: जमीन विवाद मे 2 परिवार भिड़े,,,7 घा..यल || Two Families Clash Over Land Dispute बिलाईगढ़ ब्रेकिंग: जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवारों में खूनी झड़प, 7 घायल बिलाईगढ़ - थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और टंगिया तक चल गए। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बिलाईगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
: जमीन विवाद मे 2 परिवार भिड़े,,,7 घा..यल || Two Families Clash Over Land Dispute बिलाईगढ़ ब्रेकिंग: जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवारों में खूनी झड़प, 7 घायल बिलाईगढ़ - थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और टंगिया तक चल गए। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बिलाईगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
- Post by Santosh Sao1
- सिरगिट्टी ओवरब्रिज बिलासपुर मे दो बाईक सवारों की आपस मे टक्कर से दर्दनाक हादसा #sirgittibilaspur #sadakhadsa #bilaspurbreakingnews1
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। मामले की जांच के लिए 5 अप्रैल को केंद्रीय टीम बिलासपुर पहुंचेगी, जिसमें एनसीडीसी और एम्स के विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अब तक 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जबकि पहले 24 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर चिकन और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी है। हालांकि, इसी बीच बिलासपुर में अंडों की सप्लाई जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।1
- लोहाटी पुल के पास डोडकी भाठा बिल्हा मे पैकेट से मोबाइल छीन कर तोड़ कर की गई मारपीट बिल्हा थाना में मामला दर्ज आज शनिवार की सुबह 9:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीर बहादुर बांधे पिता कमलेश कुमार बांधे उम्र 24 साल साकिन डोडकी भाठा वार्ड क्रमांक 11थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 23.12 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विववरण – मैं वार्ड नं 11 डोडकीभाठा बिल्हा मे रहता हूं रोजी मजदुरी का काम करता हूं आज दिनांक 03.04.2026 को रात्रि करीब 10 बजे लौहाटी पुल के पास सोनू लहरे के साथ बैठा था उसी समय रिस्ते के चाचा का लडका कृष्णा बांधे वहां पर आया और जेब से मोबाईल को निकाल कर भागने लगा जिसे दौडा कर पकडा तो मेरे मोबाईल टेक्नोपाप कम्पनी को जमीन पर पटक दिया जिससे मेरे मोबाईल टूट गया है तथा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे बांये कान के ऊपर सिर में चुडा से मारा है खून निकला है दर्द हो रहा है रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस ने अपराध धारा 296 324 3513 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- सरगुजा, 04 अप्रैल 2026। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।1
- स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड पर दो बईक की हुई टक्कर परिजनों ने थाना चकरभाठा मे दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रकाश बघेल पिता पुनदास बघेल अमृत 44 वर्ष निवासी परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली ने शुक्रवार की रात 21.10 बजे थाना चकरभाठा मे उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मै परसाकापा थाना लालपुर जिला मुगेली में रहता हूं ग्राम पंचायत परसाकापा का सरपंच हूँ मेरा भतीजा मर्गश कुमार बधेल पिता विनोद बघेल जा चकरभाठा में क्रेडिट एक्सस ग्रामीण लिमिटेड बिल्हा ब्राचा में काम करता है जो शुक्रवार दिनांक 03.04.2026 को शाम करीबन 04.00 बजे पर फोन से मेरे भतीजा के साथ काम करने वाला लड़का लखन निषाद मुझे फ़ोन करके बताया की आपके भतीजा मर्गष कुमार बघेल का स्टेट बैंक चकरभाठा के सामन मेन रोड में मोटर सायकल से एक्सीडट हो गया है बताया एवं इसे उठाकर ईलाज हेतू श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर ले जा रहे है वहीं पहुंचा बोले तब में मै अपने पुरे परिवार सहित श्रीमगला हास्पीटल बिलासपुर जाकर देखा तो मरा भतीजा का एक्सीडट हाने से काफी चोट लगा है दांत टूट गया होट कट गया है एवं बाये साईड का फसली में चोट लगा है ICU में भर्ती है ईलाज चल रहा है मेरा भतीना का दोस्त लखर निषाद बताया कि मर्गष कुमार बघेल अपन प्लेटिना माटर सायकल क्रमाक CG 25J0817 में चकरभाठा केम्प तरफ से नयापारा की ओर जा रहा था जिसे एक मोटर सायकल चालक के द्वारा अपने मोटर सायकल को तेजी से चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेट किया है बताये तब में अपने साथी इन्दल सिंह आंगरे, लखन निषाद के साथ नयापार। चकरभाठा आया और घटना स्थल स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने मेन रोड जाकर वहा के आस पास के रहने वाले लागों से घटना के संबंध में पूछतात किया तो पता चला की वहीं पर स्टेट बैंक चकरभाठा के सामने रहने वाल निखिल धुरी पिता स्वसुरेश धुरी निवासी चकरभाठा के द्वारा अपने मोटर सायकल को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मर्गश कुमार बचल के माटर सायकल को ठोंकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है। जिससे चोट आयी है श्रीमंगला हास्पीटल बिलासपुर में भती होकर इलाज करा रहा है। जिसकी रिपार्ट करता हूँ कार्यवाही की जाये पररर्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 281,125(a)bns के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1