Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार का हुआ तबादला,अब बने लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी, औरैया के जिलाधिकारी डाक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी बने मैनपुरी के नए जिलाधिकारी,,👇
Mainpuri explorer
मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार का हुआ तबादला,अब बने लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी, औरैया के जिलाधिकारी डाक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी बने मैनपुरी के नए जिलाधिकारी,,👇
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शादी समारोह में जा रही दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, 9 लोग घायल बेवर/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के एनएच-92 ग्वालियर-बरेली हाईवे पर रविवार रात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात में जा रही एक स्कॉर्पियो की सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इटावा रोड स्थित ग्राम लालपुर के सामने हुआ, जहां टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ,,2
- इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।2
- सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे। फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Gyanchandra3
- कन्नौज ब्रेकिंग - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।2
- शादी समारोह में जा रही दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, 9 लोग घायल बेवर/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के एनएच-92 ग्वालियर-बरेली हाईवे पर रविवार रात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात में जा रही एक स्कॉर्पियो की सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इटावा रोड स्थित ग्राम लालपुर के सामने हुआ, जहां टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,,1
- हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार: अवैध तमंचा और कारतूस बरामद, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई जसवंतनगर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह सोमवार को जसवंतनगर थाने में अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पाठकपुरा से धनुआ जाने वाले मार्ग पर एक युवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए स्थान पर एक युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ विजय कुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र शिवराज सिंह, निवासी ग्राम धनुआ, थाना जसवंतनगर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद कारतूस पर 8 MM KF अंकित था। आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका तमंचे के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसने गांव में पुरानी रंजिश के चलते अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार रखा था। पुलिस के अनुसार, इसी युवक ने 10 अप्रैल को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी समीर उर्फ विजय कुमार के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद तमंचा और कारतूस को मौके पर ही सील कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। गिरफ्तारी और बरामदगी की पूरी कार्यवाही ई-साक्ष्य ऐप पर भी अपलोड की गई है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1