logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक पर की छापेमारी, बिना डिग्री क्लीनिक संचालक आरोपी गिरफ्तार *- आरोपी के खिलाफ की जा रही है आगामी कार्यवाही* स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक पर की छापेमारी, बिना डिग्री क्लीनिक संचालक आरोपी गिरफ्तार *- आरोपी के खिलाफ की जा रही है आगामी कार्यवाही* *- छापेमारी के दौरान मौके से एमटीपी किट, विभिन्न प्रकार की दवाइयां, चिकित्सा उपकरण बरामद* *- पलवल के ईश्वर नगर की घटना* *पलवल, उपायुक्त डा. जयेंन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने इस्लामाबाद उर्फ ईश्वर नगर, पलवल स्थित एक अवैध क्लीनिक पर छापेमारी कर बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के क्लीनिक संचालित कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा द्वारा गठित विशेष टीम में डा. राहुल कुमार (एमटीपी नोडल अधिकारी), डा. निधि सोरौट, एलएमओ (सीएचसी औरंगाबाद), डा. पंकज, एमओ (सीएचसी औरंगाबाद) तथा जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ), पलवल शामिल थे। विशेष टीम ने 30 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग 3 बजे इस्लामाबाद उर्फ ईश्वर नगर स्थित बिना नाम के क्लीनिक पर योजनाबद्ध ढंग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक महिला को गर्भवती के रूप में तथा एक व्यक्ति को उसके परिजन के रूप में क्लीनिक पर भेजा गया। टीम द्वारा पूर्व निर्धारित क्रमांकित मुद्रा भी उपलब्ध कराई गई थी। सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने बताया कि जांच के दौरान क्लीनिक पर मौजूद आरोपी ने महिला से 600 रुपये प्राप्त कर गर्भपात के लिए प्रयुक्त एमटीपी किट उपलब्ध कराई तथा उसके उपयोग की विधि भी बताई। जांच में यह भी सामने आया कि कुल 700 रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 100 रुपये पूर्व में दिए जा चुके थे। सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने बताया कि पूर्व निर्धारित संकेत मिलते ही विशेष टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास कोई वैध चिकित्सकीय डिग्री अथवा प्राधिकृत चिकित्सा अभ्यास का अधिकार नहीं है तथा वह अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से एमटीपी किट, विभिन्न प्रकार की दवाइयां, चिकित्सा उपकरण तथा पूर्व निर्धारित क्रमांकित मुद्रा बरामद की गई। बरामद समस्त सामग्री को विधिवत सील कर कब्जे में लिया गया तथा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए। इस संबंध में कैंप थाना पलवल में आरोपी के विरुद्ध गर्भसमापन अधिनियम (एमटीपी अधिनियम) की धारा 3, 4 एवं 5 तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

11 hrs ago
user_खबरदार पलवल
खबरदार पलवल
पलवल, पलवल, हरियाणा•
11 hrs ago
6fe1ba6d-52d2-427f-909b-350601031fa8

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक पर की छापेमारी, बिना डिग्री क्लीनिक संचालक आरोपी गिरफ्तार *- आरोपी के खिलाफ की जा रही है आगामी कार्यवाही* स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक पर की छापेमारी, बिना डिग्री क्लीनिक संचालक आरोपी गिरफ्तार *- आरोपी के खिलाफ की जा रही है आगामी कार्यवाही* *- छापेमारी के दौरान मौके से एमटीपी किट, विभिन्न प्रकार की दवाइयां, चिकित्सा उपकरण बरामद* *- पलवल के ईश्वर नगर की घटना* *पलवल, उपायुक्त डा. जयेंन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने इस्लामाबाद उर्फ ईश्वर नगर, पलवल स्थित एक अवैध क्लीनिक पर छापेमारी कर बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के क्लीनिक संचालित कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा द्वारा गठित विशेष टीम में डा. राहुल कुमार (एमटीपी नोडल अधिकारी), डा. निधि सोरौट, एलएमओ (सीएचसी औरंगाबाद), डा. पंकज, एमओ (सीएचसी औरंगाबाद) तथा जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ), पलवल शामिल थे। विशेष टीम ने 30 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग 3 बजे इस्लामाबाद उर्फ ईश्वर नगर स्थित बिना नाम के क्लीनिक पर योजनाबद्ध ढंग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक महिला को गर्भवती के रूप में तथा एक व्यक्ति को उसके परिजन के रूप में क्लीनिक पर भेजा गया। टीम द्वारा पूर्व निर्धारित क्रमांकित मुद्रा भी उपलब्ध कराई गई थी। सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने बताया कि जांच के दौरान क्लीनिक पर मौजूद आरोपी ने महिला से 600 रुपये प्राप्त कर गर्भपात के लिए प्रयुक्त एमटीपी किट उपलब्ध कराई तथा उसके उपयोग की विधि भी बताई। जांच में यह भी सामने आया कि कुल 700 रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 100 रुपये पूर्व में दिए जा चुके थे। सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने बताया कि पूर्व निर्धारित संकेत मिलते ही विशेष टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास कोई वैध चिकित्सकीय डिग्री अथवा प्राधिकृत चिकित्सा अभ्यास का अधिकार नहीं है तथा वह अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से एमटीपी किट, विभिन्न प्रकार की दवाइयां, चिकित्सा उपकरण तथा पूर्व निर्धारित क्रमांकित मुद्रा बरामद की गई। बरामद समस्त सामग्री को विधिवत सील कर कब्जे में लिया गया तथा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए। इस संबंध में कैंप थाना पलवल में आरोपी के विरुद्ध गर्भसमापन अधिनियम (एमटीपी अधिनियम) की धारा 3, 4 एवं 5 तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पलवल अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है। अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें।
    3
    मूसलाधार बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि पलवल में 71 मिलीमीटर,हथीन में 31 किलोमीटर, बहीन में 37 मिलीमीटर,होडल में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

पलवल अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि बारिश से धान और गन्ना की फसल को सबसे ज्यादा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश फसलों की कोथ पर पड़ती है,जिसके चलते फसल बढ़ने लगती है। बारिश के चलते धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है। इसके अलावा गन्ने, ज्वार,बाजरा की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों में लगने वाली बीमारी भी खत्म हो जाती है।
अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से कपास की फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। इसके लिए किसान कपास की फसल में बारिश के पानी को खड़ा न होने थे। बारिश के पानी की निकासी करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के बाद अपने खेतों में जाकर फसलों की देखभाल अवश्य करें। अगर बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है तो कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करें और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा जारी की गई  एडवाइजरी का पालन करें।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • एम एकेडमी में जिला तेराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 150 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
    2
    एम एकेडमी में जिला तेराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ 150 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी। मौजूदा वक्त की जरूरतों के अनुसार तकनीक को साथ लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने पर चर्चा हो रही है। #Haryana #Education
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी।

मौजूदा वक्त की जरूरतों के अनुसार तकनीक को साथ लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने पर चर्चा हो रही है।

#Haryana #Education
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • लाखों खर्च के बाद भी राजीव गांधी पार्क बेहाल, टूटे झूलों ने खोली व्यवस्था की पोल बंद पड़ी लाइटों और बदहाल सुविधाओं से नाराज नागरिकों का प्रदर्शन, सोमवार को एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला सोहना के राजीव गांधी पार्क में लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सुविधाओं की बदहाली को लेकर शुक्रवार को नागरिकों का आक्रोश सामने आया। पार्क की टूटी व्यवस्थाओं और लंबे समय से खराब पड़े बच्चों के झूलों को लेकर नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में करप्शन फ्री इंडिया, योगा मित्र मंडल, योग संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजीव गांधी पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में शामिल है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने, व्यायाम और योग करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद पार्क की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नागरिकों के अनुसार पार्क में बच्चों के झूले पिछले दो से तीन वर्षों से टूटे पड़े हैं। कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक झूलों को ठीक नहीं कराया गया है। लोगों ने बताया कि पार्क की कई लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण शाम के समय पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही योगा उपकरण, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। करप्शन फ्री इंडिया संस्था के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी बिरजू अधाना ने कहा कि पार्क की समस्याओं को लेकर नागरिक लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पार्क की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बिरजू अधाना ने बताया कि तीन दिन के अवकाश के कारण नागरिक अब सोमवार को सोहना के एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में पार्क में टूटे पड़े झूलों को बदलने, बंद लाइटों को चालू कराने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने, फुटपाथ की मरम्मत कराने और योग उपकरणों को दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक पार्क केवल घूमने की जगह नहीं बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और बच्चों के मनोरंजन से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान हैं। ऐसे में पार्क की देखरेख में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि पार्क का मौके पर निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। प्रदर्शन में प्रहलाद गुप्ता, आनंद गर्ग, संजय जैन, नरेंद्र गर्ग, सूबेदार सूरत खटाना, विश्राम खटाना, अशोक कुमार, खेमचंद सैनी, देवीराम, सूबेदार विक्रम सिंह, नरेश शर्मा, सुंदर, मुकेश गर्ग सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
    1
    लाखों खर्च के बाद भी राजीव गांधी पार्क बेहाल, टूटे झूलों ने खोली व्यवस्था की पोल
बंद पड़ी लाइटों और बदहाल सुविधाओं से नाराज नागरिकों का प्रदर्शन, सोमवार को एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
सोहना | राजेन्द्र कुमार होटला
सोहना के राजीव गांधी पार्क में लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद सुविधाओं की बदहाली को लेकर शुक्रवार को नागरिकों का आक्रोश सामने आया। पार्क की टूटी व्यवस्थाओं और लंबे समय से खराब पड़े बच्चों के झूलों को लेकर नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में करप्शन फ्री इंडिया, योगा मित्र मंडल, योग संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजीव गांधी पार्क शहर के प्रमुख सार्वजनिक पार्कों में शामिल है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने, व्यायाम और योग करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद पार्क की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नागरिकों के अनुसार पार्क में बच्चों के झूले पिछले दो से तीन वर्षों से टूटे पड़े हैं। कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के बावजूद अब तक झूलों को ठीक नहीं कराया गया है।
लोगों ने बताया कि पार्क की कई लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण शाम के समय पार्क में आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इसके साथ ही योगा उपकरण, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी नागरिकों ने नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद प्रशासन समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
करप्शन फ्री इंडिया संस्था के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी बिरजू अधाना ने कहा कि पार्क की समस्याओं को लेकर नागरिक लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही पार्क की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बिरजू अधाना ने बताया कि तीन दिन के अवकाश के कारण नागरिक अब सोमवार को सोहना के एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में पार्क में टूटे पड़े झूलों को बदलने, बंद लाइटों को चालू कराने, जल निकासी व्यवस्था सुधारने, फुटपाथ की मरम्मत कराने और योग उपकरणों को दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक पार्क केवल घूमने की जगह नहीं बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और बच्चों के मनोरंजन से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान हैं। ऐसे में पार्क की देखरेख में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि पार्क का मौके पर निरीक्षण कराकर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए। प्रदर्शन में प्रहलाद गुप्ता, आनंद गर्ग, संजय जैन, नरेंद्र गर्ग, सूबेदार सूरत खटाना, विश्राम खटाना, अशोक कुमार, खेमचंद सैनी, देवीराम, सूबेदार विक्रम सिंह, नरेश शर्मा, सुंदर, मुकेश गर्ग सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
    user_राजेन्द्र कुमार होटला
    राजेन्द्र कुमार होटला
    सोहना, गुरुग्राम, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • समझ में नहीं आ रहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे का आवासीय प्लाट देने में क्यों आनाकानी कर रहे हैं अधिकारी। मास्टर श्यौराज
    1
    समझ में नहीं आ रहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे का आवासीय प्लाट देने में क्यों आनाकानी कर रहे हैं अधिकारी। मास्टर श्यौराज
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    Jewar, Gautam Buddha Nagar•
    19 hrs ago
  • दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप


नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • मामन खान पर नसीम अहमद का बड़ा हमला! बोले– इतनी प्रॉपर्टी आई कहां से? नूंह मेवात लियाकत अली : कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता व पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच अब आरोप प्रत्यारोप की बयान बाजी पारिवारिक तक पहुंच चुकी है । जिसको लेकर नसीम अहमद पूर्व विधायक ने मामन खान पर कई गंभीर सवाल खड़े किये है ।  भाजपा नेता नसीम अहमद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी वीडियो में कहा कि उनके खानदान पर आरोप लगाने की किसी की "औकात नहीं है।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार खानदानी बोहरे है और उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में एक रुपये की भी गलत कमाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार पहले से ही संपन्न रहा है और उनकी जमीन-जायदाद किसी से छिपी नहीं है। पूर्व विधायक नसीम अहमद ने विधायक मामन खान की प्रॉपर्टी  को लेकर सवाल उठाया कि इनके पिताजी छोटे से ईमानदार कर्मचारी थे , आखिरकार मामन खान  के पास गुरुग्राम, दिल्ली, मेवात समेत कई इलाकों में इतनी बेहिसाब प्रॉपर्टी आई कहां से ।  गौरतलब है कि यह विवाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गांव रिगड़ की पेयजल समस्या पर चर्चा के समय शुरू हुआ था। बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। मौके पर मंत्री विपुल गोयल, विधायक आफताब अहमद, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों और मंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया था, लेकिन अब यह विवाद मीडिया और सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है । बना हुआ है।
    1
    मामन खान पर नसीम अहमद का बड़ा हमला! बोले– इतनी प्रॉपर्टी आई कहां से?
नूंह मेवात लियाकत अली :  कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता व पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच अब आरोप प्रत्यारोप की बयान बाजी पारिवारिक तक पहुंच चुकी है । जिसको लेकर नसीम अहमद पूर्व विधायक ने मामन खान पर कई गंभीर सवाल खड़े किये है । 
भाजपा नेता नसीम अहमद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी वीडियो में कहा कि उनके खानदान पर आरोप लगाने की किसी की "औकात नहीं है।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार खानदानी बोहरे है और उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में एक रुपये की भी गलत कमाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार पहले से ही संपन्न रहा है और उनकी जमीन-जायदाद किसी से छिपी नहीं है।
पूर्व विधायक नसीम अहमद ने विधायक मामन खान की प्रॉपर्टी  को लेकर सवाल उठाया कि इनके पिताजी छोटे से ईमानदार कर्मचारी थे , आखिरकार मामन खान  के पास गुरुग्राम, दिल्ली, मेवात समेत कई इलाकों में इतनी बेहिसाब प्रॉपर्टी आई कहां से । 
गौरतलब है कि यह विवाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गांव रिगड़ की पेयजल समस्या पर चर्चा के समय शुरू हुआ था। बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। मौके पर मंत्री विपुल गोयल, विधायक आफताब अहमद, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों और मंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया था, लेकिन अब यह विवाद मीडिया और सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है । बना हुआ है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • पलवल जिले में जिला तेराकी की का हुआ शुभारंभ खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मामा हुकमचंद गौतम ने तेराकी प्रतियोगिता का एम्स अकैडमी घुगेरा में कराया शुभारंभ
    1
    पलवल जिले में जिला तेराकी की का हुआ शुभारंभ खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के मामा हुकमचंद गौतम ने तेराकी प्रतियोगिता का एम्स अकैडमी घुगेरा में कराया शुभारंभ
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.