logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*विद्युत कटौती से पूर्व सूचित करें, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो और मोटर पंपों का संचालन नियमित बना रहे: कलेक्टर* *मैनपावर बढ़ाकर इंटेक वेल, डब्ल्यूटीपी, ओएचटी के निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश* *कलेक्टर ने कहा पानी की टंकियों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करें* *कलेक्टर ने रोड रेस्टोरेशन के कार्यों को प्राथमिकता के पूर्ण करने के निर्देश दिए* *थर्ड पार्टी द्वारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा में सुधार कराने के निर्देश* *कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न* ---- गुरूवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, जीएम जल निगम अनमोल कोछड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री अनिल लखरखा, ईई एमपीईबी अमर श्रीवास्तव, वन विभाग एसडीओ सहित जल निगम एवं पीएचई विभाग के अधिकारी, विभिन्न फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं-तरपेड, बिजावर, लवकुशनगर, कुटने-राजनगर, गर्राेली, बानसुजारा, शाहगढ़-बंडा एवं बेबस-सुनार-2 की भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी), ओवरहेड टैंक (आएचटी) एवं पाइपलाइन निर्माण के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। साथ ही पानी की टंकियों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) प्रदान करने की गति बढ़ाई जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मल्टीविलेज योजनाओं में मैनपावर एवं मशीनरी बढ़ाकर कार्यों में तेजी लाई जाए तथा रोड रेस्टोरेशन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। कुटने-राजनगर जल प्रदाय योजना में अत्यंत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने एलसीसी प्रोजेक्ट्स द्वारा क्रियान्वित तरपेड, बिजावर एवं लवकुशनगर योजनाओं में सभी अवयवों के कार्यों में मैनपावर बढ़ाकर जुलाई 2026 तक टेस्टिंग एवं कमीशनिंग प्रारंभ करने के निर्देश दिए। *एकल ग्राम योजनाओं में खराब प्रगति पर मै. प्रसार ट्रेडर्स एवं मै. आर्यन कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश* *बड़ामलहरा, बिजावर एवं बक्सवाहा में पंचायतों के माध्यम से जलकर संग्रहण बढ़ाने के निर्देश* *पीएम गति शक्ति पोर्टल पर पाईपलाइनों की जानकारी अपलोड करने के निर्देश* लवकुशनगर एवं गौरिहार उपखंड की एकल ग्राम योजनाओं में खराब प्रगति पर संबंधित फर्मों के कार्यादेश निरस्त करने एवं मैसर्स प्रसार ट्रेडर्स तथा मैसर्स आर्यन कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि थर्ड पार्टी द्वारा पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा में सुधार कार्य किया जाए, अन्यथा संबंधित पक्ष द्वारा अनुमानित राशि जल निगम के पक्ष में जमा कराई जाए। साथ ही बिजली विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्युत कटौती से पूर्व जल निगम को सूचित किया जाए, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो और मोटर पंपों का संचालन नियमित बना रहे। कलेक्टर ने विकासखंड बड़ामलहरा, बिजावर एवं बक्सवाहा में पंचायतों के माध्यम से जलकर संग्रहण बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीईओ बडामलहरा को इस संबंध में समन्वय कर प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की एकल ग्राम योजनाओं के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रत्येक हितग्राही को नल कनेक्शन उपलब्ध कराकर “हर घर नल से जल” का लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया गया। साथ ही पीएम गति शक्ति पोर्टल पर पाईपलाइनों की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_BALKISHUN VISHWAKARMA
BALKISHUN VISHWAKARMA
Lawyer राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
b42b2a1f-9941-42b0-9b18-74f2908edfb6

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी में स्थित खेत में आग लग गई,आग की जानकारी पुलिस को दी गई,मौके पर पुलिस ऑफ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मांसशक्त के बाद आग़ पर का भी पाया गया है।
    1
    गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी में स्थित खेत में आग लग गई,आग की जानकारी पुलिस को दी गई,मौके पर पुलिस ऑफ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और काफी मांसशक्त के बाद आग़ पर का भी पाया गया है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    22 min ago
  • मध्य प्रदेश के से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें 108 एंबुलेंस का कथित दुरुपयोग होते दिखाया गया। वीडियो में राहगीरों द्वारा एंबुलेंस का पीछा कर उसे रोकने और अंदर मौजूद युवकों-युवती पर सवाल उठाने का दावा किया गया। 👉 इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है बताया जा रहा है कि संबंधित एंबुलेंस चालक को सेवा से हटा दिया गया है। ⚠️ हालांकि, अभी भी पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 💬 सोशल मीडिया पर लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। कई यूजर्स का कहना है कि: “एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग बेहद गंभीर और शर्मनाक है।” 📌 सबसे बड़ा सवाल क्या एंबुलेंस जैसी जीवनरक्षक सेवा का गलत इस्तेमाल हो रहा है? और अगर हां, तो जिम्मेदारों पर कितनी सख्त कार्रवाई होगी? 👉 याद रखें, ऐसे मामलों में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना सही नहीं है। सही तरीका है—प्रशासन को सूचना देना और जांच का इंतजार करना। 🛑 आपकी क्या राय है इस मामले पर? कमेंट करके जरूर बताएं।
    1
    मध्य प्रदेश के  से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें 108 एंबुलेंस का कथित दुरुपयोग होते दिखाया गया। वीडियो में राहगीरों द्वारा एंबुलेंस का पीछा कर उसे रोकने और अंदर मौजूद युवकों-युवती पर सवाल उठाने का दावा किया गया।
👉 इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है
बताया जा रहा है कि संबंधित एंबुलेंस चालक को सेवा से हटा दिया गया है।
⚠️ हालांकि, अभी भी पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
💬 सोशल मीडिया पर लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। कई यूजर्स का कहना है कि: “एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग बेहद गंभीर और शर्मनाक है।”
📌 सबसे बड़ा सवाल
क्या एंबुलेंस जैसी जीवनरक्षक सेवा का गलत इस्तेमाल हो रहा है?
और अगर हां, तो जिम्मेदारों पर कितनी सख्त कार्रवाई होगी?
👉 याद रखें, ऐसे मामलों में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेना सही नहीं है। सही तरीका है—प्रशासन को सूचना देना और जांच का इंतजार करना।
🛑 आपकी क्या राय है इस मामले पर? कमेंट करके जरूर बताएं।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छतरपुर जिले में आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में 24 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दामोदर यादव शामिल होंगे। इस खास मौके पर हमने आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने दामोदर यादव के दौरे का मकसद और कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। वीडियो को अंत तक देखें और चैनल को Subscribe करें।
    1
    छतरपुर जिले में आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में 24 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दामोदर यादव शामिल होंगे। इस खास मौके पर हमने आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने दामोदर यादव के दौरे का मकसद और कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।
वीडियो को अंत तक देखें और चैनल को Subscribe करें।
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आखिरी ओवर में रोमांच, राजापुर ने नंदनपुर को 3 विकेट से हराया *भवानीपुर, ग्राम पंचायत राजापुर* ग्राम पंचायत राजापुर के भवानीपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज राजापुर और नंदनपुर के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। नंदनपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 136 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापुर टीम ने संभलकर शुरुआत की और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को आगे बढ़ाया। मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां जीत के लिए जरूरी रन बनाए गए। राजापुर के बल्लेबाज सचिन ने दबाव में शानदार पारी खेलते हुए टीम को 12 ओवर में 137 रन तक पहुंचाया और 3 विकेट से जीत दिला दी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में राजापुर टीम ने सूझबूझ और धैर्य के साथ मैच अपने नाम कर लिया। दर्शकों में पूरे समय उत्साह बना रहा और आखिरी क्षणों तक रोमांच देखने को मिला।
    4
    आखिरी ओवर में रोमांच, राजापुर ने नंदनपुर को 3 विकेट से हराया
*भवानीपुर, ग्राम पंचायत राजापुर* 
ग्राम पंचायत राजापुर के भवानीपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज राजापुर और नंदनपुर के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। नंदनपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 136 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजापुर टीम ने संभलकर शुरुआत की और मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को आगे बढ़ाया। मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां जीत के लिए जरूरी रन बनाए गए।
राजापुर के बल्लेबाज सचिन ने दबाव में शानदार पारी खेलते हुए टीम को 12 ओवर में 137 रन तक पहुंचाया और 3 विकेट से जीत दिला दी।
इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में राजापुर टीम ने सूझबूझ और धैर्य के साथ मैच अपने नाम कर लिया। दर्शकों में पूरे समय उत्साह बना रहा और आखिरी क्षणों तक रोमांच देखने को मिला।
    user_Rajendra Singh Patel
    Rajendra Singh Patel
    Local News Reporter पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • श्री कृष्ण स्वीट्स से पति मिठाई लेकर पहुंचा अस्पताल में मिठाई में निकली चप्पल की रबड़ खुशी गुस्से में बदल गई मिठाई दुकानदार ने नहीं बदली मिठाई ना ही संतोष जनक कोई कार्रवाई की गई
    1
    श्री कृष्ण स्वीट्स से पति मिठाई लेकर पहुंचा अस्पताल में मिठाई में निकली चप्पल की रबड़ खुशी गुस्से में बदल गई मिठाई दुकानदार ने नहीं बदली मिठाई ना ही संतोष जनक कोई कार्रवाई की गई
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • Post by Rafi siddiqui
    1
    Post by Rafi siddiqui
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नौगांव पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, 123 क्वार्टर सहित 23 लीटर अवैध शराब जप्त थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि अवैध शराब बेचने बालों पर तीखी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह इन्हें बख्शा नहीं जाएगा ।
    1
    नौगांव पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, 123 क्वार्टर सहित 23 लीटर अवैध शराब जप्त 
थाना प्रभारी संजय राय ने बताया कि अवैध शराब बेचने बालों पर तीखी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह इन्हें बख्शा नहीं जाएगा ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका को एक युवक नाबालिग बालिका को भगा ले गया, बालिका की तलाश को लेकर परिजनों ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।
    1
    सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका को एक युवक नाबालिग बालिका को भगा ले गया, बालिका की तलाश को लेकर परिजनों ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    24 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.