logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा में सुबह एक 18 वर्षीय युवक भूपेंद्र का शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हरियाणा में मजदूरी करता था और करीब 15 दिन पहले गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार वह हाल ही में अपने मौसा के निधन से मानसिक रूप से काफी दुखी था। घर लौटने के बाद वह बाहर चला गया और रात भर वापस नहीं आया। सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

8 hrs ago
user_Eslam Ali
Eslam Ali
Chandausi, Sambhal•
8 hrs ago

संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव गढ़ा में सुबह एक 18 वर्षीय युवक भूपेंद्र का शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हरियाणा में मजदूरी करता था और करीब 15 दिन पहले गांव लौटा था। परिजनों के अनुसार वह हाल ही में अपने मौसा के निधन से मानसिक रूप से काफी दुखी था। घर लौटने के बाद वह बाहर चला गया और रात भर वापस नहीं आया। सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from Sambhal and nearby areas
  • संभल में माननीय न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल का जनपद सम्भल में निरीक्षण एवं उद्घाटन कार्यक्रम हेतु आगमन माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, सम्भल श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल, न्यायाधीश उच्च न्यायालय, इलाहाबाद का दिनांक 05 फरवरी 2026 को जनपद सम्भल में निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगमन प्रस्तावित है
    1
    संभल में माननीय न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल का जनपद सम्भल में निरीक्षण एवं उद्घाटन कार्यक्रम हेतु आगमन
माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, सम्भल श्री अरुण कुमार सिंह देशवाल, न्यायाधीश उच्च न्यायालय, इलाहाबाद का दिनांक 05 फरवरी 2026 को जनपद सम्भल में निरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आगमन प्रस्तावित है
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    Chandausi, Sambhal•
    8 hrs ago
  • Post by Ali Naqvi
    1
    Post by Ali Naqvi
    user_Ali Naqvi
    Ali Naqvi
    Voice of people संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं के बिल्सी क्षेत्र गांव सुन्दर नगर में इंजीनियर दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेकर पहुंचा गांव,हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन को देखने भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    1
    बदायूं के बिल्सी क्षेत्र गांव सुन्दर नगर में इंजीनियर दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेकर पहुंचा गांव,हेलीकॉप्टर से दूल्हा-दुल्हन को देखने भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    user_Thakur Sobran singh ptrkar
    Thakur Sobran singh ptrkar
    Bilsi, Budaun•
    9 hrs ago
  • Delhi ka Lal kila
    1
    Delhi ka Lal kila
    user_💞✅ʘ⁠‿⁠ʘ राजकुमार सागर ♥⁠╣⁠[⁠-⁠_⁠-⁠]⁠╠⁠♥
    💞✅ʘ⁠‿⁠ʘ राजकुमार सागर ♥⁠╣⁠[⁠-⁠_⁠-⁠]⁠╠⁠♥
    Video Creator बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में कैफे में नर्सिंग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बजरंग दल से जुड़े नेता ऋषभ ठाकुर को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत जिला बदर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के नेतृत्व में थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में दर्ज किया है। आरोपी को बरेली जनपद की सीमा से बाहर कर बदायूं जनपद भेज दिया गया, साथ ही सख्त दिशा-निर्देश देकर छोड़ा गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    1
    बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में कैफे में नर्सिंग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बजरंग दल से जुड़े नेता ऋषभ ठाकुर को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत जिला बदर कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के नेतृत्व में थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में दर्ज किया है। आरोपी को बरेली जनपद की सीमा से बाहर कर बदायूं जनपद भेज दिया गया, साथ ही सख्त दिशा-निर्देश देकर छोड़ा गया।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह की घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    पत्रकार meerganj, Bareilly•
    1 hr ago
  • स्वार विधानसभा क्षेत्र के विधायक शफीक अहमद अंसारी के कैंप कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान एल्बी (अल्वी) समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक शफीक अहमद अंसारी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, इसी कारण समाज उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर विधायक शफीक अहमद अंसारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा। सभा में बड़ी संख्या में एल्बी समाज के लोग तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    स्वार विधानसभा क्षेत्र के विधायक शफीक अहमद अंसारी के कैंप कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान एल्बी (अल्वी) समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक शफीक अहमद अंसारी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, इसी कारण समाज उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर विधायक शफीक अहमद अंसारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा।
सभा में बड़ी संख्या में एल्बी समाज के लोग तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि सैनी
    रवि सैनी
    रामपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया। लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।
    2
    रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज 
आंवला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सनी चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।
उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर मय पुलिस टीम ने विकास ईंट भट्टा खंडहर, सरदारनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लालाराम पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम तजपुरा को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया।
पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी गुड्डू पुत्र जगपाल के साथ मिलकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। अभियुक्तों ने शाहजहांपुर के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौजपुर से एक अपाचे बाइक तथा रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी की थी। पहचान छिपाने के लिए दोनों बाइकों की नंबर प्लेट फेंक दी गई और चेचिस नंबर मिटा दिया गया।
लालाराम ने बताया कि दोनों बाइकें उसके साथी गुड्डू के घर में खड़ी कर दी गई थीं, लेकिन गुड्डू के किसी अन्य मामले में जेल चले जाने के कारण वे बाइकें नहीं बेच पाए। हाल ही में जब दोनों ने बाइक बेचने की योजना बनाई, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेंद्र तोमर, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं कांस्टेबल मुस्तफा शामिल रहे।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    5 hrs ago
  • *संभल में सर्राफ के शोरूम पर जीएसटी टीम का छापा* *चंदौसी के घास मंडी इलाके में स्थित है सर्राफ का शोरूम*
    1
    *संभल में सर्राफ के शोरूम पर जीएसटी टीम का छापा*
*चंदौसी के घास मंडी इलाके में स्थित है सर्राफ का शोरूम*
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    Chandausi, Sambhal•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.