जलभराव से परेशान महिलाओं ने तहसील में बजाई थाली प्रशासनिक अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप गोवर्धन। ग्राम महरौली में पिछले डेढ़ महीने से बिना बारिश के हो रहे जलभराव की समस्या से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या का समाधान न होने पर सामाजिक कार्यकर्ती विनोदी चौधरी के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने गोवर्धन तहसील परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथ में थाली और चम्मच लेकर बजाई और सोए हुए प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। सामाजिक कार्यकर्ती विनोदी चौधरी ने बताया कि गांव में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। करीब डेढ़ महीने पहले ग्राम प्रधान से लेकर एसडीएम तक को इस समस्या से अवगत कराया गया था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान विनोदी चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए। उल्लेखनीय है कि विनोदी चौधरी क्षेत्र में जनसमस्याओं को उठाने के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले भी वे गोवर्धन तहसील की पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध दर्ज करा चुकी हैं, वहीं मानसी गंगा कुंड पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए धरना व भूख हड़ताल भी कर चुकी हैं। मामले को लेकर गोवर्धन के एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जलभराव की समस्या के संबंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है और इसका शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा। वहीं, विनोदी चौधरी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि इस संबंध में कोई साक्ष्य उपलब्ध कराए जाते हैं, तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- हेडलाइन रक्षाबंधन पर स्वच्छता का बंधन, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश कान्हा माखन स्कूल में स्वच्छता बंधन कार्यक्रम, बच्चों ने बनाई वेस्ट मटेरियल से राखियां Waste से Best का संदेश, स्वच्छता प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता पोस्टर, रंगोली और राखी प्रतियोगिता के जरिए बच्चों ने जगाई स्वच्छता की अलख एंकर मथुरा। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के लिए राखी बांधी जाती है, वहीं मथुरा में बच्चों ने स्वच्छता के साथ एक और बंधन निभाने का संदेश दिया। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सहयोग से Plan Foundation की IEC Team द्वारा “स्वच्छता बंधन एवं स्वच्छता अध्ययन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से राखियां बनाकर Reuse और Recycling का संदेश दिया। इसके साथ ही पोस्टर, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिता के जरिए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वीओ-1 मथुरा के सरस्वती कुंड, मसानी स्थित कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार शर्मा और हेड मिस्ट्रेस श्रीमती लता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं वार्ड सुपरवाइजर श्री अनिल जी सहित सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे। वीओ-2 कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, Waste Material से राखी बनाने की प्रतियोगिता, Poster Competition और Rangoli Competition आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और पुनः उपयोग का संदेश दिया। वीओ-3 वेस्ट मटेरियल से राखी बनाने की गतिविधि के माध्यम से बच्चों को अनुपयोगी सामग्री को दोबारा उपयोग में लाने का महत्व समझाया गया। वहीं पोस्टर और रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ वातावरण और बेहतर कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए। वीओ-4 कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके शहर को स्वच्छ और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। एंकर क्लोज रक्षाबंधन पर बच्चों ने राखी के साथ स्वच्छता का भी बंधन निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संदेश साफ रहा— “Waste से Best, स्वच्छता से श्रेष्ठ।” नगर निगम मथुरा-वृंदावन और Plan Foundation की IEC Team की इस पहल ने बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का काम किया। वाइट। प्रिंसिपल कान्हा माखन पब्लिक स्कूल। वाइट। लाविका हात्री छात्रा। वाइट। शैलेश नगर निगम मथुरा।1
- #ग्वालियर 4 घंटे में #गर्लफ्रेंड ने गाड़ी पर की 3400 #किस💋💋, वीडियो वायरल काटा 5500 का #चालान युवक से कार पर लगे सारे #निशान भी साफ वायरल होने की चाहत में एक कार लिपस्टिक के निशान से भर दी गई. मामले से संबंधित शख़्स के मुताबिक, होठों से कार पर करीब 3400 निशान बनाए गए. मध्य प्रदेश के ग्वालियर का मामला है.1
- मथुरा डीएम ने बांटे प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र किसानों के साथ की बैठक मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद में कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए कृषि विभाग में 35 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने जनपद मथुरा के किसान भाइयों और किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक की इस बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर गहराई से चर्चा की गई जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मथुरा में खाद बीज और अन्य कृषि संसाधनों की कोई कमी नहीं है बैठक में सिंचाई, बिजली बीज खाद तथा तहसील और ब्लॉक स्तर की रोजमर्रा की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत हुई प्रशासन और किसानों के बीच संवादहीनता Communication Gap को खत्म कर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जा रहा है किसान संगठनों ने भी प्रशासन को गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और सहयोग देने का आश्वासन दिया है। तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी गांव गांव पहुंचकर किसानों की रोजमर्रा की समस्याओं का निस्तारण करेंगे1
- गोवर्धन तहसील में ताली और थाली बजाने के बाद एसडीएम सुनील कुमार सिंह के सामने महिलाओं ने लगाए भ्रष्टाचारी के सीधे और गभीर आरोप,अपनी मांगो को लेकर एसडीएम से तीखी बहस करती दिखी अनशनकारी युवती विनोदी चौधरी,,बोली,बेलगाम अधिकारी कर रहे इस वक्त तहसील में भ्रष्टाचार,,,,,, देखिए पूरा वीडियो और इस पर आपकी क्या राय हे कमेंट में जरूर बताए,,,,,मनीष शर्मा #mathuravrindavan #sspmathura #DMmathura #YogiAdityanath #PMOffice #PMOIndia #गोवर्धन #fbpost #feahbook #Vayralvidio #nonfollowers #foryoupageシ #vidioviral #explorepage #1
- जिला मथुरा के बरसाना राधा रानी मंदिर पर आस्था और भक्ति भाव का संगम देखने को मिला भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु1
- गोवर्धन तहसील में थाली बजाकर प्रशासन को जगाने पहुंचीं महिलाएं, वीडियो वायरल गोवर्धन तहसील में थाली बजाकर प्रशासन को जगाने पहुंचीं महिलाएं, वीडियो वायरल1
- मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई सुनवाई अगली तिथि 18 सितंबर तय मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई यह सुनवाई न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष संपन्न हुई जिसमें सभी हिंदू पक्षकार उपस्थित रहे सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने सभी हिंदू पक्षकारों को निर्देश दिया कि वे लंबित प्रार्थना पत्रों और उनमें किए गए संशोधनों पर अपने-अपने जवाब काउंटर एफिडेविट दाखिल करे अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले से जुड़ी लोक अदालत और प्रतिवाद maintainability से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है इसी बिंदु को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की अग्रिम सुनवाई की तिथि 18 सितंबर तय की है इलाहाबाद उच्च न्यायालय जस्टिस अवनीश सक्सेना की कोर्ट प्रार्थना पत्रों और संशोधनों के जवाब दाखिल करने के आदेश 18 सितंबर को दोपहर 2 बजे1
- मथुरा ब्रेकिंग थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत हुई मारपीट सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल1