logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मण्डलायुक्त द्वारा बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत धनघटा तहसील अंतर्गत घाघरा/सरयू नदी के मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध एवं ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण, तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। संत कबीर नगर । मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश के साथ ड्रेनेज खंड - 2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध के तुरकौलिया स्थित बाढ़ चौकी एवं गायघाट, सियार कला, ढोल बजा में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अजय कुमार अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड 2 अजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी एवं वर्षा के कारण हुए रेनकट्स को भरने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा बाढ़ क्षेत्रों में एन्टीवेनम इन्जेक्शन की उपलब्धता एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये गये। ग्रामवासियों से पूछे जाने पर बताया गया कि क्लोरीन की गोली का वितरण हो रहा है। आयुक्त ने मुख्य पुशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्रों में पशुओं की चारे की समुचित व्यवस्था रखी जाए। निरीक्षण के दौरान ढोलबजा में ग्रामवासी द्वारा बताये जाने पर कि 15-20 घरों में विद्युत आपूर्ति नही हो रही है, इस पर मंडलायुक्त ने आगामी 03 दिन के अन्दर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराकर अवगत कराने हेतु अधि0 अभि0 विद्युत को निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0 आर0के0 पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, जिला विद्यालय निरीक्षण उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Durgesh Mishra
Durgesh Mishra
रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
16 hrs ago
6f52eb8c-c75a-4901-a094-3f1a274dad61

मण्डलायुक्त द्वारा बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत धनघटा तहसील अंतर्गत घाघरा/सरयू नदी के मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध एवं ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण, तटबंधों की सुरक्षा एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। संत कबीर नगर । मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश के साथ ड्रेनेज खंड - 2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध के तुरकौलिया स्थित बाढ़ चौकी एवं गायघाट, सियार कला, ढोल

5529c8ae-9c1d-4eb9-bdd9-5dc49c755f64

बजा में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अजय कुमार अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड 2 अजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी एवं वर्षा के कारण हुए रेनकट्स को

e72775f4-b90a-469a-bccb-41a96159bce3

भरने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा बाढ़ क्षेत्रों में एन्टीवेनम इन्जेक्शन की उपलब्धता एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये गये। ग्रामवासियों से पूछे जाने पर बताया गया कि क्लोरीन की गोली का वितरण हो रहा है। आयुक्त ने मुख्य पुशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्रों में पशुओं की चारे की समुचित व्यवस्था रखी जाए। निरीक्षण के दौरान ढोलबजा में ग्रामवासी द्वारा बताये जाने पर कि 15-20 घरों में विद्युत आपूर्ति नही हो रही है, इस पर मंडलायुक्त ने आगामी 03 दिन

51bf3d43-e7f6-43eb-9108-3183f1d8ed85

के अन्दर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराकर अवगत कराने हेतु अधि0 अभि0 विद्युत को निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0 आर0के0 पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, जिला विद्यालय निरीक्षण उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • त्योहारी सीजन में आबकारी विभाग की सख्ती, कंपोजिट दुकानों का किया गया सघन निरीक्षण संत कबीर नगर। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं शराब की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खलीलाबाद क्षेत्र में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद ने आबकारी एवं पुलिस टीम के साथ मेहदावल बाईपास स्थित कंपोजिट दुकान, मॉडल शॉप तथा बरदहिया स्थित कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध शराब की बोतलों की गुणवत्ता और तीव्रता की जांच की गई। टीम ने डिजिटल अल्कोहल मीटर के माध्यम से रैंडम आधार पर शराब की बोतलों की तीव्रता का परीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। जनपद में संचालित सभी कंपोजिट दुकानों का इसी प्रकार सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    त्योहारी सीजन में आबकारी विभाग की सख्ती, कंपोजिट दुकानों का किया गया सघन निरीक्षण

संत कबीर नगर। 
आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं शराब की गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खलीलाबाद क्षेत्र में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 खलीलाबाद विजय आनंद ने आबकारी एवं पुलिस टीम के साथ मेहदावल बाईपास स्थित कंपोजिट दुकान, मॉडल शॉप तथा बरदहिया स्थित कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध शराब की बोतलों की गुणवत्ता और तीव्रता की जांच की गई। टीम ने डिजिटल अल्कोहल मीटर के माध्यम से रैंडम आधार पर शराब की बोतलों की तीव्रता का परीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। जनपद में संचालित सभी कंपोजिट दुकानों का इसी प्रकार सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बंगाली स्वीट हाउस में 200 किलो दूषित छेना नष्ट, साइट्रिक एसिड व सोडियम बाई कार्बोनेट सीज संत कबीर नगर। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में मेहदावल तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये थी, पाया गया। छेना में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े मिले। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर उक्त छेना को नष्ट करा दिया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से दो छेना, एक खोया, एक मिल्क केक, एक सोडियम बाई कार्बोनेट और एक साइट्रिक एसिड के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड, जिसकी अनुमानित कीमत 20,300 रुपये तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट, जिसकी अनुमानित कीमत 1,840 रुपये थी, को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। विभागीय टीम ने मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पर्वों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता एवं बृजेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    2
    बंगाली स्वीट हाउस में 200 किलो दूषित छेना नष्ट, साइट्रिक एसिड व सोडियम बाई कार्बोनेट सीज



संत कबीर नगर। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में मेहदावल तहसील क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये थी, पाया गया। छेना में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े मिले। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर उक्त छेना को नष्ट करा दिया।
इसके अलावा प्रतिष्ठान से दो छेना, एक खोया, एक मिल्क केक, एक सोडियम बाई कार्बोनेट और एक साइट्रिक एसिड के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड, जिसकी अनुमानित कीमत 20,300 रुपये तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट, जिसकी अनुमानित कीमत 1,840 रुपये थी, को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया।
विभागीय टीम ने मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पर्वों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अस्वच्छता के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता एवं बृजेश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    13 hrs ago
  • खलीलाबाद में गूंजी सरदार पटेल की गौरवगाथा, देवी प्रसाद त्रिपाठी के आयोजन में कलाकारों ने बांधा समां संतकबीर नगर - खलीलाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन में कृष्णा पैलेस, खलीलाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी के तत्वावधान में हुआ। पारंपरिक लोकनृत्य और संगीतमयी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने भी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया। समारोह में डॉ. सुधांशु मिश्र, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, गिरिवर पटेल (सेवानिवृत्त तहसीलदार), संत चौधरी, समाजसेवी महेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कला प्रेमी मौजूद रहे। आयोजनकर्ता देवी प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    खलीलाबाद में गूंजी सरदार पटेल की गौरवगाथा, देवी प्रसाद त्रिपाठी के आयोजन में कलाकारों ने बांधा समां

 संतकबीर नगर - खलीलाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन में कृष्णा पैलेस, खलीलाबाद में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का आयोजन जनता ग्रामीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी के तत्वावधान में हुआ। पारंपरिक लोकनृत्य और संगीतमयी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने भी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमरनाथ पाण्डेय ने किया।

समारोह में डॉ. सुधांशु मिश्र, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, गिरिवर पटेल (सेवानिवृत्त तहसीलदार), संत चौधरी, समाजसेवी महेश शुक्ला, सभासद प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं कला प्रेमी मौजूद रहे।

 आयोजनकर्ता देवी प्रसाद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बारावफात जुलूस की तैयारियों को लेकर महुली पुलिस ने आयोजकों संग की बैठक संतकबीरनगर, महुली। आगामी बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली पुलिस ने मंगलवार को दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवरेहक़, दोकड़ा पहुंचकर आयोजकों एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। बैठक में जुलूस के समय, निर्धारित मार्ग, संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महुली पुलिस ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। साथ ही जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बारावफात के अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी के साथ जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
    2
    बारावफात जुलूस की तैयारियों को लेकर महुली पुलिस ने आयोजकों संग की बैठक
संतकबीरनगर, महुली। आगामी बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से महुली पुलिस ने मंगलवार को दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवरेहक़, दोकड़ा पहुंचकर आयोजकों एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की।
बैठक में जुलूस के समय, निर्धारित मार्ग, संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
महुली पुलिस ने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का आग्रह किया। साथ ही जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया।
पुलिस ने भरोसा दिलाया कि बारावफात के अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी के साथ जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    15 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 की तरफ से सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित माझा क्षेत्र में पहुंचे मंडलायुक्त, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं संत कबीर नगर जिले के दक्षिणांचल स्थित धनघटा तहसील क्षेत्र के माझा इलाके में आई भीषण बाढ़ का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त बस्ती वैभव कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। अधिकारियों ने करनपुर, कंचनपुर, गायघाट, दक्षिणी ढोलबजा, भौआपार, गुणवतिया और सीयरकला सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्पदंश की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को तैयार रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में वितरित की जा रही क्लोरीन, पैरासिटामोल सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और वितरण की भी जानकारी ली। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गायघाट में करीब 500 मीटर सड़क की समस्या तथा भौआपार गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को मंडलायुक्त के सामने रखा। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दोनों समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। वहीं माझा क्षेत्र में जलभराव और वाटर लॉगिंग की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गोरखपुर की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव के कारण किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से भी काफी हद तक बचाया जा सकेगा। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा थाना धनघटा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा, एसडीएम धनघटा वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू, भोलेनाथ उर्फ धर्मेंद्र, विनोद कुमार, रामकिशुन, लालधर, राजाराम, पंचराम यादव, रामानंद, जयप्रकाश, वृंदावन, सूर्यबली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू एवं ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर गोरखपुर जिले की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और बाढ़ का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पुलिया का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और माझा क्षेत्र के लोगों को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी।
    2
    बाढ़ प्रभावित माझा क्षेत्र में पहुंचे मंडलायुक्त, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
संत कबीर नगर जिले के दक्षिणांचल स्थित धनघटा तहसील क्षेत्र के माझा इलाके में आई भीषण बाढ़ का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त बस्ती वैभव कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार मंगलवार को बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। अधिकारियों ने करनपुर, कंचनपुर, गायघाट, दक्षिणी ढोलबजा, भौआपार, गुणवतिया और सीयरकला सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सर्पदंश की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को तैयार रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों में वितरित की जा रही क्लोरीन, पैरासिटामोल सहित अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और वितरण की भी जानकारी ली।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गायघाट में करीब 500 मीटर सड़क की समस्या तथा भौआपार गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या को मंडलायुक्त के सामने रखा। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दोनों समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए।
वहीं माझा क्षेत्र में जलभराव और वाटर लॉगिंग की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने गोरखपुर की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया बनने से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव के कारण किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से भी काफी हद तक बचाया जा सकेगा।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अलावा थाना धनघटा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा, एसडीएम धनघटा वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कबीर नगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू, भोलेनाथ उर्फ धर्मेंद्र, विनोद कुमार, रामकिशुन, लालधर, राजाराम, पंचराम यादव, रामानंद, जयप्रकाश, वृंदावन, सूर्यबली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोरे कन्हैया लाल यादव, ग्राम प्रधान गायघाट दक्षिणी बलिंदर उर्फ पप्पू एवं ग्राम प्रधान बारादरी हरिराम चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर गोरखपुर जिले की ओर जाने वाली दो लेन सड़क पर पुलिया बनवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और बाढ़ का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पुलिया का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा और माझा क्षेत्र के लोगों को जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर: पाली क्षेत्र के रिठुआखोर गांव में वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, RES विभाग ने बनाई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत रिठुआखोर गांव में वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने के बाद गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि अब उनका वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी बदतर हो जाते थे। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई थी। लगातार प्रयासों के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया, जिसे अब पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। ग्रामीण अजीत सिंह, सूरज, रंजीत, मोहन सिंह, कमल सिंह, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि नई सड़क मजबूत और बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाई गई है। अब गांव के लोगों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बाद उन्हें ऐसी सड़क मिली है, जिससे उनका सफर आसान और सुरक्षित हो गया है। ग्रामीणों ने RES विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह विकास कार्य समय पर होते रहें तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान हो सकता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों का जीवन और अधिक सुगम बन सकेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पूरे गांव में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
    2
    गोरखपुर: पाली क्षेत्र के रिठुआखोर गांव में वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, RES विभाग ने बनाई सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर
गोरखपुर जनपद के पाली क्षेत्र अंतर्गत रिठुआखोर गांव में वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने के बाद गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों का कहना है कि अब उनका वर्षों पुराना इंतजार समाप्त हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से हालात और भी बदतर हो जाते थे। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार दोपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे और लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई थी। लगातार प्रयासों के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया, जिसे अब पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया गया है। सड़क बनने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और लोग इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
ग्रामीण अजीत सिंह, सूरज, रंजीत, मोहन सिंह, कमल सिंह, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि नई सड़क मजबूत और बेहतर गुणवत्ता के साथ बनाई गई है। अब गांव के लोगों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों बाद उन्हें ऐसी सड़क मिली है, जिससे उनका सफर आसान और सुरक्षित हो गया है।
ग्रामीणों ने RES विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह विकास कार्य समय पर होते रहें तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समाधान हो सकता है। लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा, जिससे ग्रामीणों का जीवन और अधिक सुगम बन सकेगा। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पूरे गांव में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, 200 किलो दूषित छेना नष्ट संत कबीर नगर, 25 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद हुआ। छेने में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े पाए गए। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे छेने को नष्ट कराया। इसके अलावा प्रतिष्ठान से छेना, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाई कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड के कुल छह नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके से करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (कीमत 20,300 रुपये) तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट (कीमत 1,840 रुपये) सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार एवं पुलिस बल शामिल रहा।
    1
    रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य विभाग का विशेष अभियान, 200 किलो दूषित छेना नष्ट

संत कबीर नगर, 25 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस पर कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा करीब 200 किलोग्राम छेना, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, बरामद हुआ।

 छेने में मक्खियां एवं अन्य मृत कीट पड़े पाए गए। टीम ने मौके पर गड्ढा खुदवाकर पूरे छेने को नष्ट कराया।

इसके अलावा प्रतिष्ठान से छेना, खोया, मिल्क केक, सोडियम बाई कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड के कुल छह नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। मौके से करीब 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड (कीमत 20,300 रुपये) तथा 9.200 किलोग्राम सोडियम बाई कार्बोनेट (कीमत 1,840 रुपये) सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया। 

मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार एवं पुलिस बल शामिल रहा।
    user_Vipin Rai Journalist
    Vipin Rai Journalist
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.