Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मियां जी की बना दी रेल माफी मांगते दिखे मियां जी।
Dpk Chauhan
हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मियां जी की बना दी रेल माफी मांगते दिखे मियां जी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by A Bharat News 101
- The Aman Times हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र से खबर हैं _ मंगलौर-भगवानपुर नेशनल हाईवे पर पनियाला गांव के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस की गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- हरिद्वार के एसपी ने एक चौकी सस्पेंड की है जानिए पूरी खबर1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- क्रेशर में गन्ना डालकर आ रहे दो भाइयों पर हल्दौर थाना क्षेत्र के चूड़ियां खेड़ा के पास पांच लोगों ने तावड़ तोड़ हमला कर के किया घायल शनिवार की शाम प्रिंस और उसका तहेरा भाई प्रीत क्रेशर में ट्रैक्टर ट्राली से गाना डालकर आ रहे थे कि जैसे ही वह चूड़ियां खेड़ा के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही चार-पांच लोग खड़े हुए थे जिन्होंने उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी प्रिंस को इन पांचो ने इस कदर मारा की उसका पूरा बदन लाल हो गया तथा तहेरे भाई प्रीत को भी मारा पीटा प्रिंस और उसका भाई प्रीत गंगोडी हसनपुर जट का रहने वाला है जो थाना हल्दौर के अंतर्गत पड़ता है इन दोनों भाइयों ने उन पांच लोगों में से दो लोगों को पहचान लिया है जो नांगल जट के रहने वाले हैं जब इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले किसी बारात में इन लोगों का झगड़ा हुआ था और इसी के चलते आज यह फिर दोबारा मारपीट हुई है इन दोनों ने हल्दौर थाना पहुंचकर उन पांचो के खिलाफ तहरीर दे दी है दोनों भाइयों का मेडिकल जिला अस्पताल में पुलिस के द्वारा कराया गया अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है1
- पीड़ित महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधीक्षक बिजनौर से न्याय की लगाई गुहार , जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत, पुलिस अधीक्षक बिजनौर को भेजा प्रार्थना पत्र,, किरतपुर। एक पीड़ित महिला जैनब ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि किरतपुर थाना पुलिस कथित सट्टेबाज का पक्ष ले रही है और शिकायत करने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पीड़िता जैनब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही बिजनौर के पुलिस अधीक्षक को डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि मोहल्ला वालीपुरा निवासी एक व्यक्ति, जो कथित रूप से वर्षों से सट्टे का कारोबार करता है, उसके परिवार को लंबे समय से परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार उसके पति कश्मीर में मजदूरी करते हैं और लगभग एक वर्ष से उसका जेठ उसे परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और केवल शांति भंग में चालान कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को उसका पति घर आया हुआ था। उसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके पति को गंभीर चोटें आईं। महिला अपने घायल पति को लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मेडिकल तो कराया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपी का केवल शांति भंग में चालान कर दिया। महिला का यह भी आरोप है कि 11 मार्च 2026 को जब वह अपने घर की छत पर गई तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और छत को अपना बताते हुए विवाद किया। बाद में आरोपी ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया, जिसका फोकस उस स्थान की ओर है जहां महिला कपड़े धोती और घरेलू काम करती है। महिला का कहना है कि इससे उसकी निजता भंग हो रही है। पीड़िता के अनुसार 13 मार्च 2026 को वह दोपहर करीब 12 बजे शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत की रसीद नहीं दी गई और उसे लगभग तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और महिला कांस्टेबल से लिखवा लिया कि वह 10 दिन में आरोपी से समझौता कर लेगी तथा इस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। महिला का कहना है कि यह पूरी बातचीत आरोपी के सामने ही कराई गई, जिससे उसका मनोबल और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है और शिकायत करने वाली महिला का अपमान किया गया। पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उसने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी उसके या उसके पति के साथ कोई गंभीर वारदात कर सकता है, क्योंकि उसे स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।3
- .Harish Rana Farewell Video . . . . #Ghaziabad #HarishRanaCase #EmotionalStory #ParentsLove #HumanStory #PassiveEuthanasia #SupremeCourt #AIIMSDelhi #RealStory #IndiaNews #HeartTouching #ParentsPain #LifeStory #EmotionalNews #BreakingStory1
- हरिद्वार में खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन, 65 लोगों के काटे चालान उत्तराखंड के Haridwar में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 65 लोगों का चालान किया। जानकारी के अनुसार, SIDCUL क्षेत्र में शराब के ठेकों के बाहर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अचानक छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही कई शराबी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने मौके से बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी शराबियों को पुलिस बस में बैठाकर थाने लाया, जहां उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। इस दौरान कुल 65 लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब होता है। ऐसे में आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।1
- The Aman Times कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग पर MDDA की कारवाई। Mussoorie Dehradun Development Authority (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गणेशपुर, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में करीब 20–30 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह प्लॉटिंग बिना प्राधिकरण की अनुमति के इन्द्रजीत, अरुण पाल और विकास द्वारा की जा रही थी, जिस पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर त्यागी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं सचिव बर्निया ने लोगों से जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण की स्वीकृति जांचने की अपील की।1