logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हैरिंग्टनगंज सीएचसी में मातृत्व दिवस आयोजित, 27 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

1 hr ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हैरिंग्टनगंज सीएचसी में मातृत्व दिवस आयोजित, 27 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैरिंग्टनगंज में सरकार की मातृत्व योजना के अंतर्गत मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 27 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी के अनुसार मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। हालांकि, इस बार मातृत्व दिवस पर मिलने वाली पोषण संबंधी सुविधाएं जैसे दूध और केला महिलाओं को उपलब्ध नहीं हो सकीं। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बजट के अभाव में फिलहाल ये सुविधाएं बंद हैं, लेकिन बजट प्राप्त होते ही इन्हें पुनः शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, जांच के लिए आई कुछ गर्भवती महिलाएं—कांती, मोनी, दीपा और आरती—ने महिला डॉक्टर के अभाव में अपनी समस्याएं खुलकर रखने में असहजता जताई। इस मुद्दे पर सीएचसी अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि हाल ही में सीएमओ का दौरा हुआ था, जिसमें यह समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे महिलाओं को बेहतर और सहज स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए अरमान खेतासराय(जौनपुर)। शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी। बताया जाता है कि जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा ।
    1
    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए अरमान
खेतासराय(जौनपुर)।
शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी।
बताया जाता है कि जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा ।
    user_अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    Voice of people रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    1
    अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा गोसाईगंज/अयोध्या गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    1
    लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा 
गोसाईगंज/अयोध्या 
गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई।
सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर 4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    1
    झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर  4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।। अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    1
    किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।।
अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • 📌 मुख्य जानकारी: स्थान: तहसील परिसर, रुदौली आयोजन: आमतौर पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार अध्यक्षता: जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) या उपजिलाधिकारी (SDM) उद्देश्य: जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण 📝 किन समस्याओं पर सुनवाई होती है: भूमि विवाद (जमीन, खतौनी, कब्जा आदि) पुलिस/कानूनी शिकायतें पेंशन, राशन, आवास योजनाएं बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं ⚡ प्रक्रिया: सुबह तहसील में पहुंचकर अपनी शिकायत लिखित रूप में दें संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर सुनवाई की जाती है कई मामलों का तत्काल समाधान, बाकी को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा जाता है 👍 लाभ: सीधे अधिकारियों से संपर्क बिना दलाल के काम त्वरित और पारदर्शी समाधान
    1
    📌 मुख्य जानकारी:
स्थान: तहसील परिसर, रुदौली
आयोजन: आमतौर पर हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार
अध्यक्षता: जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) या उपजिलाधिकारी (SDM)
उद्देश्य: जनता की शिकायतों का मौके पर निस्तारण
📝 किन समस्याओं पर सुनवाई होती है:
भूमि विवाद (जमीन, खतौनी, कब्जा आदि)
पुलिस/कानूनी शिकायतें
पेंशन, राशन, आवास योजनाएं
बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं
⚡ प्रक्रिया:
सुबह तहसील में पहुंचकर अपनी शिकायत लिखित रूप में दें
संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर सुनवाई की जाती है
कई मामलों का तत्काल समाधान, बाकी को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा जाता है
👍 लाभ:
सीधे अधिकारियों से संपर्क
बिना दलाल के काम
त्वरित और पारदर्शी समाधान
    user_अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)
    Voice of people रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है। @⁨all⁩
    1
    अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है।
@⁨all⁩
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई (#हापुड़) लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही। अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई 
(#हापुड़) 
लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। 
हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है।
एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 
लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही।
अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.