अलीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 गोल्ड मेडल सहित कुल 14 पदक प्राप्त किए #अलीगढ़ एसएसपी महोदय द्वारा खिलाड़ियों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित दिनांक 16.06.26 से दिनांक 18.06.26 तक जनपद फिरोजाबाद में आयोजित 18 वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन आगरा पुलिस क्लस्टर प्रतियोगिता* (पेंचक सिलाट, जूडो, बूशू, ताईक्वांडो) तथा जनपद *बनारस में आयोजित 18 वीं उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता* (पेंचक सिलाट, जूडो, बूशू, ताईक्वांडो) में जनपद अलीगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *12 गोल्ड मेडल सहित कुल 14 (गोल्ड/सिल्वर) पदक* प्राप्त किये ।जनपद फिरोजाबाद में आयोजित अन्तर्जनपदीय आगरा जोन प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाडियों का विवरण-* 1.म0का0 रमा नागर- गोल्ड मेडल (पेंचक सिलाट) 2.म0का0 अर्चना राजूपत- गोल्ड मेडल (वूशू), सिल्वर मेडल (जूडो) 3.म0का कविता रानी - गोल्ड मेडल (जूडो), 4.म0कां0 ज्योत्सना- गोल्ड मेडल (पेंचक सिलाट), गोल्ड मेडल (ताईक्वांडो) 5.का0 सोनू बालियान- गोल्ड मेडल (ताईक्वांड़ॉटकां0 सुरेश राजपूत- सिल्वर मेडल (जूडो) 6.कां0 कप्तान सिंह- गोल्ड मेडल (जूडो) 7.कां0 सुरेश राजपूत- सिल्वर मेडल (जूडो) _जनपद फिरोजाबाद में आयोजित प्रतियोगिता (ताइक्वांडो एवं पेंचक सिलाट) में अलीगढ़ की महिला टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चल बैजन्ती पर कब्जा किया ।_ *18 वीं उ0प्र0 पुलिस प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का विवरण-* 1. म0का0 रमा नागर- 2 गोल्ड मेडल (पेंचक सिलाट) 2. म0कां0 ज्योत्सना- गोल्ड मेडल (पेंचक सिलाट) 3. म0का कविता रानी - गोल्ड मेडल (पेंचक सिलाट) 4. का0 सोनू बालियान- गोल्ड मेडल (ताईक्वांडो) *म0आ0 सरला जादौन- थाना जवां* द्वारा करनाल (हरियाणा) में आयोजित *03वीं ऑल इण्डिया पुलिस भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियोगिता* के 57 कि0ग्रा0 भार वर्ग पावर लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर *रजत पदक* प्राप्त किया था। एसएसपी महोदय द्वारा महिला खिलाड़ी को पदक एवं *15000 /-रुपये नगद पुरस्कार* देकर सम्मानित किया गया । *इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश पुलिस की 43 वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता -2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाली महिला खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया ।* 🔹 महिला उपनिरीक्षक सुनीता यादव – 25,000/- रुपये नगद पुरस्कार टेबल टेनिस- 03 रजत पदक बैडमिन्टन/वैटरन- 02 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, 2 कांस्य पदक 🔹 मुख्य आरक्षी मोनिका शर्मा (टीम कोच)- 20,000/- रुपये नगद पुरस्कार बैडमिंटन – 01 कांस्य पदक टेबल टेनिस – 01 कांस्य पदक 🔹 महिला आरक्षी आंचल- 10,000/- रुपये नगद पुरस्कार बैडमिंटन – 01 कांस्य पदक कोच मुख्य आरक्षी मोनिका शर्मा के कुशल प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की गईं। खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए एसएसपी महोदय द्वारा मुख्य आरक्षी मोनिका शर्मा को ₹10,000/- का नगद पुरस्कार भी दिया गया है । ‼️ *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।*

- स्टेडियम निर्माण को लेकर गरमाया मामला, विधायक राजकुमार सहयोगी के बयान और युवाओं की मांगों के बीच क्या है पूरा मामला1
- मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई1
- तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.3
- हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था। बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।1
- हाथरस के 23 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट में लाइव देखा CM का कार्यक्रम - खिले नवचयनितों के चेहरे हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा० जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित की उपस्थिति रही। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उ०प्र० के नियंत्रणाधीन पद हेतु आयोग द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अंतर्गत कुल 3446 पदों पर चयन हुआ। इनमें से 1600 चयनित अभ्यर्थियों को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राविधिक सहायक के रूप में आप सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत पद्धतियों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और परिश्रम का परिणाम है। कृषि विभाग सीधे देश की अर्थव्यवस्था और किसान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि में ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह तथा किसान और मंडी के बीच समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग बढ़ रहा है। युवा तकनीकी सहायक नई तकनीकों को सीखकर किसानों के हित में प्रभावी उपयोग करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती तथा आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।2
- हाथरस में 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे...... हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, अपना दल के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित मौजूद रहे। आपको बता दें लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रदेश में चयनित 3446 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1600 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी के तहत जनपद हाथरस में 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सभी नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग सीधे किसान और देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा है। तकनीकी सहायकों की जिम्मेदारी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने तकनीकी सहायकों से ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह और डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर किसानों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती और आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- सासनी सीएचसी में हुआ भव्य भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया प्रसाद ग्रहण सासनी सीएचसी में हुआ भव्य भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया प्रसाद ग्रहण सासनी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार एवं समस्त स्टाफ के नेतृत्व में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएससी परिसर में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने भक्तिरस का आनंद लिया। कीर्तन के उपरांत सीएचसी परिसर स्थित शिव मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशाल भंडारे में क्षेत्र के तमाम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही अस्पताल में इलाज के लिए आए दूर-दराज के मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी श्रद्धाभाव के साथ भंडारे का लाभ उठाया। इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त सीएचसी स्टाफ का पूर्ण और सराहनीय योगदान रहा। भंडारे के दौरान सासनी के उप जिला अधिकारी (एसडीएम) शिव प्रकाश यादव के सीएचसी पहुंचने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने उन्हें पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया। इस आयोजन से अस्पताल परिसर का पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।1
- अलीगढ़ एसएसपी ने कहीं बड़ी बात ऊपरकोट की जामा मस्जिद पर कहा देश एक है इसे कोई नहीं तोड़ सकता1