logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनुष्य संसार में अनेक सहारों की तलाश करता है,लेकिन जब हर मार्ग बंद हो जाता है,तब भगवान की शरण ही जीवन का अंतिम और सच्चा सहारा बनती है : मुक्तिनाथ जी काराकाट / रोहतास । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरख परासी व धर्मागत परासी (सातों परसियां) स्थित निज धाम मां काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा महामहोत्सव में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला । महायज्ञ परिसर में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम के दौरान श्री लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज के शिष्य मुक्तिनाथ महाराज जी ने शरणागत धर्म पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को समर्पण, विश्वास और भक्ति का संदेश दिया ।अपने प्रभावशाली प्रवचन में मुक्तिनाथ महाराज जी ने कहा कि मनुष्य संसार में अनेक सहारों की तलाश करता है,लेकिन जब हर मार्ग बंद हो जाता है,तब भगवान की शरण ही जीवन का अंतिम और सच्चा सहारा बनती है । जो व्यक्ति अपने अहंकार,क्रोध और मोह को त्यागकर प्रभु के चरणों में स्वयं को समर्पित कर देता है,उसके जीवन में कभी अंधकार नहीं रहता । भगवान अपने शरणागत भक्त को कभी निराश नहीं करते । उन्होंने कहा कि शरणागत होना कमजोरी नहीं,बल्कि आत्मा की सबसे बड़ी शक्ति है । भगवान श्रीराम ने भी विभीषण को शरण देकर यह संदेश दिया था कि जो सच्चे मन से प्रभु के द्वार पर आता है,उसे अपनाना ही धर्म है । महाराज जी ने कहा कि आज का मनुष्य धन और भौतिक सुखों के पीछे भागते-भागते मानसिक अशांति का शिकार हो रहा है,जबकि सच्ची शांति केवल भगवान की भक्ति और शरणागति में ही संभव है । उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि जीवन में धर्म,दया,सेवा और संस्कार को अपनाएं तथा अपने बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ें। यज्ञ,कथा और सत्संग समाज को टूटने से बचाने वाले आध्यात्मिक आधार हैं, जो मानवता को नई दिशा देते हैं ।मुक्तिनाथ महाराज जी के प्रवचन के दौरान पूरा यज्ञ मंडप “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा । श्रद्धालु भावविभोर होकर प्रवचन सुनते रहे । महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना, हवन और सत्संग का लाभ उठा रहे हैं ।

1 hr ago
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
1 hr ago
ab0c43c7-abf6-495c-8bd9-5fed57c449c3

More news from बिहार and nearby areas
  • शनिवार देर रात सासाराम में पाइप से लदे एक ट्रक ने डिवाइडर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के केबिन में फंसा ड्राइवर, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।
    2
    शनिवार देर रात सासाराम में पाइप से लदे एक ट्रक ने डिवाइडर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के केबिन में फंसा ड्राइवर, जिसे गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा बाजार के कनाप रोड स्थित मिठाई दुकान में हुई आठवीं बार चोरी हसपुरा बाजार के कनाप रोड स्थित अनिल मिष्टान्न दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने आठवीं बार चोरी की घटना को अंजाम दिया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, हसपुरा बाजार के कनाप रोड स्थित मिठाई दुकान में हुई आठवीं बार चोरी
हसपुरा बाजार के कनाप रोड स्थित अनिल मिष्टान्न दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने आठवीं बार चोरी की घटना को अंजाम दिया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    46 min ago
  • Post by Kaushal kumr Kaushal
    1
    Post by Kaushal kumr Kaushal
    user_Kaushal kumr Kaushal
    Kaushal kumr Kaushal
    कलेर, अरवल, बिहार•
    8 hrs ago
  • बक्सर के नवानगर पावर हाउस में बिजली के जले तारों को लेकर अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप है। स्थानीय लोगों को किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है, क्योंकि अधिकारी इस खतरे को अनदेखा कर रहे हैं।
    1
    बक्सर के नवानगर पावर हाउस में बिजली के जले तारों को लेकर अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप है। स्थानीय लोगों को किसी बड़े हादसे का डर सता रहा है, क्योंकि अधिकारी इस खतरे को अनदेखा कर रहे हैं।
    user_Binod Kumar
    Binod Kumar
    नवाँनगर, बक्सर, बिहार•
    11 hrs ago
  • स्काउट गाइड डिस्टिक ऑफीसर वॉलिंटियर्स राधाचरण सेठ जाकर के मिले और सम्मानित किया
    1
    स्काउट गाइड डिस्टिक ऑफीसर वॉलिंटियर्स  राधाचरण सेठ जाकर के मिले और सम्मानित किया
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    35 min ago
  • जीवन में लगातार रुकावटें, डर या बेचैनी महसूस हो रही है? बार-बार असफलता और बीमारियों की वजह नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो संपर्क करें।
    1
    जीवन में लगातार रुकावटें, डर या बेचैनी महसूस हो रही है? बार-बार असफलता और बीमारियों की वजह नकारात्मक ऊर्जा भी हो सकती है। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो संपर्क करें।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    करगहर, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • अरवल मेहेंदिया के वालिदाज में NH-149 पर ऑटो और मैजिक गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में जहानाबाद से काम पर आ रहे 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
    1
    अरवल मेहेंदिया के वालिदाज में NH-149 पर ऑटो और मैजिक गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में जहानाबाद से काम पर आ रहे 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
    user_Baban पासवान
    Baban पासवान
    अरवल, अरवल, बिहार•
    11 hrs ago
  • भोजपुर में स्काउट-गाइड के वालंटियर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। वे अपनी गतिविधियों और सेवा से जिले की पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे स्थानीय समुदाय में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
    2
    भोजपुर में स्काउट-गाइड के वालंटियर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। वे अपनी गतिविधियों और सेवा से जिले की पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे स्थानीय समुदाय में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Media company भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.