logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ससुराल पहुंचा पति तो सालियों और ससुर ने नंगा कर पीटा,पत्नी को लेने नहीं आए तो अबॉर्शन करवा दूंगा', पत्नी को लेने नहीं आए तो अबॉर्शन करवा दूंगा', ससुराल पहुंचा पति तो सालियों और ससुर ने नंगा कर पीटा खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में पत्नी को मायके से वापस लाने पहुंचे एक युवक पर उसके ससुराल पक्ष की महिलाओं द्वारा कथित रूप से बेरहमी से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसे निर्वस्त्र कर लाठी, चाकू और ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र में पत्नी को मायके से वापस लाने पहुंचे एक युवक पर उसके ससुराल पक्ष की महिलाओं द्वारा कथित रूप से बेरहमी से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल युवक ने आरोप लगाया है कि उसे निर्वस्त्र कर लाठी, चाकू और ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। धार जिले के बाग निवासी गोवर्धन जोगी, जो एक सोलर प्लांट में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है, ने जिला अस्पताल में मीडिया को बताया कि वह शुक्रवार शाम अपनी गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटी को लेने ससुराल गया था। लेकिन ससुराल पक्ष ने पत्नी को भेजने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद हो गया। वापस नहीं आए तो गर्भ गिरा देंगे, सबने मिलकर मारा गोवर्धन के अनुसार वह गांव से वापस लौट रहा था, तभी उसे फोन कर दोबारा बुलाया गया और कहा गया कि अगर वह पत्नी को लेने नहीं आया तो गर्भ गिरा दिया जाएगा। युवक का आरोप है कि जब वह वापस पहुंचा तो उसकी पत्नी, ससुर, दो सालियों और एक मौसी ने मिलकर उसके कपड़े उतरवाए और उस पर हमला कर दिया। घायल का आरोप, लाठियों-चाकू से वार किए उसने आरोप लगाया कि लाठियों के साथ चाकू और ब्लेड से वार किए गए, जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर घाव हो गए। घायल हालत में भी वह किसी तरह बाइक चलाकर मंडलेश्वर में रिश्तेदार के घर पहुंचा, जहां से उसे कसरावद अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार और एमएलसी के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. राजकुमारी देवड़ा ने बताया कि युवक के शरीर पर धारदार हथियारों से बने कई घाव हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज वहीं करही थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने बताया कि पुलिस ने गोवर्धन जोगी के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि गोवर्धन शराब के नशे में देर रात ससुराल पहुंचा था और पत्नी व साली के साथ मारपीट की थी। उसे समझाइश दी गई कि गर्भवती पत्नी व 4 वर्ष की बच्ची को शराब के नशे में ले जाना खतरे से खाली नहीं है लेकिन वह नहीं माना। पुलिस, इतनी चोटें कैसे आईं जांच कर रहे पुलिस ने बताया कि रविवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर टीम भेजी गई है। युवक के बयान और एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि युवक को इतनी चोटें कैसे आईं, यह जांच का विषय है।

4 hrs ago
user_पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
Local News Reporter लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
2af0affd-6d90-4d77-ad27-859fb6a89589

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बलात्कार मामले में लापरवाही पर भड़के DSP, लापरवाही करने पर 3 को किया सस्पेंड.
    1
    बलात्कार मामले में लापरवाही पर भड़के DSP, लापरवाही करने पर 3 को किया सस्पेंड.
    user_पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
    पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)
    Local News Reporter लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा के उमरवहा गांव में पंचायत की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने ₹65 हजार चंदा कर 2 किमी लंबी कच्ची सड़क खुद बना ली। वर्षों तक शिकायत के बावजूद रास्ता न बनने से मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया, जो मध्य प्रदेश में विकास कार्यों पर सवाल खड़े करता है।
    1
    छिंदवाड़ा के उमरवहा गांव में पंचायत की अनदेखी से परेशान ग्रामीणों ने ₹65 हजार चंदा कर 2 किमी लंबी कच्ची सड़क खुद बना ली। वर्षों तक शिकायत के बावजूद रास्ता न बनने से मजबूर होकर उन्होंने यह कदम उठाया, जो मध्य प्रदेश में विकास कार्यों पर सवाल खड़े करता है।
    user_पत्रकार हरिओम नेमा
    पत्रकार हरिओम नेमा
    हर्रई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिवनी जिले के घंसौर में डंपर और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को जबलपुर रेफर किया गया है। घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सिवनी जिले के घंसौर में डंपर और पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को जबलपुर रेफर किया गया है। घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नरसिंहपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने और युवाओं को कला से जोड़ने पर केंद्रित है।
    1
    नरसिंहपुर में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ है। यह शिविर सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने और युवाओं को कला से जोड़ने पर केंद्रित है।
    user_Pt.amit shukla
    Pt.amit shukla
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नर्सिंगपुर में एक शराबी ने पहले शादी के दौरान हंगामा किया, फिर सुबह गुंडों को बुलाकर मारपीट करवाई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।
    1
    नर्सिंगपुर में एक शराबी ने पहले शादी के दौरान हंगामा किया, फिर सुबह गुंडों को बुलाकर मारपीट करवाई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
    1
    बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नरसिंहपुर के साईंखेड़ा में नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड 5 की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कीचड़, दुर्गंध और मच्छरों से परेशान रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले साल 60% क्षेत्र जलमग्न होने के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।
    3
    नरसिंहपुर के साईंखेड़ा में नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड 5 की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कीचड़, दुर्गंध और मच्छरों से परेशान रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले साल 60% क्षेत्र जलमग्न होने के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    15 hrs ago
  • नरसिंहपुर में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई को चार पहिया वाहन से कुचलकर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है।
    1
    नरसिंहपुर में एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई को चार पहिया वाहन से कुचलकर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.