंह चंदेल ने बताया,
“मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।”
फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पीएम किसान हेल्प लाइन के स्टिंग में मुख्यमंत्री साहब की गजब बेज्जती हो गयी- MP के सीएम मोहन यादव ने - अपने ही राज्य के PM किसान हेल्पलाइन को फोन लगाया और किसान बनकर कृषि से जुड़ा सवाल पूछा मोहन यादव- मुझे गर्मी की तीसरी फसल लेना है आप बताइए क्या लगना चाहिए? कस्टमर केयर- हमें इसकी जानकारी नहीं है, जब जानकारी आएगी तो हम आपको संपर्क कर लेंगे। मोहन यादव- आपको जानकारी नहीं है? कस्टमर केयर- जी सर अभी नहीं है ₹
    1
    पीएम किसान हेल्प लाइन के स्टिंग में मुख्यमंत्री साहब की गजब बेज्जती हो गयी-
MP के सीएम मोहन यादव ने  - अपने ही राज्य के PM किसान हेल्पलाइन को फोन लगाया और किसान बनकर कृषि से जुड़ा सवाल पूछा
मोहन यादव- मुझे गर्मी की तीसरी फसल लेना है आप बताइए क्या लगना चाहिए? 
कस्टमर केयर- हमें इसकी जानकारी नहीं है, जब जानकारी आएगी तो हम आपको संपर्क कर लेंगे।
मोहन यादव- आपको जानकारी नहीं है?
कस्टमर केयर- जी सर अभी नहीं है ₹
    user_Harishankar news
    Harishankar news
    Photographer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पौधरोपण कर मनाया गया जनकल्याण किसान एसोसिएशन चेयरमैन का जन्मदिन देवा सबइंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने तुलसी का पौधा भेंटकर दी जन्मदिन की बधाई *पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील* बाराबंकी। जनकल्याण किसान एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव का जन्मदिन शुक्रवार को संगठन कार्यालय उमरी में कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। पर्यावरण प्रेमी धर्म कुमार यादव को संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक एक पौधा भेंटकर उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।इसी क्रम में देवा सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने भी एक तुलसी का पौधा भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।तत्पश्चात चेयरमैन श्री यादव ने उपहार में प्राप्त दर्जनों पौधों की हल्दी अक्षत,रोली चंदन एवं धूप दीप अर्पित कर उपस्थिजनों के विधिवत पूजा अर्चना की।अंत में आरती पर्यावरण की कीजे,अपना जन्म सुफल कर लीजे गाकर पौधों की आरती उतारी।इसके पश्चात सभी लोगों के साथ मिलकर राम औतार यादव स्मारक वाटिका उमरी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया गया। शुभ अवसरों पर पौधरोपण का दिया संदेश इस मौके पर अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने पर्यावरण को बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा, "हम सभी का पर्यावरण के प्रति दायित्व बनता है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। राष्ट्रीय पर्वों के साथ ही साथ शादी, मुंडन संस्कार, जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे अनेकों शुभ अवसरो पर एक-एक पौधा जरूर लगाएं और उसका पालन पोषण अपने पुत्र की तरह तब तक करें जब तक वह दरख़्त न हो जाए।उन्होंने बताया कि जनकल्याण किसान एसोसिएशन पर्यावरण के प्रति हमेशा पौधरोपण करता चला आ रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार,मंडल संयोजक संजय कुमार यादव,मातृशक्ति जिला प्रभारी चांदनी बानों,तहसील उपाध्यक्ष सत्यनाम यादव,ब्लाक सचिव सूरज कुमार,एडवोकेट रवि यादव,गजेन्द्र सिंह,हिमांशु,अनुज,अभिषेक, संगम यादव,वन्दना यादव, शिवांगी यादव सहित सभी लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और अयोध्या मंडल संयोजक संजय कुमार यादव ने अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी।
    1
    पौधरोपण कर मनाया गया जनकल्याण किसान एसोसिएशन चेयरमैन का जन्मदिन  
देवा सबइंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने तुलसी का पौधा भेंटकर दी जन्मदिन की बधाई
*पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील*
बाराबंकी। जनकल्याण किसान एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष धर्म कुमार यादव का जन्मदिन शुक्रवार को संगठन कार्यालय उमरी में कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। पर्यावरण प्रेमी धर्म कुमार यादव को संगठन के दर्जनों पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक एक पौधा भेंटकर उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।इसी क्रम में देवा सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने भी एक तुलसी का पौधा भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।तत्पश्चात चेयरमैन श्री यादव ने उपहार में प्राप्त दर्जनों पौधों की हल्दी अक्षत,रोली चंदन एवं धूप दीप अर्पित कर उपस्थिजनों के विधिवत पूजा अर्चना की।अंत में आरती पर्यावरण की कीजे,अपना जन्म सुफल कर लीजे गाकर पौधों की आरती उतारी।इसके पश्चात सभी लोगों के साथ मिलकर राम औतार यादव स्मारक वाटिका उमरी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण  संदेश  दिया गया।
शुभ अवसरों पर पौधरोपण का दिया संदेश
इस मौके पर अध्यक्ष धर्म कुमार यादव ने पर्यावरण को बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा, "हम सभी का पर्यावरण के प्रति दायित्व बनता है। हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। राष्ट्रीय पर्वों के साथ ही साथ शादी, मुंडन संस्कार, जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे अनेकों शुभ अवसरो पर एक-एक पौधा जरूर लगाएं और उसका पालन पोषण अपने पुत्र की तरह तब तक करें जब तक वह दरख़्त न हो जाए।उन्होंने बताया कि जनकल्याण किसान एसोसिएशन पर्यावरण के प्रति हमेशा पौधरोपण करता चला आ रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। 
इस अवसर पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार,मंडल संयोजक संजय कुमार यादव,मातृशक्ति जिला प्रभारी चांदनी बानों,तहसील उपाध्यक्ष सत्यनाम यादव,ब्लाक सचिव सूरज कुमार,एडवोकेट रवि यादव,गजेन्द्र सिंह,हिमांशु,अनुज,अभिषेक, संगम यादव,वन्दना यादव, शिवांगी यादव सहित सभी लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और अयोध्या मंडल संयोजक संजय कुमार यादव ने अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी।
    user_Vikas
    Vikas
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भाकियू भदौरिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिरौली गौसपुर को सौपा बताते चले कि बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना सफदरगंज के परसा तिराहे पर भाकियू भदौरिया संगठन की बैठक संपन्न हुई जिसमें तहसील क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिरौली गौसपुर को सौपा जिसमें मुख्य रूप से राजस्व प्रशासन वन विभाग ब्लॉक प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित समस्याएं थी। वहीं पर किसान संगठन के मीडिया प्रभारी द्वारा मीडिया से बात करते हुए बताया कि विकासखंड सिरौली गौसपुर अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत में तैनाद स्वयं सहायता समूह की सखीयो का मानदेय पिछले 4 वर्षों से नहीं दिया गया तो वही ज्ञापन में बताया गया कि वन रेंज रामनगर क्षेत्र अंतर्गत हो रहा है हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसी क्रम विद्युत उपखंड मसौली क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भी अवगत कराया गया तो वहीं बैठक में जिला उपाध्यक्ष तुफैल अहमद युवा जिला अध्यक्ष आकाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष सिरौली गौसपुर शोएब अहमद ग्राम अध्यक्ष बिरौली सुनील वर्मा सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे
    1
    भाकियू भदौरिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिरौली गौसपुर को सौपा
बताते चले कि बाराबंकी जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत थाना सफदरगंज के परसा तिराहे पर भाकियू भदौरिया संगठन की बैठक संपन्न हुई 
जिसमें तहसील क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी सिरौली गौसपुर को सौपा
जिसमें मुख्य रूप से राजस्व प्रशासन वन विभाग ब्लॉक प्रशासन पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित समस्याएं थी। 
वहीं पर किसान संगठन के मीडिया प्रभारी द्वारा मीडिया से बात करते हुए बताया कि विकासखंड सिरौली गौसपुर अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत में तैनाद स्वयं सहायता समूह की सखीयो का मानदेय पिछले 4 वर्षों से नहीं दिया गया 
तो वही ज्ञापन में बताया गया कि वन रेंज रामनगर क्षेत्र अंतर्गत हो रहा है हरे भरे पेड़ों की अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए
और इसी क्रम विद्युत उपखंड मसौली क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भी अवगत कराया गया
तो वहीं बैठक में जिला उपाध्यक्ष तुफैल अहमद युवा जिला अध्यक्ष  आकाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष सिरौली गौसपुर शोएब अहमद ग्राम अध्यक्ष बिरौली सुनील वर्मा सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मृतक के भाई को गोला थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने एफआईआर दर्ज होने के बाद और शव जलने के उपरान्त थाने पर बुलाकर अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहां तेरी औकात की हमारे कहने के बावजूद भी शव जलाने से मना कर दिया तेरी क्या मजाल -तेरे बारे में सब पता कर लिया फूलबेहड़ तू कैसे आदमी हैं अपनी भलाई चाहता है तू चुप चाप बैठ वैसे सब लोगों को थाने की हवा खिलाएंगे तब सही हो जाएगा तभी मृतक के साथ आएं लोगों को भी डराया धमकाया जलील किया सब लोगों की थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने सबको जलील करते हुए कहा तुम लोगों की औकात दिखा देंगे, ऐ हमारा थाना है यहां के सरोकार हम है जो चाहेंगे वहीं होगा सब लोगों की नेतागिरी यही निकाल दूंगा। तभी दबी जुबान से धीरे स्वर में कहा मुझे पहचाना नहीं हम वहीं अम्बर सिंह है जिन्हें सदर विधायक को थप्पड़ लगवा दिया था मामला वहीं पर शान्त कर दिया तुम लोग दो पैसे की तमीज नहीं तुम लोग हमसे बहस कर रहे हो । अभी सालों सुधर जाओगे वहीं पर मौजूद सारे कांस्टेबलों ने घेराव कर लिया एक कांस्टेबल गलाबान पकड़ते हुए फोन छीन लिया बोला यहां विडियो बनाने की कोई परमीशन नहीं है। क्या कानून हमें किसी सरकारी कर्मचारी की अभद्रता का विडियो नहीं बना सकते। कब तक ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को सरकार अपनी छत्रछाया में पनाह देगी। योगी आदित्यनाथ शासनकाल में ऐसे घमंडी थाना प्रभारी अम्बर सिंह व उनके कांस्टेबलो पर कार्रवाई होगी या ऐसे मामला को रफा-दफा कर दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया की घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था घर के कमरे में सड़ा गला मेरी बहन का शव पड़ा था पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा जब शव घर के अंदर बंद था बाहर से ताला किसने डाला तो मेरी बहन की हत्या की गई है इसमें कोई शक नहीं यानी कोई बड़ी साज़िश रच कर ऐ सारा मामला रचा हैं जो हमारे बहन की कुरूरता से हत्या उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले आरोपी हमारी बहन की हत्या करके बिमारी से मरने का दवा कर रहे हैं इनके हत्या करने के पीछे के मास्टरमाइंड विनोद शुक्ला और मृतक की सौतन गुड्डी हैं सौतन की लड़की बेटू ने बताया जब हम आएं तो घर के बाहर बदबू आ रही थी तब हमने ताला तोड़कर अंदर गए तो कोई बिस्तर पर शव पड़ा था जिसे देखकर हम डर गये तो मौहल्ले वासी को बताया उसके बाद पुलिस आई तब जाकर पता चला ओ हमारी बड़ी मम्मी है जिनका शव हैं। बेटू के बयान से पता चलता है किसी ने बड़ी साज़िश रच कर एसी कुरुरता से हत्या करके बाहर से ताला बंद करके चला गया है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    1
    मृतक के भाई को गोला थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने एफआईआर दर्ज होने के बाद और शव जलने के उपरान्त थाने पर बुलाकर अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहां तेरी औकात की हमारे कहने के  बावजूद भी शव जलाने से मना कर दिया तेरी क्या मजाल -तेरे बारे में सब पता कर लिया फूलबेहड़ तू कैसे आदमी हैं अपनी भलाई चाहता है तू चुप चाप बैठ वैसे सब लोगों को थाने की हवा खिलाएंगे तब सही हो जाएगा तभी मृतक के साथ आएं लोगों को भी डराया धमकाया जलील किया सब लोगों की थाना प्रभारी अम्बर सिंह ने सबको जलील करते हुए कहा  तुम लोगों की औकात दिखा देंगे,
ऐ हमारा थाना है यहां के सरोकार हम है जो चाहेंगे वहीं होगा सब लोगों की नेतागिरी यही निकाल दूंगा।
तभी दबी जुबान से धीरे स्वर में कहा मुझे पहचाना नहीं हम वहीं अम्बर सिंह है जिन्हें सदर विधायक को थप्पड़ लगवा दिया था मामला वहीं पर शान्त कर दिया तुम लोग दो  पैसे की तमीज नहीं तुम लोग हमसे बहस कर रहे हो । अभी सालों सुधर जाओगे वहीं पर मौजूद सारे कांस्टेबलों ने घेराव कर लिया एक कांस्टेबल गलाबान पकड़ते हुए फोन छीन लिया बोला यहां विडियो बनाने की कोई परमीशन नहीं है। क्या कानून हमें किसी सरकारी कर्मचारी की अभद्रता का विडियो नहीं बना सकते। कब तक ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को सरकार अपनी छत्रछाया में पनाह देगी। योगी आदित्यनाथ शासनकाल में ऐसे घमंडी थाना प्रभारी अम्बर सिंह व उनके कांस्टेबलो पर कार्रवाई होगी या ऐसे मामला को रफा-दफा कर दिया जाएगा।
पीड़ित ने बताया की घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था घर के कमरे में सड़ा गला मेरी बहन का शव पड़ा था पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा जब शव घर के अंदर बंद था बाहर से ताला किसने डाला तो मेरी बहन की हत्या की गई है इसमें कोई शक नहीं यानी कोई बड़ी साज़िश रच कर ऐ सारा मामला रचा हैं जो हमारे बहन की कुरूरता से हत्या उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले आरोपी हमारी बहन की हत्या करके बिमारी से मरने का दवा कर रहे हैं इनके हत्या करने के पीछे के मास्टरमाइंड विनोद शुक्ला और मृतक की सौतन गुड्डी हैं
सौतन की लड़की बेटू ने बताया जब हम आएं तो घर के बाहर बदबू आ रही थी तब हमने ताला तोड़कर अंदर गए तो कोई बिस्तर पर शव पड़ा था जिसे देखकर हम डर गये तो मौहल्ले वासी को बताया उसके बाद पुलिस आई तब जाकर पता चला ओ हमारी बड़ी मम्मी है जिनका शव हैं। बेटू के बयान से पता चलता है किसी ने बड़ी साज़िश रच कर एसी कुरुरता से हत्या करके बाहर से ताला बंद करके चला गया है।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • धारा लक्ष्य समाचार अब्दुल मुईद, बाराबंकी। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68F(2) के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। उसके इस आपराधिक कृत्य से समाज में भय का माहौल बना और विशेषकर युवाओं को नशे की लत की ओर धकेला गया। जांच में पाया गया कि अभियुक्त ने अवैध कमाई से अपनी पत्नी नगमी खातून के नाम पर नगर परिषद नवाबगंज, बाराबंकी क्षेत्र में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में आवासीय संपत्ति अर्जित की थी। उक्त संपत्ति को दिनांक 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग आदेश के तहत कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और वह वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। उसके खिलाफ बाराबंकी एवं लखनऊ जनपद में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे अंतरजनपदीय गैंग सूची में भी शामिल किया गया है तथा गैंग नंबर 32 का सरगना घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।
    1
    धारा लक्ष्य समाचार 
अब्दुल मुईद, बाराबंकी। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कुख्यात ड्रग माफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 6 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश के क्रम में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68F(2) के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 319/97 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त लंबे समय से संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। उसके इस आपराधिक कृत्य से समाज में भय का माहौल बना और विशेषकर युवाओं को नशे की लत की ओर धकेला गया।
जांच में पाया गया कि अभियुक्त ने अवैध कमाई से अपनी पत्नी नगमी खातून के नाम पर नगर परिषद नवाबगंज, बाराबंकी क्षेत्र में गाटा संख्या 198 मिन0, क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में आवासीय संपत्ति अर्जित की थी। उक्त संपत्ति को दिनांक 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग आदेश के तहत कुर्क कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और वह वर्तमान में जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध है। उसके खिलाफ बाराबंकी एवं लखनऊ जनपद में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे अंतरजनपदीय गैंग सूची में भी शामिल किया गया है तथा गैंग नंबर 32 का सरगना घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार द्वारा पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.