टीकाकरण योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक जो बच्चे अभी तक एक भी टीका नहीं लिए है उन्हें जल्द करें चिन्हित रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन गावी जीरो डोज 3.0 परियोजना के तहत पीसीआई द्वारा रजौली प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार झा ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीसीआई के जिला समन्वयक प्रिंस कुमार और रजौली प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार ने जीरो डोज वाले बच्चों की पहचान और उनके शत-प्रतिशत टीकाकरण पर विस्तृत जानकारी साझा की। जिला समन्वयक ने बताया कि जो बच्चे अब तक एक भी टीका नहीं ले पाए हैं। उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द लक्ष्य प्राप्त करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को ध्यान केंद्रित करते हुए बताया कि हरदिया पंचायत में सूअरलेटी, पिपरा, परतौनिया और चोरडीहा में अभी तक घर-घर सर्वे का कार्य आशा कार्यकर्ता के द्वारा शुरू भी नहीं किया गया है जो की इसे जनवरी से फरवरी तक ही पूर्ण कर लेना था। आयोजित इस कार्यशाला में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीडीपीओ, जीविका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। मौके पर प्रभारी बीईओ राकेश कुमार, सीडीपीओ सीता कुजुर, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह, अनिरुद्ध कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक, मेडिकल ऑफिसर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
टीकाकरण योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक जो बच्चे अभी तक एक भी टीका नहीं लिए है उन्हें जल्द करें चिन्हित रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन गावी जीरो डोज 3.0 परियोजना के तहत पीसीआई द्वारा रजौली प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार
झा ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीसीआई के जिला समन्वयक प्रिंस कुमार और रजौली प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार ने जीरो डोज वाले बच्चों की पहचान और उनके शत-प्रतिशत टीकाकरण पर विस्तृत जानकारी साझा की। जिला समन्वयक ने बताया कि जो बच्चे अब तक एक भी टीका नहीं ले पाए हैं। उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द लक्ष्य
प्राप्त करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को ध्यान केंद्रित करते हुए बताया कि हरदिया पंचायत में सूअरलेटी, पिपरा, परतौनिया और चोरडीहा में अभी तक घर-घर सर्वे का कार्य आशा कार्यकर्ता के द्वारा शुरू भी नहीं किया गया है जो की इसे जनवरी से फरवरी तक ही पूर्ण कर लेना था।
आयोजित इस कार्यशाला में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीडीपीओ, जीविका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। मौके पर प्रभारी बीईओ राकेश कुमार, सीडीपीओ सीता कुजुर, बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह, अनिरुद्ध कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक, मेडिकल ऑफिसर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन थाना क्षेत्र के टनल नंबर-3 और 4 के पास चल रहे रेलवे निर्माण कार्य स्थल से बैटरी और सरिया चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने रजौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।1
- परनाडाबर थाना क्षेत्र के गया-रजौली मार्ग पर कमलकुरहा के पास तेज रफ्तार राइडर बाइक से दो युवकों का भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए डायल 112 की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सुरक्षित उठाकर इलाज के लिए सिरदला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम मनीष चौधरी बताया, जो मनपुर का रहने वाला है। दूसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar Thana News #News1
- नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत पैजुना गांव इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। वृंदावन की पावन धरती से पधारीं देवी मीनू लाड़ली जी के मुखारविंद से हो रहे धार्मिक पाठ और भजनों का रसपान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। स्थान: पैजुना गांव, अकबरपुर (नवादा)। विशेष आकर्षण: वृंदावन की सुप्रसिद्ध देवी मीनू लाड़ली जी द्वारा दिव्य पाठ। जनसैलाब: कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों का तांता लगा हुआ है। समापन: इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कल तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। चारों ओर गूंजते जयकारे और भक्ति गीतों ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बना दिया है। यदि आप भी मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ पाना चाहते हैं, तो इस पावन अवसर का हिस्सा जरूर बनें। #Nawada #Akbarpur #Paijuna #ReligiousEvent #Vrindavan #MeenuLadliJi #BiharNews #SpiritualJourney #नवादा #भक्ति2
- गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार गोविंदपुर मे सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा धूमधाम से विसर्जन किया गया1
- @नवादा #सिरपतिया गांव में मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर डॉ अनुज पर हमला #वाहन क्षतिग्रस्त #नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज नवादा लाइव नेटवर्क। जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव में रविवार 29 मार्च की रात मॉडर्न स्कूल के डायरेक्टर अनुज सिंह की गाड़ी पर हमला किया गया। वे दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने उक्त गांव गए थे, तभी कुछ आसामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। घटना के बात नारदीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इसी गांव के रामबरान यादव सहित चार लोगों को नामजद और कुछ अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस कांड संख्या 118/26 दर्ज कर मामले की जांच में कर रही है। इस मामले में जब डॉ अनुज सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात लगभग 9 बजे सिरपतिया गाँव के चौहान समाज द्वारा प्रत्येक साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत जब गांव से बाहर अपनी गाड़ी के पास आ रहे थे तभी प्राथमिकी में नामजद लोगों ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया ,जिससे फॉर्चूनर कार का पीछे का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया परंतु हम सभी बाल- बाल बच गए। ड्राइवर को मामूली चोट लगी है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी हरवे हथियार से लैस थे। उन्होंने बताया कि गांव के एक समाज के लोगों को यह जलन था कि चौहान समाज के लोग अनुज सिंह को क्यों बुलाते हैं। इतना मान सम्मान क्यों करते हैं। उन लोगों यह रास नहीं आ रहा था और उन्होंने चौहान समाज के मुख्य अतिथि को निशाना बनाया और अपनी दबंगता गाँव में दिखाने की कोशिश किया। मैंने कानून का सहारा लिया है और नारदीगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सहित आरक्षी अधीक्षक को रात में ही सारी बातों की जानकारी दिया था। उन्होंने कहा कि मैंने नवादा पुलिस से ईमानदारी पूर्वक इस कांड का अनुसंधान करने का अनुरोध किया है और दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए कहा है। यदि नवादा पुलिस ईमानदारी पूर्वक इसमें अपना दायित्व नहीं निभाती है तो हम सभी इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं। नवादा में किसी के द्वारा अन्याय किया जाना अच्छी बात नहीं है और इसका मैं हमेशा विरोध करता रहूंगा। किसी भी जाति और धर्म के लोगों को दबाया नहीं जा सकता है। यह देखा जा रहा कि नवादा में बार - बार भूमिहार समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है जो उचित नहीं है। इसमें नवादा पुलिस को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व को निभाकर वैसे गलत लोगों को सजा देनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं नवादा पुलिस इस पर बहुत ईमानदारी पूर्वक अपना दायित्व को निभाएगी। मैं नवादा पुलिस से उम्मीद करता हूं कि इस घटना का ईमानदारीपूर्वक जांच कर दोषी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।3
- मनोज सिंह: कोडरमा का उभरता हुआ गायक,जल्द ही बाजार में छाने वाले हैं उनके गाने #newsupdate #hazaribagh_news #highlights #janata1news #hazaribaghupdates #vishalchhetri #kodermanews #nonfollower #socialmediatip #viralshort #hazaribagh_news #ख़बर1इंडिया #duet #highlights #latestnews #सिंगर #singerlokeshkumar1
- बिष्णुगढ़ मे हुए निर्भया कांड के खिलाफ लोगो मे दिख रहा है जबरजस्त गुस्सा, बड़ी संख्या में महिला व पुरुष कैंडल मार्च निकालते हुए दारू में1
- अकबरपुर प्रखंड के कुलना गांव की बेटी कल्याणी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले मे चौथा स्थान प्राप्त किया1