11 हजार दीपों से जगमगाएगा सिंगरी नदी तट जिले के 1.5 लाख नागरिक और 650 संस्थाएं होंगी सहभागी ‘आशीर्वाद का दीया’ से शुरू होगा एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ सभी विभागों की रहे सक्रिय सहभागिता 500 गांवों तक पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा गणेश पंडालों से भी दिए जाएंगे नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के संदेश सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के संबंध में हुई महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश ========= प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का जिले में शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। अभियान को प्रभावी एवं व्यापक जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक एवं साप्ताहिक टीएल बैठक मंगलवार को बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश और अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को सिंगरी नदी तट, मगरधा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां 11 हजार दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के अन्य प्रमुख एवं ऐतिहासिक स्थलों पर भी वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिले के 10 प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन की विशेष व्यवस्था की गई है। इनमें दादा धूनी दरबार साईंखेड़ा, बरमान घाट, नरसिंह मंदिर, शंकर नदी घाट गाडरवारा, झिकोली घाट, ककरा घाट, राज राजेश्वरी हीरापुर, नीलकंठ रिछावर, बगासपुर आसन जी तथा सिंगरी रिवर फ्रंट मगरधा शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अभियान से जुड़े चिन्हित हितग्राही परिवार भी अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में लगभग 1.5 लाख नागरिकों तथा 650 संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में लगभग 90 हजार चिन्हित हितग्राही परिवार अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। प्रत्येक विभाग अपनी गतिविधियों का स्थान एवं तिथि वार कैलेंडर तैयार कर समय-सीमा में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करे। अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से आयोजित किया जाए। एक माह तक चलेंगी जनभागीदारी की गतिविधियां ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से पूरे एक माह तक अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में होंगे कार्यक्रम अभियान के तहत 17 सितंबर को सभी सीएच/सीएचसी/पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 17 से 29 सितंबर तक स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन होगा। किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य जांच तथा आईएफए वितरण जैसी गतिविधियां भी की जाएंगी। स्वच्छता, पर्यावरण और जल संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर अभियान के दौरान 17 से 25 सितंबर तक ग्राम स्तर पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा तथा जिले की 81 गौशालाओं में भी वृक्षारोपण किया जाएगा। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता रैली, स्वच्छता शपथ, श्रमदान और स्वच्छता अभियान आयोजित होंगे। जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की सफाई के संबंध में विशेष गतिविधियां प्रस्तावित हैं। शिक्षा, खेल और डिजिटल साक्षरता से जुड़े कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रव्यापी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ‘विकसित भारत@2047’ एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-कार्य की थीम पर विद्यार्थी अपनी रचनात्मक सहभागिता देंगे। इसी क्रम में फिट इंडिया खेल सत्र, योग एवं ध्यान, वंचित बच्चों को शिक्षा सामग्री एवं नामांकन सहायता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता तथा विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता की गतिविधियां भी होंगी अभियान में वृद्धाश्रम एवं अनाथालय भ्रमण, वरिष्ठजनों एवं अनाथ बच्चों के साथ संवाद एवं सम्मान, वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, दिव्यांगजन सहायता गतिविधियां तथा नशामुक्त भारत जागरूकता जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण तथा स्थानीय उत्पादों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक गतिविधि की फोटो-वीडियो होगी अपलोड सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने के लिए सभी विभागों को गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक गतिविधि के फोटो एवं वीडियो तैयार कर निर्धारित गूगल फॉर्म/डैशबोर्ड लिंक के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। संबंधित विभाग अपने फील्ड अधिकारियों के माध्यम से हितग्राहियों एवं आम नागरिकों तक कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाएंगे। 500 गांवों तक पहुंचेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बताया कि जिले में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आगमन होगा। यात्रा के माध्यम से जिले के लगभग 500 गांवों का भ्रमण किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाए। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं तथा यात्रा के प्रत्येक चरण की आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूरी की जाएं। गणेश पंडालों से भी दिया जाएगा जागरूकता संदेश कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में स्थापित गणेश पंडालों के माध्यम से नशामुक्ति अभियान एवं सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित जागरूकता संदेश आमजन तक पहुंचाए जाएं। इसके लिए पंडालों में आकर्षक एवं संदेशपरक फ्लेक्स-बैनर लगाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्परिणामों तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता होती है, इसलिए इन मंचों का उपयोग सकारात्मक सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रूप से किया जाए।

- नरसिंहपुर से सतीश स्काई इंडिया टीवी चैनल विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद चाचा भतिजे करते थे मोटरसाइकिल चोरी 1
- 📢 छात्रों की गूंज — करेली कॉलेज में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ 📢 छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने के लिए यूथ कांग्रेस करेली एवं NSUI करेली द्वारा “छात्रों की गूंज” हेतु रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया गया इस दौरान युवा कांग्रेस एवं NSUI के साथियों के साथ महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली में छात्र छात्राओं से संवाद किया,,1
- नर्मदेश्वर महादेव मंदिर अरमान नगर कॉलोनी में गणेश जी विराजमान जय गणेश नर्मदेश्वर महादेव मंदिर अरमान नगर कॉलोनी में गणेश जी विराजमान जय गणेश1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।1

- गोटेगांव में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने गाय को रौंदा, खाई में गिरने से गाय की मौत, चालक घायल गोटेगांव थाना क्षेत्र के लाठगांव पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पास खड़ी एक गाय को टक्कर मारते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में चालक सहित दो से तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। वाहन में सवार अन्य दो लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत गोटेगांव अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस गोटेगांव के ही अजय नाम के युवक की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1