Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिंड में सड़क हादसे में घायल आरक्षक की मौत:ड्यूटी से लौटते समय डंपर ने मारी थी टक्कर,SP सहित पुलिस अफ़सरों ने दी श्रद्धांजलि ... #shorts #breakingnews #shuruapp
Surya Dixit Journalist
भिंड में सड़क हादसे में घायल आरक्षक की मौत:ड्यूटी से लौटते समय डंपर ने मारी थी टक्कर,SP सहित पुलिस अफ़सरों ने दी श्रद्धांजलि ... #shorts #breakingnews #shuruapp
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड में नई निर्माणधीन जेल के अंदर लकड़बग्घा घुस गया. इससे आसपास के आबादी वाले इलाकों में ह्ड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित कुआँरी नदी के बीहाड़ में छोड़ा गया.1
- पूर्व सैनिक की पत्नी के हत्यारों पर एक साल बाद भी पुलिस मौन 15 अप्रैल को एस पी ऑफिस का होगा घेराव जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपा ज्ञापन आज ग्वालियर में स्टेशन आर्मी कमांडर से होगी मुलाकात पीड़ित सैनिक हुए भावुक आत्मदाह की दी धमकी भिंड , अटेर विधान सभा अंतर्गत ग्राम कल्याण पुरा के भूतपूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया जी की पत्नी की एक साल पहिले डकैतों ने हत्या कर दी और घर के नगदी जेवर लूट लिया एक साल बाद भी पुलिस खाली हाथ है इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन की ओर से आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें ग्वालियर भिंड के सैनिक संघटन केपदाधिकारी शामिल हुए और जिला सैनिक कल्याण. अधिकारी विंग कमांडर ए के उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया पीड़ित सैनिक हरिदास देपुरिया पुलिस द्वारा डाटफटकर मारने कोई भी कार्यवाही नहीं करने को लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान अपनी पत्नी की हत्या को लेकर भावुक हो गए और फफक फफक रो पड़े इस अवसर ग्वालियर से पधारे पूर्व सैनिक कल्याण संघ के जिला ग्वालियर अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार ने कहा कि अगर पुलिस की तरफ कोई कार्यवाही ठोस रिस्पॉन्स नहीं मिला तो 15 अप्रैल के घेराव में 500 सैनिकों के साथ ग्वालियर से हम सभी पहुंचेंगे , इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर ने कहा पूर्व सैनिकों के प्रति पुलिस का व्यवहार निंदनीय भिंड जिला अध्यक्ष शिवबहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि पूरे संभाग से पूर्व सैनिकों को 15 अप्रैल से होने वाले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बुलाया जाएगा ,कल ग्वालियर मुरार कैंट में स्टेशन आर्मी कमांडर से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी मिलेंगे आज प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सैनिक के पुत्र अनिल शर्मा ,समाज सेवी राजीव दीक्षित,सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर,कैप्टनकालीचरण शर्मा जी, सूबेदार रामदत्त शुक्ला,सूबेदार राजेश शर्मा , सूबेदार प्रदीप सिंह राजावत,सूबेदार सिंह परमार कैलाश सिंह भदौरिया सांकरी,सूबेदार रामसागर शर्मा सहित वरिष्ठ संघटन पदाधिकारी शामिल हुए1
- *सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय महिला को मारी गोली:भिंड में पुरानी रंजिश में फायर* भिंड शहर के भीमनगर इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय नीलम जाटव को एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मजनू ओझा मौके से फरार हो गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार रात अटेर क्षेत्र में भी अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्तमान में पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है *भिंड से सूर्या दीक्षित*1
- *जिला अस्पताल में सर्जन डॉ मंगल सिंह द्वारा दलालों के माध्यम से आपरेशन कराने के नाम पर खुलकर मरीजों से रिश्वत ली जा रही है।* जिला अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ मंगल सिंह द्वारा पीड़ित मरीजों से आपरेशन कराने के नाम पर अस्पताल के वार्ड बॉय द्वारा खुलेआम रिश्वत लेकर आपरेशन किया जा रहा जहां सी एम एस व सीएमओ भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मूल दर्शक बने हुए हैं। तथा जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट दवा वितरण व आपरेशन कराने के नाम पर खुलकर दलालों के माध्यम से पैसा लिया जाता है।1
- जिला अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ मंगल सिंह द्वारा पीड़ित मरीजों से आपरेशन कराने के नाम पर अस्पताल के वार्ड बॉय द्वारा खुलेआम रिश्वत लेकर आपरेशन किया जा रहा जहां सी एम एस व सीएमओ भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त होकर मूल दर्शक बने हुए हैं। तथा जिला अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट दवा वितरण व आपरेशन कराने के नाम पर खुलकर दलालों के माध्यम से पैसा लिया जाता है। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा1
- भैंस बेचने के पैसे को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में झड़प के बाद हुआ था पथराव मामले की सूचना पर पुलिस ने संभाली थी स्थिति,36 नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ केस पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार,अन्य उपद्रवियों की की जा रही पहचान कस्बे में शांतिपूर्ण स्थिति, कोई तनाव नहीं-DCP थाना कागारौल कस्बा का मामला1
- लखना (इटावा)। विकास खंड महेवा क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर, नया नहर पुल लखना पर श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में करीब पांच से सात हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भंडारे की सबसे खास बात यह है कि यहां आधुनिक गैस सिलेंडरों की जगह पूरी तरह पारंपरिक तरीकों को अपनाया जा रहा है। जमीन में विशेष रूप से भटिया (चूल्हे) तैयार कर लकड़ियों की आंच पर बड़े-बड़े भगोनों में सब्जी, मालपुआ और खीर बनाई जा रही है। इस पारंपरिक विधि से बनने वाले प्रसाद में ग्रामीण संस्कृति की सोंधी खुशबू साफ महसूस हो रही है। सुबह से ही गांव के लोग और स्वयंसेवकों की टीमें भोजन बनाने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं। आयोजन समिति के अनुसार, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सभी को सुचारु रूप से प्रसाद मिल सके। इसके साथ ही भंडारे में साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोजक पवन तिवारी(गुरु)ने बताया कि गैस की किल्लत को देखते हुए व प्रकृति चूल्हा निर्मित प्रसाद की बात ही कुछ और है । स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।1
- भिंड ज़िलें भर भर बीते दिनों अति ओलावृष्टि किसानों की हुई फसले बर्बाद कों लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेस बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए क्या कुछ कहा इस पूरे वीडियो में सुने....1