logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia 🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia

8 hrs ago
user_Chintu Kumar
Chintu Kumar
Local News Reporter देवघर, देवघर, झारखंड•
8 hrs ago

🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia 🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia

More news from बिहार and nearby areas
  • जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधम पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित सिहो गांव के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। करीब 500 की आबादी वाले इस गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, वहीं प्रशासनिक वाहनों को भी गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है। सड़क के लिए तरस रहा सिहो गांव, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी बांका: जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधम पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित सिहो गांव के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। करीब 500 की आबादी वाले इस गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, वहीं प्रशासनिक वाहनों को भी गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे में किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से उम्मीद है कि गांव तक बेहतर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया है। ग्रामीणों की मांग है कि सिहो गांव में जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के दिनों में भी आवागमन सुचारू हो सके और एंबुलेंस एवं प्रशासनिक वाहन गांव तक आसानी से पहुंच सकें। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि कब तक संज्ञान लेते हैं और सिहो गांव को सड़क की सुविधा कब मिलती है।
    1
    जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधम पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित सिहो गांव के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। करीब 500 की आबादी वाले इस गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, वहीं प्रशासनिक वाहनों को भी गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है।
सड़क के लिए तरस रहा सिहो गांव, बारिश में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
बांका: जिले के बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधम पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित सिहो गांव के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। करीब 500 की आबादी वाले इस गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। रास्ता खराब होने के कारण एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती, वहीं प्रशासनिक वाहनों को भी गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है।
ऐसे में किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से उम्मीद है कि गांव तक बेहतर सड़क का निर्माण कराया जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया है। ग्रामीणों की मांग है कि सिहो गांव में जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के दिनों में भी आवागमन सुचारू हो सके और एंबुलेंस एवं प्रशासनिक वाहन गांव तक आसानी से पहुंच सकें।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि कब तक संज्ञान लेते हैं और सिहो गांव को सड़क की सुविधा कब मिलती है।
    user_Taklu News
    Taklu News
    News Anchor चानन, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • 🚨 बांका से बड़ी खबर | महंगाई-बिजली को लेकर भाकपा-माले का हल्लाबोल! ⚡💰 शंभूगंज में प्रखंड मुख्यालय का घेराव, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में आज महंगाई और बिजली की समस्या को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 🔥 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली की अनियमित आपूर्ति समेत आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। 📢 प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। 📝 👉 भाकपा-माले ने कहा—आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 📍 शंभूगंज, बांका 📰 Banka Today News Digital
    1
    🚨 बांका से बड़ी खबर | महंगाई-बिजली को लेकर भाकपा-माले का हल्लाबोल!
⚡💰 शंभूगंज में प्रखंड मुख्यालय का घेराव, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में आज महंगाई और बिजली की समस्या को लेकर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। 🔥
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली की अनियमित आपूर्ति समेत आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। 📢
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। 📝
👉 भाकपा-माले ने कहा—आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
📍 शंभूगंज, बांका
📰 Banka Today News Digital
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    11 hrs ago
  • आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्य भूषण आर्य ने किया प्रेस कांफ्रेंस आयोजित.
    1
    आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर  श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्य भूषण आर्य ने किया प्रेस कांफ्रेंस आयोजित.
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • जामताड़ा: शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल। जामताड़ा न्यूज :करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था। बिशनपुर गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जबकि दो मजदूर दूर जा गिरे। हादसे में चालक समेत तीनों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक व्यास कुमार महतो (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अन्य दो घायलों में एक के हाथ में चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोट लगी है। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यास महतो, ताराबहाल गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर करमांटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय चालक समेत तीनों लोग नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया गया कि ट्रैक्टर गबड़ा-घोसी गांव के जोहार राय का है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।
    1
    जामताड़ा: शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल।
जामताड़ा न्यूज :करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था। बिशनपुर गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जबकि दो मजदूर दूर जा गिरे। हादसे में चालक समेत तीनों को चोटें आईं।
सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक व्यास कुमार महतो (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
अन्य दो घायलों में एक के हाथ में चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोट लगी है। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यास महतो, ताराबहाल गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर करमांटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय चालक समेत तीनों लोग नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
बताया गया कि ट्रैक्टर गबड़ा-घोसी गांव के जोहार राय का है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • नीमारंग हत्याकांड: श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा जमुई। नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में गुरुवार को बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। श्रेयसी सिंह ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को शर्मसार किया है। पुलिस घटना के पहले दिन से ही जांच में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन जल्द ही दोषियों तक पहुंचेगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पांच दिन बाद पुलिस कार्रवाई तेज मंत्री ने बताया कि घटना के पांच दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है और पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोग संतुष्ट हैं। घटना बीते शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। नीमारंग निवासी मो. इकबाल की सात वर्षीय बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह परिजन बच्ची के लापता होने की सूचना टाउन थाना में देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नीमारंग मोहल्ले में एक अधूरे मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस जांच के साथ गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    नीमारंग हत्याकांड: श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दोषियों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा
जमुई। नीमारंग मोहल्ले में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में गुरुवार को बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
श्रेयसी सिंह ने कहा कि मासूम के साथ हुई घटना ने पूरे समाज को शर्मसार किया है। पुलिस घटना के पहले दिन से ही जांच में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन जल्द ही दोषियों तक पहुंचेगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
पांच दिन बाद पुलिस कार्रवाई तेज
मंत्री ने बताया कि घटना के पांच दिन के भीतर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है और पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोग संतुष्ट हैं।
घटना बीते शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। नीमारंग निवासी मो. इकबाल की सात वर्षीय बेटी राशन का सामान लेने घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह परिजन बच्ची के लापता होने की सूचना टाउन थाना में देने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नीमारंग मोहल्ले में एक अधूरे मकान की बाउंड्री के पास बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया।
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। पुलिस जांच के साथ गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Ankita Priya Sinha
    Ankita Priya Sinha
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🚨 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 हजार वादियों को भेजा गया नोटिस! ⚖️ बांका से बड़ी खबर: व्यवहार न्यायालय, बांका में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में जिले के सभी थाना अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। 📌 बैठक में आगामी 12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अब तक जिले के विभिन्न न्यायालयों द्वारा 6600 वादों में करीब 11,000 वादियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। 👮‍♂️ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी थाना अध्यक्षों को समय पर नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया, ताकि वादी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन न्यायालय में उपस्थित होकर सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकें। 🏆 पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में बांका जिले को पूरे बिहार में तीसरा स्थान मिलने पर थाना अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके योगदान की सराहना की गई। 📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📰 बांका की हर जरूरी खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ
    1
    🚨 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 हजार वादियों को भेजा गया नोटिस!
⚖️ बांका से बड़ी खबर: व्यवहार न्यायालय, बांका में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्य भूषण आर्य की अध्यक्षता में जिले के सभी थाना अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
📌 बैठक में आगामी 12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। अब तक जिले के विभिन्न न्यायालयों द्वारा 6600 वादों में करीब 11,000 वादियों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
👮‍♂️ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी थाना अध्यक्षों को समय पर नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया, ताकि वादी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन न्यायालय में उपस्थित होकर सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकें।
🏆 पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में बांका जिले को पूरे बिहार में तीसरा स्थान मिलने पर थाना अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके योगदान की सराहना की गई।
📍 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
📰 बांका की हर जरूरी खबर, सबसे पहले और भरोसे के साथ
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • बांका में ‘जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत
    1
    बांका में ‘जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    19 hrs ago
  • सरैयाहाट/हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में की दिनों से हो रहे भारी बारिश से नोनीहाट बाजार हुआ जलमग्न। हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में कई दिनों से हो रहे भारी बारिश से नोनीहाट बाजार जलमग्न हो गया। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में जलनिकासी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव का समस्या बनी रहती है तथा बरसात का पानी दुकान में घुस जाता है जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण की बरसों से जलजमाव की समस्यायों से दुकानदारों तथा राहगीरों को जुझना पड़ता है । लोगों ने इस बाबत डीसी से पहल की पुरजोर मांग किया है।
    1
    सरैयाहाट/हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में की दिनों से हो रहे भारी बारिश से नोनीहाट बाजार हुआ जलमग्न।
हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में कई दिनों से हो रहे भारी बारिश से नोनीहाट बाजार जलमग्न हो गया। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में जलनिकासी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव का समस्या बनी रहती है तथा बरसात का पानी दुकान में घुस जाता है जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण की बरसों से जलजमाव की समस्यायों से दुकानदारों तथा राहगीरों को जुझना पड़ता है । लोगों ने इस बाबत डीसी से पहल की पुरजोर मांग किया है।
    user_Ramjee sah
    Ramjee sah
    दुमका, दुमका, झारखंड•
    7 hrs ago
  • जमुई : मासूम की हत्या पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा, दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दिया आश्वासन
    1
    जमुई : मासूम की हत्या पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा, दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दिया आश्वासन
    user_Times Now Bihar
    Times Now Bihar
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.