मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गृहभेदन (चोरी) के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी जाफर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर मुफस्सिल पुलिस की सक्रियता और त्वरित अनुसंधान को सामने रखा है। बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखिया निवासी जिन्नत प्रवीण के बंद घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने के आभूषण समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 157/26, दिनांक 16 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पुअनि बिंदेश्वर महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार जाफर अंसारी, पिता मोहिम अंसारी, निवासी तुरांव, थाना मुफस्सिल, हजारीबाग की निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखे गए चोरी के सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने इस कांड में अपने एक साथी मो. फिरोज अंसारी उर्फ सोनू के शामिल होने की बात बताई, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में करीब 29 ग्राम सोने के आभूषण तथा करीब 450 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं, जिनका वर्तमान अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रुपये बताया गया है। पूरी कार्रवाई में मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका सामने आई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मौके से जुड़े तथ्यों को जोड़ते हुए संदिग्ध तक पहुंच बनाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी तथा चोरी के आभूषणों की बरामदगी सुनिश्चित की। प्रेस विज्ञप्ति में छापामारी दल में एसडीपीओ रूपक कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पुअनि बिंदेश्वर महतो, सअनि उषा कुमारी सहित तकनीकी शाखा एवं मुफस्सिल थाना सशस्त्र बल की भागीदारी दर्ज है। मुफस्सिल पुलिस की यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं के उद्भेदन को लेकर पुलिस की तत्परता और अपराधियों तक पहुंचने की प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है।
मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गृहभेदन (चोरी) के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी जाफर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर मुफस्सिल पुलिस की सक्रियता और त्वरित अनुसंधान को सामने रखा है। बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखिया निवासी जिन्नत प्रवीण के बंद घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने के आभूषण समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए थे। मामले
को गंभीरता से लेते हुए मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 157/26, दिनांक 16 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ रूपक कुमार के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पुअनि बिंदेश्वर महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार जाफर अंसारी, पिता मोहिम अंसारी, निवासी तुरांव, थाना मुफस्सिल, हजारीबाग की निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखे गए चोरी के सभी सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने इस कांड में अपने एक साथी मो. फिरोज अंसारी उर्फ सोनू के शामिल होने की बात बताई, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार
प्रयासरत है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में करीब 29 ग्राम सोने के आभूषण तथा करीब 450 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं, जिनका वर्तमान अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रुपये बताया गया है। पूरी कार्रवाई में मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका सामने आई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मौके से जुड़े तथ्यों को जोड़ते हुए संदिग्ध तक पहुंच बनाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी तथा चोरी के आभूषणों की बरामदगी सुनिश्चित की। प्रेस विज्ञप्ति में छापामारी दल में एसडीपीओ रूपक कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पुअनि बिंदेश्वर महतो, सअनि उषा कुमारी सहित तकनीकी शाखा एवं मुफस्सिल थाना सशस्त्र बल की भागीदारी दर्ज है। मुफस्सिल पुलिस की यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं के उद्भेदन को लेकर पुलिस की तत्परता और अपराधियों तक पहुंचने की प्रभावी कार्रवाई को दर्शाती है।
- दारू प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई फ्रीडम फाइटर संवाददाता दारू/दारू प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार, 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं प्रतिष्ठानों में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। चिरुवा, बड़वार, पिप्पचो, ईरगा, दारूडी, बक्सीडीह, दारू खैरिका, झूमरा, रामदेव खैरिका एवं बड़का ईरगा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिरों में राणा समाज की ओर से विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- सरकारी दफ्तर या ‘दलालों का दरबार’? परिवहन कार्यालय पर गंभीर आरोप, जनता परेशान! #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #nonfollowers Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand1
- #Ramaswamy PDR ke janmdin ki hardik shubhkamnaen2
- हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री के संकल्प यात्रा का वाहन करते हुए हमारे प्रदेश के मंत्री अमरदीप यादव जी के द्वार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए अपने समाज में अपने घरों में अपने सा1
- बरकट्ठा Harsh Enterprises का उद्घाटन विधायक अमीत कुमार यादव ने किया बरकट्ठा Harsh Enterprises का उद्घाटन विधायक अमीत कुमार यादव ने किया बरकट्ठा: विधायक अमीत कुमार यादव ने Harsh Enterprises का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह शोरूम इलैक्ट्रिक स्कूटर और टोटो की विभिन्न रेंज उचित कीमतों पर उपलब्ध कराता है। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। Harsh Enterprises स्थानीय लोगों के लिए वाहन खरीदने का एक नया विकल्प प्रस्तुत करता है।1
- chjjmdxgkxkxkxkxclkxcuxtlclxkxkylxkxlykx uztk,xyktxykzycyo1
- हजारीबाग में आभूषण चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार1
- जमीन विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या! इचाक पुलिस ने खोला राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार1