धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में दस्तावेज व उपकरण बरामद संवाददाता पीयूष दीक्षित लखीमपुर खीरी। साइबर क्राइम थाना खीरी पुलिस ने भोले-भाले लोगों को बहकाकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, 16 पैन कार्ड, 20 आधार कार्ड समेत बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई 30 मार्च 2026 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक सिंह उर्फ भीमा (बाराबंकी), अंकित द्विवेदी (सीतापुर), धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल (सीतापुर) और राजू (खीरी) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग गरीब और अनजान व्यक्तियों से आधार, पैन व अन्य दस्तावेज लेकर फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से धोखाधड़ी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव, डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस, एटीएम कार्ड, किरायानामा स्टांप, रबर स्टांप, पासपोर्ट फोटो और नकदी समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से भी मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार राय सहित उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Post by Kailash Gupta1
- Post by POONAM GUPTA1
- ईसानगर (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामलोक के मजरा ढेकीपुरवा में लंबे समय से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ अंततः वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी भय व्याप्त था, जिसे देखते हुए वन विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाया था। सोमवार देर रात तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे में दाखिल हुआ और फंस गया। सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को कब्जे में ले लिया है और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- "फौजी की मोहब्बत और देश का फर्ज... हल्क ने निभाया अपना वादा! 🇮🇳 क्या अंजलि ने गलत किया? अपनी राय कमेंट्स में बताएं। 👇"1
- लखीमपुर - शहर के इमली चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की सरकारी गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाना पड़ रहा है, ऐसे में सवाल उठता है कि जब ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाली गाड़ी का यह हाल है तो सिस्टम की तैयारी कितनी मजबूत है और जमीनी स्तर पर सुविधाओं की स्थिति आखिर क्या है1
- Post by ठा प्रिंस सिंह सूर्यवंशी1
- नगर मोहम्मदी का नाम रोशन कर रहे प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्कर्ष शुक्ला UK1
- Post by Kailash Gupta1