Shuru
Apke Nagar Ki App…
To get similar work done, contact 8726741808/9795981204
Sunil gaotam
To get similar work done, contact 8726741808/9795981204
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sunil gaotam1
- सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल जनपद प्रतापगढ़ सदर तहसील के सामने बाबागंज में पवन प्रेस में सदर तहसील के नायब तहसीलदार सिटी कोर्ट की सैकड़ों पत्रवालियां मि1
- *बिग ब्रेकिंग... प्रतापगढ़।* *तहसील के दस्तावेज हुए प्रिंटिंग प्रेस से बरामद! खलबली* *तीन बड़े गट्ठारो में बरामद हुआ तहसील का दस्तावेज* *सूचना पर पहुंचे तहसीलदार नें लिया दस्तावेज अपने शुपुर्द और प्रेस को लगाया ताला* *सदर तहसील के महत्वपूर्ण दस्तावेज का इस तरह प्रिंटिंग प्रेस से बरामद होना खड़े किया भ्रस्टाचार पर बड़े सवाल* *अधिवक्ताओं में आक्रोश, एस डी एम एवं तहसील प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे* *तहसीलदार नें कहा बरामद हुए दस्तावेज की जांच करवाई जाएगी* *शहर के बाबागंज का पूरा मामला* *पत्रकार शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।1
- गैस सिलेंडर कैसे मिलेगा...और कब मिलेगा...क्या है पुरा प्रक्रिया...जाने इस वीडियो में.... प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। जहां एक तरफ गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लगातार गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं पट्टी की कान्हा श्याम भारत गैस एजेंसी पर बिल्कुल अलग नजारा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही सिलेंडर भरी गाडी गैस गोदाम पर पहुंची तो उपभोक्ता खुशी से झूम उठे। गैस सिलेंडर उपलब्ध होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचे। लेकिन यहां न तो लंबी लाइन का झंझट देखने को मिला और न ही गैस खत्म होने का डर। उपभोक्ताओं को आसानी से सिलेंडर मिलते देख उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सबसे खास बात यह रही कि कान्हा श्याम भारत गैस एजेंसी के मालिक स्वयं वितरण व्यवस्था संभालते नजर आए। उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जाएगी और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। जहां सोशल मीडिया पर गैस की कमी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं पट्टी की इस एजेंसी ने बेहतर व्यवस्था के साथ उपभोक्ताओं को राहत देने का काम किया है।1
- थाना पट्टी पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्त एवं 01 नफर विधि का उल्लघंन करने वाला बालक को ग्राम सिरिया औराईन से गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिया गया दिनांक 14.03.2026 व दिनांक15.03.2026 को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की अलग अगल घटना कारित की गई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना पट्टी में मु0अ0सं0 84/2026 धारा 331 (4),305 (A) BNS व मु0अ0सं0 86/2026 धारा 331 (4), 305 (A) BNS बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में घटना के त्वरित अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा सतत रूप से साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एवं संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। उक्त अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 17.01.2026 को पुलिस टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए इसमें संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी आनन्द पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह अमित कुमार चौहान, उ0नि0 अतुल यादव मय,का० हरिकेश पाल,का० केहरी सिंह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 84/26 धारा 331 (4),305 ए बीएनएस व मु0अ0सं0 86/26 धारा 331 (4),305 ए बीएनएस से संबंधित1.आकाश सिंह पुत्र स्व० सत्यनारायन सिंह उम्र करीब 19 वर्ष नि0 बीबीपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ, 2. शिवांश त्रिपाठी पुत्र प्रदीप त्रिपाठी उम्र करीब 19 वर्ष नि0 औराइन थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ, 3. विधि का उल्लंघन करने वाला बालक को 01अदद टीवी LED 42 इंच LG कम्पनी का, 1100/- रूपया को साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरिया औराईन से गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । गिरफ्तार 02 नफर अभियुक्त एवं 01 नफर विधि का उल्लघंन करने वाला बालक के कब्जे से 01अदद टीवी LED 42 इंच LG कम्पनी का, 1100/- रूपया बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम तीनो लोग औराईन गांव में पिट्ट बैग एवं एक मोबाइल मय चार्जर सहित हम लोगो ने मिलकर दिनांक 13/14.03.2026 की रात में राजेश कुमार त्रिपाठी के घर में घुसकर चोरी किये थे और पिटू बैग के अन्दर 8000/- रूपया तथा गाड़ी का कागजात व बिजली का कागजात एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड,ड्राईविंग लाइसेन्स, एक लौटा एवं चश्मा मिला था, जिसमें से 3500/- रूपये खर्च हो गये थे शेष 4500/- रूपये बचे थे, वही रूपये शिवांश त्रिपाठी के पास मिला है एवं सैमसंग की मोबाइल जो आकाश सिंह के पास से मिला है वह मोबाइल इसी चोरी से सम्बन्धित है एवं दिनांक 14/15.03.2026 की रात में राधेश्याम मौर्या के घर का ताला तोड कर घुसकर उपरी मंजिल से एक LED TV 42 इंच LG कम्पनी एवं 4200/- रूपये चोरी किये थे, जिसमें से 3100/- रूपये खर्च हो गये थे, शेष 1100/- रूपये बचे है, वह यश त्रिपाठी के पास मिले है। उपरोक्त दोनो चोरियाँ हम तीनो लोगो ने एक साथ मिलकर किये थे। जिसका बटवारा करने के लिए आज हम लोग यहां पर इकट्ठा होकर आपस में बात चीत कर रहे थे कि आप लोगो ने हम लोगो को पकड़ लिया।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- द कपिल शर्मा शो के सुपरस्टार एक्टर औरबेस्ट मिमिक्री आर्टिस्ट सुनील ग्रोवर ने की कादर खान की एक्टिंग वरून धवन और डायरेक्ट धवन को अपनी एक्टिंग.....9
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1