Shuru
Apke Nagar Ki App…
Budaun: शादी समारोह से एक साल का बच्चा चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी महिला बदायूं के इस्लामनगर में एक शादी समारोह से बुधवार रात एक बच्चा चोरी हो गया। रात के समय एक महिला बच्चे को उठा ले गई। आरोपी महिला सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की हैं। यह घटना मोनार्क फार्म हाउस में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
Budaun News 24
Budaun: शादी समारोह से एक साल का बच्चा चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी महिला बदायूं के इस्लामनगर में एक शादी समारोह से बुधवार रात एक बच्चा चोरी हो गया। रात के समय एक महिला बच्चे को उठा ले गई। आरोपी महिला सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की हैं। यह घटना मोनार्क फार्म हाउस में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुंवरगांव में खड़ी मारुति वैन में लगी आग, धू धू कर जली कुंवरगांव। आंवला–बदायूं मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगरिया में डाकघर के निकट शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन ओमनी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव दुगरैया निवासी उदल सिंह अपनी निजी मारुति वैन ओमनी से खेत से लौटकर आए थे और वाहन को सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया था। बताया जाता है कि वैन की बैटरी डाउन हो गई थी, जिसके चलते उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।देखते ही देखते आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर सफल न हुए तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फायर बिग्रेड के साथ पहुंची तब आग पर काबू पाया जा सका।1
- बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बिजली लाइन ठीक करने के दौरान एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जिसमें आधा हिस्सा लाइन में ही फंसा रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शरीर के जले हुए अंग नीचे गिरते रहे और आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराने के लिए विभाग को फोन किए, लेकिन समय पर शटडाउन नहीं मिल सका। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते युवक की जान गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बदायूं, यूपी ⏩बदायूं से एक और दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने ⏩नौ साल की मासूम से उसके घर में ही दरिंदगी ⏩बेटियों की सुरक्षा पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल ⏩आरोपी का पीड़िता के परिवार में पहले से था आना जाना ⏩आरोपी दिल्ली में चलाता है "रैपिडो" ⏩आरोपी ने पहले मां को झांसे में लेकर बाजार भेजा ⏩फिर मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया जब मां घर लौटी तो बेटी को गंभीर हालत में देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई ⏩ सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया ⏩मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू ⏩पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ⏩सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की घटना #Budaun #Up @budaunpolice @Uppolice1
- संवाददाता संजीव कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हादसे के बाद आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा, सिर जमीन पर गिरा मौके पर खौफनाक मंजर, शरीर के अंग जल-जलकर नीचे गिरते रहे ग्रामीणों ने घंटों फोन कर लाइन शटडाउन की मांग की, नहीं हुई सुनवाई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गई युवक की जान घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जुटी सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे पुलिस जांच में जुटी, शव को लाइन से उतारने की कोशिश जारी वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का मामला4
- बदायूं में दर्दनाक हादसा: पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव धिमरपुरा निवासी अरविंद को संविदा लाइनमैन द्वारा 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल पर चढ़ाया गया, तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई। करंट लगते ही अरविंद पोल पर ही जिंदा जल गया। हादसा इतना भयावह था कि उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और गर्दन कटकर दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद भीड़ बेबस होकर तमाशा देखती रह गई, कोई भी उसकी मदद नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि यह हादसा लापरवाही और मनमानी का नतीजा है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों8650252442 बिजली के पल पर चढ़ने से युवक की दर्दनाक मौत सर धड़ से अलग। परिजनों ने संविदा लाइनमैन यशवीर पर लगाए जबरदस्ती पोल पर चढ़ाने के आरोप। घटना के बाद लाइनमैन मौके से फरार युवक की जलकर दर्दनाक मौत। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र रच्छपाल थाना वजीरगंज के रूप में हुई। इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। बिजली विभाग की लापरवाही से एक और युवक की मौत। पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का है।3
- बदायूं शहर के सिविल लाइन में आवास विकास के निकट आज शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की, जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे भी रहीं हैं। इस अवसर पर छात्राओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई वक्ताओं ने छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से नारी शक्ति का संदेश प्रभाव शाली ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- बीइंग अलाइव अकादमी ने एक बार फिर शानदार परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में अकादमी के छात्र मोहम्मद उज़ैर रज़ा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। खास बात यह रही कि उन्होंने अंग्रेज़ी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, ऐश्वर्य प्रताप ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया। अकादमी की अध्यक्ष डॉ. सबीन एहसान ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। डॉ. अमीद मुराद ने भी छात्रों की इस उपलब्धि को शहर के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम के बाद अकादमी में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर इस सफलता का उत्सव मनाया। बीइंग अलाइव अकादमी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक भरोसेमंद नाम है।1