logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परासली स्कूल के जर्जर कक्षों के ध्वस्तीकरण की खुली बोली,11मई को होगी नीलामी, मलबा निस्तारण का भी होगा कार्य। रायपुर क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परासली के जर्जर विद्यालय की 11मई को होगी नीलामी, मलबा निस्तारण का भी होगा कार्य। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल परासली में 4 जर्जर कक्षा-कक्षों के सुरक्षित ध्वस्तीकरण के लिए बोली आमंत्रित की गई। यह सूचना स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से जारी की गई है। स्कूल प्रबंधन की सूचना के अनुसार अनुभवी ठेकेदारों और इच्छुक आमजन को बोली लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। बोली और धरोहर राशि जमा करने का कार्य 11 मई को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। उच्चतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को बोली की राशि तत्काल जमा करनी होगी, जिसके बाद उसे कार्य आदेश जारी किया जाएगा। सफल बोलीदाता को कार्य आदेश जारी होने के 5 दिनों के भीतर सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण और मलबा निस्तारण का कार्य पूरा करना होगा। कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित अधिकारी से कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर अपनी बोली लगा सकते हैं।

1 hr ago
user_Mukesh Mehar
Mukesh Mehar
Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
1 hr ago
9049591c-4b93-4c18-8ae5-698ce806c7e8

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ जिले में ग्राम विकास रथ चौपालों में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाली राज्य सरकार की योजनाओं और 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026' की जानकारी दी। मंत्री ने ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
    1
    राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ जिले में ग्राम विकास रथ चौपालों में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाली राज्य सरकार की योजनाओं और 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026' की जानकारी दी। मंत्री ने ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • आपकी छोटी सी मजाक भी किसी दिन जान लेकर बैठ जाएगी मजाक नहीं करनी चाहिए
    1
    आपकी छोटी सी मजाक भी किसी दिन जान लेकर बैठ जाएगी मजाक नहीं करनी चाहिए
    user_सचिन
    सचिन
    Farmer झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झालावाड़ के धनवाड़ा स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वृद्धजन, बेघर और दिव्यांगों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया गया। इससे अब रसोई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी, जो प्रेम व अपनत्व का प्रतीक है।
    1
    झालावाड़ के धनवाड़ा स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वृद्धजन, बेघर और दिव्यांगों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया गया। इससे अब रसोई कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी, जो प्रेम व अपनत्व का प्रतीक है।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • झालावाड़ के झालरापाटन में मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल भी उपस्थित रहे। यह पहल कई जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगी।
    1
    झालावाड़ के झालरापाटन में मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल भी उपस्थित रहे। यह पहल कई जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगी।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    4
    राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • खानपुर स्कूल में लाखों का काम, बच्चों की सुरक्षा शून्य ? झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड में सूमर स्कूल के नए रसोईघर का निर्माण 13.63 लाख रुपये से हो रहा है। निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा घेरा न होने के कारण यहां से गुजरने वाले बच्चों के लिए हर कदम पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
    1
    खानपुर स्कूल में लाखों का काम, बच्चों की सुरक्षा शून्य ?
झालावाड़ जिले के खानपुर उपखंड में सूमर स्कूल के नए रसोईघर का निर्माण 13.63 लाख रुपये से हो रहा है। निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा घेरा न होने के कारण यहां से गुजरने वाले बच्चों के लिए हर कदम पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रामगंजमंडी के पीपल्दा गांव में बीती रात चोरों ने बालाजी मंदिर से तांबे की घंटी और कई कुओं से पानी की मोटरों की केबल चुराई। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है।
    1
    रामगंजमंडी के पीपल्दा गांव में बीती रात चोरों ने बालाजी मंदिर से तांबे की घंटी और कई कुओं से पानी की मोटरों की केबल चुराई। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ पहुंचीं, जहाँ बीजेपी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जलदाय मंत्री कन्हैयालाल भी उनसे मिलने पहुंचे। राजे अब सांसद दुष्यंत सिंह के साथ जिले के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक करेंगी।
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ पहुंचीं, जहाँ बीजेपी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जलदाय मंत्री कन्हैयालाल भी उनसे मिलने पहुंचे। राजे अब सांसद दुष्यंत सिंह के साथ जिले के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक करेंगी।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.