logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुलाना में नपा सफाईकर्मियों का धरना 8वें दिन भी जारी, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग जुलाना: कस्बे के नगरपालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का धरना लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता प्रधान जूनियर ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके शहर को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को लंबे समय से पक्का करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। सुभाष पांचाल ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता, तब तक उनका न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण बेहतर तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि कर्मचारियों का वेतन बेहद कम है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी जोखिम भरे माहौल में काम करते हैं। कई बार सीवर और गंदगी की सफाई करते समय कर्मचारियों की जान तक चली जाती है या वे गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को किसी प्रकार का जोखिम भत्ता नहीं दिया जा रहा। उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मचारियों के लिए जोखिम भत्ता लागू किया जाए और उनकी सुरक्षा के लिए उचित उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर ठाकूर, जितेंद्र, प्रवीन, विजय, अमित आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 8 जुलाना 01: धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी।

3 hrs ago
user_कर्मवीर
कर्मवीर
जुलाना, जींद, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • भिवानी के 'घंटे' भी खा गए साहब? 😱 विकास के नाम पर लाखों का महा-घोटाला!JPH NEWS की सबसे धाकड़ रिपोर्ट भिवानी के 'घंटे' भी खा गए साहब? 😱 विकास के नाम पर लाखों का महा-घोटाला!JPH NEWS की सबसे धाकड़ रिपोर्ट JPH NEWS HARYANA भिवानी के उस ऐतिहासिक 'पंडित नेकीराम चौक' (घंटाघर) की ग्राउंड रिपोर्ट दिखा रहा है, जिसे भ्रष्टाचार की दीमक चाट गई है। लाखों का बजट सौंदर्यकरण के नाम पर फूंका गया, लेकिन आज यहाँ सिर्फ टूटे पोल, उखड़ी टाइलें और गायब हुई घड़ी के घंटे नजर आ रहे हैं। आखिर प्रशासन की नाक के नीचे ये बंदरबांट कैसे हुई? क्या जिले के आला अधिकारी और नेता इस लूट में शामिल हैं? देखिए भगवत कौशिक की ये बेबाक और तूफानी रिपोर्ट!
    1
    भिवानी के 'घंटे' भी खा गए साहब? 😱 विकास के नाम पर लाखों का महा-घोटाला!JPH NEWS की सबसे धाकड़ रिपोर्ट
भिवानी के 'घंटे' भी खा गए साहब? 😱 विकास के नाम पर लाखों का महा-घोटाला!JPH NEWS की सबसे धाकड़ रिपोर्ट
JPH NEWS HARYANA भिवानी के उस ऐतिहासिक 'पंडित नेकीराम चौक' (घंटाघर) की ग्राउंड रिपोर्ट दिखा रहा है, जिसे भ्रष्टाचार की दीमक चाट गई है। लाखों का बजट सौंदर्यकरण के नाम पर फूंका गया, लेकिन आज यहाँ सिर्फ टूटे पोल, उखड़ी टाइलें और गायब हुई घड़ी के घंटे नजर आ रहे हैं। आखिर प्रशासन की नाक के नीचे ये बंदरबांट कैसे हुई? क्या जिले के आला अधिकारी और नेता इस लूट में शामिल हैं? देखिए भगवत कौशिक की ये बेबाक और तूफानी रिपोर्ट!
    user_JPH NEWS HARYANA
    JPH NEWS HARYANA
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • हरियाणा में एचकेआरएन कर्मचारियों ने भिवानी प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर उचाना में प्रदर्शन किया। कम वेतन और यात्रा खर्च के बोझ तले दबे कर्मचारियों को 30 लोगों का काम 8-9 लोगों से करवाया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है। आगे की रणनीति के लिए कर्मचारी संगठनों से बातचीत की जाएगी।
    1
    हरियाणा में एचकेआरएन कर्मचारियों ने भिवानी प्रतिनियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर उचाना में प्रदर्शन किया। कम वेतन और यात्रा खर्च के बोझ तले दबे कर्मचारियों को 30 लोगों का काम 8-9 लोगों से करवाया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है। आगे की रणनीति के लिए कर्मचारी संगठनों से बातचीत की जाएगी।
    user_BHUPENDER
    BHUPENDER
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • भिवानी के आदर्श कॉलेज हॉस्टल में प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह अपने दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
    1
    भिवानी के आदर्श कॉलेज हॉस्टल में प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह अपने दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग से जुड़ा पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद देशभर के पूर्व सैनिक संगठनों में बड़ी हलचल मच गई है, खासकर सबसे बड़े संगठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह पत्र उनकी भविष्य की सुविधाओं और वेतनमान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
    1
    केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग से जुड़ा पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद देशभर के पूर्व सैनिक संगठनों में बड़ी हलचल मच गई है, खासकर सबसे बड़े संगठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह पत्र उनकी भविष्य की सुविधाओं और वेतनमान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • आज के स्वार्थी युग में जहां लोग अपनों की मदद नहीं करते, वहीं संत रामपाल जी महाराज अनजान गरीबों को रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान दे रहे हैं। मानवता की इस मिसाल से संत रामपाल जी महाराज ने जनता का दिल जीत लिया। #humanity #AnnapurnaMuhim #SantRampalJiMaharaj #flood #floodrelief #flooding #farmer
    1
    आज के स्वार्थी युग में जहां लोग अपनों की मदद नहीं करते, वहीं संत रामपाल जी महाराज अनजान गरीबों को रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान दे रहे हैं। मानवता की इस मिसाल से संत रामपाल जी महाराज ने जनता का दिल जीत लिया।
#humanity #AnnapurnaMuhim  #SantRampalJiMaharaj #flood #floodrelief #flooding #farmer
    user_Sohan Kashyap
    Sohan Kashyap
    Construction Contractor Barwala, Hisar•
    3 hrs ago
  • रोहतक के समपला में गोपाल ने अपने नए घर के ऊपर से गुजर रही 11 KV बिजली लाइन हटाने के लिए कई बार शिकायत की है। बिजली बोर्ड ने बार-बार गुहार के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे जान का खतरा बना हुआ है।
    1
    रोहतक के समपला में गोपाल ने अपने नए घर के ऊपर से गुजर रही 11 KV बिजली लाइन हटाने के लिए कई बार शिकायत की है। बिजली बोर्ड ने बार-बार गुहार के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे जान का खतरा बना हुआ है।
    user_Gopal kaushik vpo samchana
    Gopal kaushik vpo samchana
    सांपला, रोहतक, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • उकलाना हल्के के विधायक नरेश सेलवाल ने संत रामपाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उनकी इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह भेंट आगामी चुनावों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।
    1
    उकलाना हल्के के विधायक नरेश सेलवाल ने संत रामपाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उनकी इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह भेंट आगामी चुनावों के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।
    user_HB NEWS 80
    HB NEWS 80
    Voice of people बरवाला, हिसार, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • झज्जर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना और रोहतक की पूर्व मेयर रेणु डाबला ने हरियाणा में संत रामपाल जी को सम्मानित किया। उनके परोपकारी कार्यों और ज़रूरतमंदों को सहारा देने के लिए उन्हें मोमेंटो व शॉल भेंट किया गया। इस सम्मान ने उनके जनसेवा के कार्यों को रेखांकित किया।
    1
    झज्जर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना और रोहतक की पूर्व मेयर रेणु डाबला ने हरियाणा में संत रामपाल जी को सम्मानित किया। उनके परोपकारी कार्यों और ज़रूरतमंदों को सहारा देने के लिए उन्हें मोमेंटो व शॉल भेंट किया गया। इस सम्मान ने उनके जनसेवा के कार्यों को रेखांकित किया।
    user_Sohan Kashyap
    Sohan Kashyap
    Construction Contractor Barwala, Hisar•
    16 hrs ago
  • पटना में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, नौकरी को लेकर हो रहा था धरना प्रदर्शन!
    1
    पटना में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज, नौकरी को लेकर हो रहा था धरना प्रदर्शन!
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.