*धरमजयगढ़ में चार दिनों से तड़प रहा घायल बैल, 'गौ रक्षकों' और प्रशासन की बेरुखी आई सामने* धरमजयगढ़ : देश भर में गौ रक्षा और गौ वंश तस्करी के खिलाफ बड़े-बड़े अभियान चलाने वाले संगठनों और तथाकथित गौ रक्षकों के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। जब भी सड़कों पर किसी मवेशी के घायल होने या बीमार पड़ने की बात आती है, तो इन संगठनों की चुप्पी व्यवस्था को शर्मसार कर देती है। ऐसा ही एक बेहद दर्दनाक और संवेदनहीन मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर से सामने आया है। *चार दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहा बेजुबान* नगर के बीआरसी (BRC) भवन के पास पिछले चार दिनों से एक बैल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बैल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में बैल के कमर की हड्डी टूट गई है, जिसके कारण वह अपने पैरों पर खड़ा होने में पूरी तरह असमर्थ है। *कर्मचारियों ने दिखाई इंसानियत, प्रशासन मौन* इस बेजुबान की तकलीफ को देखते हुए बीआरसी भवन के कर्मचारियों ने इंसानियत का परिचय दिया है। वे लगातार घायल बैल के लिए चारे और पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि, गंभीर चोट होने के कारण केवल भोजन पानी काफी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस बैल को जल्द ही उच्च स्तरीय पशु चिकित्सा और उचित इलाज नहीं मिला, तो उसका बच पाना नामुमकिन है। *दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर* यह घटना उन तमाम गौ रक्षा समितियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है जो आए दिन सड़कों पर हंगामे और एकतरफा कैंपेन के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। मुसीबत के समय न तो कोई गौ रक्षक इस बेजुबान की सुध लेने पहुंचा और न ही स्थानीय प्रशासन या पशुधन विभाग की ओर से कोई मदद मिली है। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बिना स्वार्थ के जमीनी स्तर पर गौ सेवा करने वाले लोग अलग हैं, और राजनीति व प्रचार के नाम पर गौ रक्षा का ढोंग करने वाले लोग अलग हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि घायल बैल को तुरंत रेस्क्यू कर उसे बेहतर इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा जाए। अब भी वह बैल खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप झेल रहा है।
*धरमजयगढ़ में चार दिनों से तड़प रहा घायल बैल, 'गौ रक्षकों' और प्रशासन की बेरुखी आई सामने* धरमजयगढ़ : देश भर में गौ रक्षा और गौ वंश तस्करी के खिलाफ बड़े-बड़े अभियान चलाने वाले संगठनों और तथाकथित गौ रक्षकों के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। जब भी सड़कों पर किसी मवेशी के घायल होने या बीमार पड़ने की बात आती है, तो इन संगठनों की चुप्पी व्यवस्था को शर्मसार कर देती है। ऐसा ही एक बेहद दर्दनाक और संवेदनहीन मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर से सामने आया है। *चार दिनों से
जिंदगी की जंग लड़ रहा बेजुबान* नगर के बीआरसी (BRC) भवन के पास पिछले चार दिनों से एक बैल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित बाइक सवार ने बैल को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में बैल के कमर की हड्डी टूट गई है, जिसके कारण वह अपने पैरों पर खड़ा होने में पूरी तरह असमर्थ है। *कर्मचारियों ने दिखाई इंसानियत, प्रशासन मौन* इस बेजुबान की तकलीफ को देखते हुए बीआरसी भवन के कर्मचारियों ने इंसानियत का परिचय दिया है। वे लगातार घायल बैल
के लिए चारे और पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। हालांकि, गंभीर चोट होने के कारण केवल भोजन पानी काफी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इस बैल को जल्द ही उच्च स्तरीय पशु चिकित्सा और उचित इलाज नहीं मिला, तो उसका बच पाना नामुमकिन है। *दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर* यह घटना उन तमाम गौ रक्षा समितियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है जो आए दिन सड़कों पर हंगामे और एकतरफा कैंपेन के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। मुसीबत के समय न तो कोई गौ रक्षक इस बेजुबान की सुध लेने
पहुंचा और न ही स्थानीय प्रशासन या पशुधन विभाग की ओर से कोई मदद मिली है। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बिना स्वार्थ के जमीनी स्तर पर गौ सेवा करने वाले लोग अलग हैं, और राजनीति व प्रचार के नाम पर गौ रक्षा का ढोंग करने वाले लोग अलग हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि घायल बैल को तुरंत रेस्क्यू कर उसे बेहतर इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा जाए। अब भी वह बैल खुले आसमान के नीचे बारिश और धूप झेल रहा है।
- योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए योगी टर्म रिक गुंडे मवाली की गर्मी मिटाए1
- कटघोरा में दंतैल हाथी का तांडव हाथी और डीजल टैंकर आमने-सामने टैंकर की ओर दौड़ा दंतैल हाथी इलाके में करीब 10 हाथियों का दल मौजूद1
- पत्थलगांव के बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी -jashpur times बनगांव बी में शानो-शौकत से निकली जुलूस-ए-मोहम्मदी1
- नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन सख्त, 10 बजे उपस्थिति अनिवार्य, जनदर्शन में 67 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक और जनदर्शन में अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति, ई-ऑफिस का स्वयं संचालन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु एप और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया। समय-सीमा बैठक में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, राजस्व प्रकरण, पीएम आवास, आयुष्मान, पीएम सूर्यघर योजना, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट और स्व-सहायता समूहों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद आयोजित जनदर्शन में जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं, जहां कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें आंगनबाड़ी भवन तोड़ने की शिकायत, आर्थिक सहायता, शिक्षक व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि विवाद और तालाब लीज जैसी समस्याएं शामिल रहीं। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवेदनों का गंभीरता और नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त। नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों कलेक्टर ने दिए निर्देश वहीं आज जनदर्शन में कुल 67 आवेदन हुए प्राप्त।1
- D-Mart में चीनी का ये कैसा खेल चल रहा है भाई! 😲 शेल्फ पर रेट ₹60.50, लेकिन बिलिंग में सीधे ₹67/ एक जगह नहीं… कई जगह ₹60.50 का रेट साफ-साफ लिखा है! तो सवाल सीधा है—D-Mart में रेट कुछ और, बिल कुछ और क्यों?1
- *शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 🚨 *खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर* *25 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक हरिनारायण उर्फ करण श्रीवास (21 वर्ष), खरसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। *शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध* युवती (19 साल) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से जान-पहचान थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, 18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी, जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की। इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई। युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी। 23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। *रिपोर्ट मिलते ही आरोपी की तलाश में दी दबिश* युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *इनकी रही अहम भूमिका* एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्य कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- ज्वेलरी चोरी कांडा का मुख्या आरोपी के पैर में लगी गोली और साथी की तलाश जारी हैं1