Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतामढ़ी के डीएम तनय सुलतानिया द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 25 अगस्त को अपने पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर किए गए कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। डीएम के निर्देश के अनुरूप सदर अस्पताल में कुल पांच महत्वपूर्ण ऑपरेशन थिएटरों, Emergency OT, Eye OT, Maternal OT, Orthopaedic OT एवं General OT को व्यवस्थित एवं ऑपरेशनलाइज करने की दिशा में आवश्यक कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा किया गया है।
Expose sitamarhi
सीतामढ़ी के डीएम तनय सुलतानिया द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 25 अगस्त को अपने पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर किए गए कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। डीएम के निर्देश के अनुरूप सदर अस्पताल में कुल पांच महत्वपूर्ण ऑपरेशन थिएटरों, Emergency OT, Eye OT, Maternal OT, Orthopaedic OT एवं General OT को व्यवस्थित एवं ऑपरेशनलाइज करने की दिशा में आवश्यक कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा किया गया है।
More news from बिहार and nearby areas
- रामनगरी के संत पर एक महिला ने बताया कि वह हमारे पति हैं1
- पिड़ौखर गांव में आयोजित चार दिवसीय गणेश पूजन में संध्याकालीन आरती में जूटी श्रद्धालुओं की भीड़ पिड़ौखर गांव में श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय गणेश पूजा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। पूजा की प्रथम दिन संध्या कालिन की आरती में बड़ी संख्या नल नारियां शामिल होकर गणेश भगवान की आरती की। तत्पश्चात गणेश भगवान की जयकारे भी खुब लगाए। मंगलवार को पूजा की शुरुआत कलश स्थापना के साथ की गयी। कलश शोभा यात्रा में गांव के 108 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इस दौरान शामिल कन्याओं ने पिड़ौखर नदी के उतरी घाट पर कलश में पवित्र जलभराव किया। तथा गांव के प्रमुख मार्ग से शोभा यात्रा निकलते हुए पुण: पूजा पंडाल में कलश स्थापित किया। इस दौरान आचार्य पंडित जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करायी गयी।1
- आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा शिवहर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को सुगिया कटसरी पंचायत के रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-133 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बच्चों से बातचीत कर आंगनबाड़ी में मिलने वाले भोजन, उसकी गुणवत्ता और मीनू की जानकारी ली। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर का जायजा लेने के लिए मौके पर उनका वजन भी कराया गया। जिलाधिकारी ने सेविका और सहायिका को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषाहार उपलब्ध कराने, केंद्र में साफ-सफाई रखने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास को लेकर आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।1
- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का लिया जायजा जिले में नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को शिवहर की जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एक औचक निरीक्षण किया। दोनों शीर्ष अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सुगिया कटसरी स्थित रघुनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र (केंद्र संख्या- 133) का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी।1
- मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा! शौचालय के टंकी की सेंटरिंग खोलते मीनापुर के दो मजदूरों की मौत1
- चीनी के दाम में लगी तेजी पर ब्रेक एक्स मिल भाव 70 रुपये से गिरकर 44 रूपये से 45 किलो रूपये 44 प्रति किलो रहने वाला चीनी का एक्स मिल भाव तेजी के दौरान बढ़कर 70 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। अब सरकारी सख्ती, बाजार में जमा अतिरिक्त स्टॉक निकलने और नई खरीद कमजोर पड़ने के कारण एक्स मिल भाव गिरकर 44 रूपये से 45 रूपये प्रति के आस पास आ गया है।1
- चोरौत में कलश स्थापना के साथ ही गणेश भगवान की गयी पूजा-अर्चना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के सभी पांच स्थानों पर कलश स्थापना के साथ ही भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गयी। प्रखंड मुख्यालय के अलावे यदुपटटी, बलसा,योगिया,वर्मा गांव में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। वर्मा गांव आयोजन समिति के द्वारा 201 कुंवारी कन्या को शामिल कर कलश यात्रा निकाली। कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं ने वर्मा गांव स्थित श्री श्री 108 वरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित तालाब घाट पर कलश में पवित्र जलभराव किया। तथा र्आयोजित पुजा पंडाल में स्थापित कर पूजा-अर्चना की विधिवत शुरुआत की गयी। आचार्य पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष विभिषण पंजियार ने बताया कि यह पूजा चार दिवसीय है। तथा भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की जा रही हैं। इसी तरह प्रखंड के गणेश चौक चोरौत, बलसा,योगिया, तथा यदुपटटी गांव में भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही हैं।1
- खेलने की उम्र में मौत! ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 साल का मासूम, गांव में पसरा मातम खेलने की उम्र में मौत! ट्रैक्टर की चपेट में आया 5 साल का मासूम, गांव में पसरा मातम1