कालपी: नया ट्रेंड लव मैरिज या ड्रामा,मंदिर में शादी, थाने में गुहार, वीडियो_वायरल जालौन के कालपी क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्राम न्यामतपुर की रहने वाली राधा देवी प्रजापति ने दावा किया है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से सिम्हारा कासिमपुर निवासी रामू सिंह ठाकुर के साथ शादी कर चुकी है—लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती! प्रेमी जोड़े का कहना है कि उन्होंने 1 मई 2026 को ठड़ेश्वरी मंदिर, उरई में विधिवत विवाह किया। शादी के तुरंत बाद दोनों सीधे कोतवाली उरई पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर दी। और यहीं से शुरू हुआ असली बवाल… प्रेमिका का आरोप—घरवालों से जान का खतरा! पुलिस का जवाब—दोनों बालिग हैं, कानूनन शादी कर सकते हैं। लेकिन सवाल यही—हर बार वही स्क्रिप्ट क्यों? इलाके में चर्चा तेज है कि आखिर हर प्रेम विवाह के बाद “जान का खतरा” वाला बयान क्यों सामने आता है? क्या सच में खतरा है या फिर ये सहानुभूति और सुरक्षा पाने का नया ट्रेंड बनता जा रहा है? सोशल मीडिया पर आग: प्रेमी युगल का वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई— कोई कह रहा सच्चा प्यार, तो कोई बोल रहा पूरा प्लान्ड ड्रामा! जनता के बीच उठते बड़े सवाल: क्या ये मामला असली खतरे का है या सिर्फ पुलिस प्रोटेक्शन पाने का तरीका? क्या परिवार का विरोध सामाजिक दबाव है या वाजिब चिंता? क्या हर ऐसे केस में एक ही तरह की कहानी सामने आना महज संयोग है? क्या कानून और समाज के बीच बढ़ रही खाई का ये नया उदाहरण है? अब फैसला जनता के हाथ में! आप बताइए—ये सच्चे प्यार की जीत है या फिर ड्रामा का नया एपिसोड? खुलकर अपनी राय दे।

- झांसी के मोंठ क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोतवाली के ठीक सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में भीषण आग लग गई। घटना का विवरण मोंठ कोतवाली के सामने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए और दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी समय से खड़े हुए थे। आज अचानक इन वाहनों से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मुख्य बिंदु: स्थान: कोतवाली मोंठ के सामने, झांसी। कारण: आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक अज्ञात है। नुकसान: आग की चपेट में आने से कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। कार्यवाही: सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ताजा स्थिति: दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आस-पास के अन्य वाहनों और इमारतों को सुरक्षित बचाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या किसी की शरारत।3
- Post by Abhishek Jain1
- Post by S News1
- झाँसी: BJP नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद सामने आई उनकी पत्नी किया वीडियो वायरल1
- भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़वारा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर से अवैध रूप से तार जोड़ने के विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित ध्रुव पुत्र सीताशरण पचौरी ने पुलिस को बताया कि सोभरन, अभिनाय यादव, आकाश यादव और नवदीप यादव ट्रांसफार्मर से तार डाल रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे परिवार के गोविंद, सीताशरण और मुस्कान के साथ भी आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शनिवार शाम 06 बजे मेडिकल परीक्षण के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। दुरसड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- झांसी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट सीसीटीवी फुटेज सामने मारपीट करने वाले दतिया के नवयुवक की मौत के बाद भड़के थे परिजन1
- इलाज में देरी या कुछ और झांसी मेडिकल कॉलेज में पब्लिक और स्टाफ के बीच झड़प1
- jhansi: 100 करोड़ के सट्टे में BJP नेता आशीष उपाध्यय को पुलिस ने उठाया. #Jhansi #thenewstantra #jhansinews #news1
- Post by S News1