logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसगांव पेयजल योजना का निरीक्षण, जनसहमति से कार्य करने के निर्देश नैनीताल, 11 मई 2026 । मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सोमवार को जनपद नैनीताल के अंतर्गत चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह) चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के संबंध में मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने महिला समूह, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सारा परियोजना के अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा विभागीय अधिकारी समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_शैल शक्ति
शैल शक्ति
लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
1 hr ago
66bc735a-af9c-4c71-82ce-a0d38e65f9d9

बसगांव पेयजल योजना का निरीक्षण, जनसहमति से कार्य करने के निर्देश नैनीताल, 11 मई 2026 । मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सोमवार को जनपद नैनीताल के अंतर्गत चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में खनन न्यास मद से लगभग 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला नर्सरी (महिला समूह) चोपड़ा, बसगांव द्वारा जल स्रोत को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति के संबंध में मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने महिला समूह, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पक्षों की सहमति एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सके। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सारा परियोजना के अंतर्गत निर्मित चेक डैम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा विभागीय अधिकारी समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जल संस्थान, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • If India attained political freedom in 1947, then the Pran Pratishtha of Somnath in 1951 became the proclamation of India’s awakened civilisational consciousness. 𝐒𝐨𝐦𝐧𝐚𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞 𝐫𝐞𝐦𝐚𝐢𝐧𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐲𝐦𝐛𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐚𝐧𝐜𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐠𝐥𝐨𝐫𝐲…🛕 Watch
    1
    If India attained political freedom in 1947, then the Pran Pratishtha of Somnath in 1951 became the proclamation of India’s awakened civilisational consciousness.

𝐒𝐨𝐦𝐧𝐚𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞 𝐫𝐞𝐦𝐚𝐢𝐧𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐲𝐦𝐛𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐚𝐧𝐜𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐠𝐥𝐨𝐫𝐲…🛕

Watch
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    14 min ago
  • नैनीताल के हल्द्वानी में एक दुकान पर 'अनुज' नाम का एक युवक मिला है जो बोल नहीं पाता है। दुकानदार ने उसे अपने पास रखा है और उसके परिवार का पता लगाने के लिए लोगों से जानकारी मांगी है।
    1
    नैनीताल के हल्द्वानी में एक दुकान पर 'अनुज' नाम का एक युवक मिला है जो बोल नहीं पाता है। दुकानदार ने उसे अपने पास रखा है और उसके परिवार का पता लगाने के लिए लोगों से जानकारी मांगी है।
    user_Mulender rajpot
    Mulender rajpot
    हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • उत्तराखंड के किच्छा स्थित इंदिरा नगर के वार्ड 20 में पिछले 15 दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    1
    उत्तराखंड के किच्छा स्थित इंदिरा नगर के वार्ड 20 में पिछले 15 दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
    user_Mohd saleem
    Mohd saleem
    किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • हल्द्वानी में रात 11:40 बजे रामपुर रोड पर एक बारात निकलने से सड़क पर जाम लग गया। देर रात वाहनों के आवागमन को लेकर सुरक्षा और दुर्घटना की जिम्मेदारी पर सवाल उठे हैं।
    1
    हल्द्वानी में रात 11:40 बजे रामपुर रोड पर एक बारात निकलने से सड़क पर जाम लग गया। देर रात वाहनों के आवागमन को लेकर सुरक्षा और दुर्घटना की जिम्मेदारी पर सवाल उठे हैं।
    user_Kapil
    Kapil
    हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने एक फैशन बुटीक से 10 लाख रुपये की 5 किलो चरस बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो दुकान की आड़ में नशे का धंधा चला रहे थे।
    1
    उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने एक फैशन बुटीक से 10 लाख रुपये की 5 किलो चरस बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो दुकान की आड़ में नशे का धंधा चला रहे थे।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    6 hrs ago
  • विडियो देखें- भोपाल होटल में युवती के साथ पकड़े जाने पर युवक के साथ मारपीट, बजरंग दल ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप राजधानी के एक होटल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक युवती के साथ ठहरे युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। संगठन के सदस्यों ने युवक पर पहचान छिपाकर युवती को बरगलाने और 'लव जिहाद' का आरोप लगाया है।
    1
    विडियो देखें- भोपाल 
 होटल में युवती के साथ पकड़े जाने पर युवक के साथ मारपीट, बजरंग दल ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप
राजधानी के एक होटल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक युवती के साथ ठहरे युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। संगठन के सदस्यों ने युवक पर पहचान छिपाकर युवती को बरगलाने और 'लव जिहाद' का आरोप लगाया है।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।ज्ञापन में किसानों को बिना शर्त यूरिया खाद,सब्सिडी, कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित कई प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। सोमवार की दोपहर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थानीय तहसील पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पार्क में पंचायत की और ज्ञापन तैयार किया। इसके बाद तहसील के मुख्य भवन के सामने प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पदाधिकारियों से वार्ता कर ज्ञापन स्वीकार किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों को यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन इसकी उपलब्धता सीमित है। सरकार द्वारा यूरिया की सीमित मात्रा में आपूर्ति के आदेश से किसानों में रोष है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि किसानों को बिना किसी शर्त के पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए।ज्ञापन में खाद, बीज, पेस्टीसाइड्स और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी देने की भी मांग की गई है।किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उनके सभी कर्जे एक बार में माफ करने की अपील की गई।अन्य मांगों में गरीबों और किसानों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और नलकूप योजना को फिर से शुरू करने का उल्लेख है।जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सभी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।यूनियन की आगामी महापंचायत में भी इन मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी।इस मौकें पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आसिम रजा, जिला महासचिव रईस अहमद, सतनाम सिंह, मुबारक हसन, करीमुद्दीन, दानिश अली, फैसल खां, मुराद खां, संतोष सिकदार, अहकाम मिर्जा, रेखा रानी, कालीदासी, कनिका रानी, शाने आलम, आरिफ खां, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, रिजवान अली, इमरान रजा, सद्दीक अहमद आदि मौजूद रहे।
    2
    बिलासपुर में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 
बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।ज्ञापन में किसानों को बिना शर्त यूरिया खाद,सब्सिडी, कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित कई प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। सोमवार की दोपहर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थानीय तहसील पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पार्क में पंचायत की और ज्ञापन तैयार किया। इसके बाद तहसील के मुख्य भवन के सामने प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पदाधिकारियों से वार्ता कर ज्ञापन स्वीकार किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों को यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन इसकी उपलब्धता सीमित है। सरकार द्वारा यूरिया की सीमित मात्रा में आपूर्ति के आदेश से किसानों में रोष है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि किसानों को बिना किसी शर्त के पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए।ज्ञापन में खाद, बीज, पेस्टीसाइड्स और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी देने की भी मांग की गई है।किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उनके सभी कर्जे एक बार में माफ करने की अपील की गई।अन्य मांगों में गरीबों और किसानों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और नलकूप योजना को फिर से शुरू करने का उल्लेख है।जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सभी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।यूनियन की आगामी महापंचायत में भी इन मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी।इस मौकें पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आसिम रजा, जिला महासचिव रईस अहमद, सतनाम सिंह, मुबारक हसन, करीमुद्दीन, दानिश अली, फैसल खां, मुराद खां, संतोष सिकदार, अहकाम मिर्जा, रेखा रानी, कालीदासी, कनिका रानी, शाने आलम, आरिफ खां, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, रिजवान अली, इमरान रजा, सद्दीक अहमद आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रानीखेत, अल्मोड़ा में स्थित बिनसर महादेव मंदिर भगवान शिव की दिव्य आस्था का अद्भुत केंद्र है। प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर यह पावन धाम श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति का विशेष अनुभव देता है। अल्मोड़ा आने पर इस मंदिर के दर्शन कर आप भी यह अनुभव ले सकते हैं।
    1
    रानीखेत, अल्मोड़ा में स्थित बिनसर महादेव मंदिर भगवान शिव की दिव्य आस्था का अद्भुत केंद्र है। प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर यह पावन धाम श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति का विशेष अनुभव देता है। अल्मोड़ा आने पर इस मंदिर के दर्शन कर आप भी यह अनुभव ले सकते हैं।
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.