फर्रुखाबाद: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने जिलाधिकारी-एसपी ने पांचाल घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। पत्रकार आर्यन बाजपेई. फर्रुखाबाद। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह गंगा नदी के पांचाल घाट पहुंचे और तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, कंट्रोल रूम, गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं लगातार सुचारु रूप से संचालित रहें। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाटों पर नियमित सफाई, पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती, निर्बाध पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तरह तैयार रहें। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, डायवर्जन योजना का प्रभावी पालन कराने और श्रद्धालुओं को समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग को पूरी सतर्कता के साथ तैनात रखने को कहा गया। शुक्रवार रात गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांवों का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लेखपालों सहित संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी बढ़पुर डॉ. फरहाना खान, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- फर्रुखाबाद: नगर पालिका के वाटर कूलर में करंट, बच्चे को लगा झटका; हालत स्थिर। पत्रकार आर्यन बाजपेई फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नबाब नियामत खां पश्चिम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के बाहर नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर में करंट उतरने से एक बच्चा बुरी तरह झटका लगने से गिर पड़ा। घटना शनिवार को हुई। दिलीप कुमार का पुत्र देवा पानी पीने के लिए कूलर के पास गया था। तभी उसे तेज बिजली का झटका लगा और वह वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद देवा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। वार्ड नंबर-16 के स्थानीय निवासी सूजल वाल्मीकि ने बताया कि मंदिर के बाहर लगा यह वाटर कूलर काफी समय से खराब चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी इसमें करंट आने की शिकायत नगर पालिका को की गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, करंट आने की जानकारी मिलने के बाद कूलर को बंद कर दिया गया था। हालांकि, बाद में किसी ने उसे फिर से चालू कर दिया, जिसके कारण देवा इस हादसे का शिकार हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले शहर के आईटीआई क्षेत्र में भी एक वाटर कूलर में करंट उतरने से एक बच्चा प्रभावित हो चुका है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि शहर के सभी खराब वाटर कूलरों की तत्काल जांच कर मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।2
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग दलदल बना गांव का मुख्य मार्ग ग्रामीणों से लेकर स्कूली बच्चों को निकलने में करना पड़ रहा परेशानियों का सामना मुख्य मार्ग में कीचड़ भरा होने से बच्चे स्कूल जाते फिसल कर गिरते ग्रामीण भी कई बार गिरने से हो चुके घायल ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान से सड़क बनवाये जाने की लगाई गुहार विकास खंड कायमगंज के ग्राम पंचायत पंचरोली महादेवपुर गांव का मामला फर्रुखाबाद ब्रेकिंग दलदल बना गांव का मुख्य मार्ग ग्रामीणों से लेकर स्कूली बच्चों को निकलने में करना पड़ रहा परेशानियों का सामना मुख्य मार्ग में कीचड़ भरा होने से बच्चे स्कूल जाते फिसल कर गिरते ग्रामीण भी कई बार गिरने से हो चुके घायल ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान से सड़क बनवाये जाने की लगाई गुहार विकास खंड कायमगंज के ग्राम पंचायत पंचरोली महादेवपुर गांव का मामला4
- CITY NEWS: बारिश में दलदल बनी गांव की सड़क, स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल1
- कानपुर समाचार KDA कर्मचारी पर 50 हजार मांगकर मकान गिराने की धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी पुरवा निवासी सोनकली ने कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनकली का कहना है कि उनके खसरा संख्या 452 व 456 में बने 80 वर्गगज के मकान को गिराने के लिए KDA के लेखपाल व अमीन 29 जुलाई को पहुंचे और 50,000 रुपये की मांग की। रुपये न देने पर मकान गिराने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि उक्त जमीन को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में वाद संख्या 1321/2023 विचाराधीन है। इसके बावजूद बिना नोटिस कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कुछ भूमाफियाओं पर भी KDA कर्मचारियों को उकसाने का आरोप लगाया। सोनकली ने मामले की जांच कराकर मकान ध्वस्तीकरण पर रोक और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 31.07.2026* ▶पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी। ➡शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़। ⏩आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज, विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो से शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कन्ट्रोल रूम, जिम,यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनाँक- 31.07.2026* ▶पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में सप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, ली गई सलामी। ➡शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़। ⏩आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस अधीक्षक कन्नौज, विनोद कुमार द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिसकर्मियो से शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई, ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। सभी अधिकारी/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कन्ट्रोल रूम, जिम,यूपी 112 आदि को चैक कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, मयंक मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।4
- फर्रूखाबाद में पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का साफ संदेश है—श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती की गई है। साथ ही, नावों की क्षमता पहले से निर्धारित करने के आदेश दिए गए हैं ताकि हादसों को रोका जा सके। मीट की दुकानें बंद: कांवड़ मार्ग और प्रमुख मंदिरों के आसपास की सभी मीट-मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। सड़क एवं सफाई: श्रृंगीरामपुर संपर्क मार्ग सहित अन्य रास्तों के गड्ढे भरने, सफाई कराने और रास्ते में रुकावट बन रहीं पेड़ों की झाड़ियों की छटाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण पर प्रहार: यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमण को चिन्हित कर तत्काल हटाने की कार्रवाई जारी है। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों और प्रमुख मार्गों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखने के लिए संवेदनशील घाटों पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे केवल निर्धारित मानक (डेसिबल) में ही बजाया जा सकेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्रूखाबाद प्रशासन का पूरा प्रयास है कि शिव भक्तों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। अब देखने वाली बात होगी कि धरातल पर इन व्यवस्थाओं का कितना असर दिखता है। बाइट अंकुर लाठर (dm) बाइट आरती सिंह (sp) फर्रूखाबाद में पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का साफ संदेश है—श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी गंगा घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती की गई है। साथ ही, नावों की क्षमता पहले से निर्धारित करने के आदेश दिए गए हैं ताकि हादसों को रोका जा सके। मीट की दुकानें बंद: कांवड़ मार्ग और प्रमुख मंदिरों के आसपास की सभी मीट-मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। सड़क एवं सफाई: श्रृंगीरामपुर संपर्क मार्ग सहित अन्य रास्तों के गड्ढे भरने, सफाई कराने और रास्ते में रुकावट बन रहीं पेड़ों की झाड़ियों की छटाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण पर प्रहार: यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमण को चिन्हित कर तत्काल हटाने की कार्रवाई जारी है। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों और प्रमुख मार्गों पर महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखने के लिए संवेदनशील घाटों पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे केवल निर्धारित मानक (डेसिबल) में ही बजाया जा सकेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्रूखाबाद प्रशासन का पूरा प्रयास है कि शिव भक्तों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। अब देखने वाली बात होगी कि धरातल पर इन व्यवस्थाओं का कितना असर दिखता है। बाइट अंकुर लाठर (dm) बाइट आरती सिंह (sp)2
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट पिता की डांट से युवती ने लगाई फांसी1