logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर में भारत बचाओ मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन आयोजित - राष्ट्रीय जनमत पार्टी व एकलव्य झुरी फूलन सेना के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम मिर्जापुर। भारत बचाओ मोर्चा के घटक दल राष्ट्रीय जनमत पार्टी एवं एकलव्य झुरी फूलन सेना के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद मिर्जापुर की सरजमीं पर संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में भारत बचाओ मोर्चा के संयोजक आर.एस. मानव, मानव क्रांति पार्टी के संस्थापक व नीति निर्देशक चौधरी आर.एन. मानव, अर्जक अधिकार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. सोनकर, भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ तथा भारतीय हरित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील रत्नाकर एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती और देश के समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

1 day ago
user_Shibu Khan
Shibu Khan
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
89eed745-6005-4ced-ba1d-609a6e8143bb

मिर्जापुर में भारत बचाओ मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन आयोजित - राष्ट्रीय जनमत पार्टी व एकलव्य झुरी फूलन सेना के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम मिर्जापुर। भारत बचाओ मोर्चा के घटक दल राष्ट्रीय जनमत पार्टी एवं एकलव्य झुरी फूलन सेना के तत्वावधान में मंगलवार को जनपद मिर्जापुर की सरजमीं पर संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में भारत बचाओ मोर्चा के संयोजक आर.एस. मानव, मानव क्रांति पार्टी के संस्थापक व नीति निर्देशक चौधरी आर.एन. मानव, अर्जक अधिकार दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एल. सोनकर, भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ तथा भारतीय हरित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील रत्नाकर एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती और देश के समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • फ़तेहपुर सदर क्षेत्र में तेहरे हत्या कांड से फैली सनसनी से मचा कोहराम,2की मौके पर हुई मौत 1को जिला अस्पताल में किया डॉ0 ने म्रत शव मर्चरी भेजा गया,डॉ0 की माने तो गले गम्भीर धार दार हथियार से वार किया गया है,और हाथ मे भी धार दार हथियार से काट गया है,मामला सदर कोतवाली के चौफेरवा का ।
    1
    फ़तेहपुर सदर क्षेत्र में तेहरे हत्या कांड से फैली सनसनी से मचा कोहराम,2की मौके पर हुई मौत 1को जिला अस्पताल में किया डॉ0 ने म्रत शव मर्चरी भेजा गया,डॉ0 की माने तो गले गम्भीर धार दार हथियार से वार किया गया है,और हाथ मे भी धार दार हथियार से काट गया है,मामला सदर कोतवाली के चौफेरवा का ।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग फतेहपुर* *योगी सरकार में बनाए गए नियम जब अधिकारी ही तोड़ेंगे आम जनता क्या करेगी* *डिप्टी सीएमओ पीके सिंह ने पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती को किया चार दिवारी में कैद* *जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस रहे पीके सिंह की गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल* *पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर घर में खड़ी करने का वीडियो हुआ वायरल* *इस संबंध में जब पीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके भाई भाजपा में है इसलिए लगाई है नीली बत्ती और फोन उठाना किया बंद* *लोगों का कहना है कि सत्ता और पावर की हनक में डिप्टी सीएमओ पीके सिंह दिखाते है रिवाब* *जो जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार नहीं संभाल पाए वह क्या संभालेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों की कमान* *नियमानुसार जो खुद गलत है वह क्या सुधरेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों के कमान* *जब इस संबंध में सीएमओ को कॉल किया गया उन्होंने कर लिया फोन स्विच ऑफ* *जब अधिकारी ही तोड़ेंगे नियम तो आम जनता से क्या रखेंगे उम्मीद और गलत करने वालों के खिलाफ फिर क्या करेंगे ही कार्रवाई* *वायरल वीडियो जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास का बताया जा रहा है*
    1
    *ब्रेकिंग फतेहपुर*
*योगी सरकार में बनाए गए नियम जब अधिकारी ही तोड़ेंगे आम जनता क्या करेगी*
*डिप्टी सीएमओ पीके सिंह ने पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती को किया चार दिवारी में कैद*
*जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस रहे पीके सिंह की गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल* 
*पर्सनल गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर घर में खड़ी करने का वीडियो हुआ वायरल* 
*इस संबंध में जब पीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके भाई भाजपा में है इसलिए लगाई है नीली बत्ती और फोन उठाना किया बंद*
*लोगों का कहना है कि सत्ता और पावर की हनक में डिप्टी सीएमओ पीके सिंह दिखाते है रिवाब* 
*जो जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार नहीं संभाल पाए वह क्या संभालेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों की कमान*
*नियमानुसार जो खुद गलत है वह क्या सुधरेंगे प्राइवेट हॉस्पिटलों के कमान*
*जब इस संबंध में सीएमओ को कॉल किया गया उन्होंने कर लिया फोन स्विच ऑफ*
*जब अधिकारी ही तोड़ेंगे नियम तो आम जनता से क्या रखेंगे उम्मीद और गलत करने वालों के खिलाफ फिर क्या करेंगे ही कार्रवाई*
*वायरल वीडियो जिला अस्पताल के इमरजेंसी के पास का बताया जा रहा है*
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Singer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Sandeep tvnews
    1
    Post by Sandeep tvnews
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by डॉक्टर साहिल
    1
    Post by डॉक्टर साहिल
    user_डॉक्टर साहिल
    डॉक्टर साहिल
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फतेहपुर के लाल ने CA की परीक्षा में आल इंडिया में 19 वी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन फतेहपुर जनपद के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है कि मानस अग्रहरि पुत्र श्री महेंद्र कुमार गुप्ता एवं श्रीमती गुंजन गुप्ता ने वर्ष 2026 की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। मानस के पिता श्री महेंद्र कुमार गुप्ता CMI, रेलवे स्टेशन फतेहपुर में कार्यरत हैं तथा माता श्रीमती गुंजन गुप्ता एक सरकारी अध्यापिका के रूप में शिक्षा क्षेत्र में सेवा दे रही हैं। माता-पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और मानस की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। मानस ने SRCC यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से बी.कॉम फाइनल की पढ़ाई पूरी करते हुए अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है। मानस अग्रहरि की यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। फतेहपुर की धरती से निकली यह सफलता निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देगी। मानस को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
    1
    फतेहपुर के लाल ने CA की परीक्षा में आल इंडिया में 19 वी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन
फतेहपुर जनपद के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है कि मानस अग्रहरि पुत्र श्री महेंद्र कुमार गुप्ता एवं श्रीमती गुंजन गुप्ता ने वर्ष 2026 की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।
मानस के पिता श्री महेंद्र कुमार गुप्ता CMI, रेलवे स्टेशन फतेहपुर में कार्यरत हैं तथा माता श्रीमती गुंजन गुप्ता एक सरकारी अध्यापिका के रूप में शिक्षा क्षेत्र में सेवा दे रही हैं। माता-पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और मानस की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
मानस ने SRCC यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से बी.कॉम फाइनल की पढ़ाई पूरी करते हुए अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।
मानस अग्रहरि की यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
फतेहपुर की धरती से निकली यह सफलता निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देगी।
मानस को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
    user_User4934
    User4934
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने की शपथ* बकेवर, फतेहपुर। जनपद में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक जहर है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे कभी भी तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ समाज का आधार – नशामुक्त परिवार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना, शालिनी देवी, शिक्षामित्र सतीश कुमार वर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान अनुज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने की राह आसान होगी। विद्यालय में आयोजित इस अभियान ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।
    1
    *विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने की शपथ*
बकेवर, फतेहपुर। जनपद में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक जहर है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे कभी भी तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ समाज का आधार – नशामुक्त परिवार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना, शालिनी देवी, शिक्षामित्र सतीश कुमार वर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान अनुज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने की राह आसान होगी।
विद्यालय में आयोजित इस अभियान ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।
    user_Rajesh Gautam
    Rajesh Gautam
    Press advisory बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आपको विधित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जो कि अपने स्थापना कल से ही रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय को लेकर वर्ष भर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है। जागरूकता, आत्मबल कि कमी के कारणों से कई मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर चुके हैं जिसकी सूक्ष्म जांच करना, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत करना, सार्वजनिक करना अनिवार्य है तथा मेधावी छात्र छात्राओं में आत्महत्या जैसा अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है दिनांक 05/मार्च 2026 को, एस जे एस कालेज जैसे नामचीन विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, जिंसके मृत्यु के कारणों का जांच होना अनिवार्य है पढाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, या किसी प्रकार का डर, या
    1
    आपको विधित है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है जो कि अपने स्थापना कल से ही रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण के ध्येय को लेकर वर्ष भर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है।
जागरूकता, आत्मबल कि कमी के कारणों से कई मेधावी छात्र छात्राओं द्वारा आत्महत्या कर चुके हैं जिसकी सूक्ष्म जांच करना, जांच रिपोर्ट को परिजनों को अवगत करना, सार्वजनिक करना अनिवार्य है तथा मेधावी छात्र छात्राओं में आत्महत्या जैसा अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है
दिनांक 05/मार्च 2026 को, एस जे एस कालेज जैसे नामचीन विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र राम तिवारी द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया, जिंसके मृत्यु के कारणों का जांच होना अनिवार्य है
पढाई का दबाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, या किसी प्रकार का डर, या
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक महिला का हाथ दुप्पटा से बांधकर पिटाई किया।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर महिला को ई रिक्शा में बैठाकर ले गई।यह मामले मंगलवार की देर रात 9 बजे के आस पास का है। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड बिसौली गांव के पास एक महिला जिसकी उम्र करीब 30 साल के आस पास जीन्स शूट पहने हुए घूम रही थी।जिसको गांव के लोगों ने संदिग्ध देखते हुए बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर हाथ बांधकर बैठा लिया और पिटाई करने के साथ नाम पता पूछने लगे।इस बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ई रिक्शा में बैठाकर साथ ले गई।पूछताछ में महिला कौशाम्बी जिले के सिराथू और पिता का नाम अनूप बता रही थी। जब महिला से उसका नाम पूछा गया तो कुछ बता नही रही थी।गांव के रहने वाले राम बरन,कमल ने बताया कि महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी।जब हम लोग निकले तो कुछ लोगों ने महिला को घेर रखा था और बच्चा चोर बता रहे थे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मानसिक हालत ठीक नही है महिला को भीड़ से छुड़ाकर उसके गांव घर का पता लगाया जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक महिला का हाथ दुप्पटा से बांधकर पिटाई किया।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर महिला को ई रिक्शा में बैठाकर ले गई।यह मामले मंगलवार की देर रात 9 बजे के आस पास का है।
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड बिसौली गांव के पास एक महिला जिसकी उम्र करीब 30 साल के आस पास जीन्स शूट पहने हुए घूम रही थी।जिसको गांव के लोगों ने संदिग्ध देखते हुए बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर हाथ बांधकर बैठा लिया और पिटाई करने के साथ नाम पता पूछने लगे।इस बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ई रिक्शा में बैठाकर साथ ले गई।पूछताछ में महिला कौशाम्बी जिले के सिराथू और पिता का नाम अनूप बता रही थी।
जब महिला से उसका नाम पूछा गया तो कुछ बता नही रही थी।गांव के रहने वाले राम बरन,कमल ने बताया कि महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी।जब हम लोग निकले तो कुछ लोगों ने महिला को घेर रखा था और बच्चा चोर बता रहे थे।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मानसिक हालत ठीक नही है महिला को भीड़ से छुड़ाकर उसके गांव घर का पता लगाया जा रहा है।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.