logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जरासंध स्मारक निर्माण से मिला मगध के इतिहास को समुचित सम्मान : डॉ.प्रेम कुमार - राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक की प्रथम वर्षगांठ पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बताया अनुकरणीय - द्वापर युग के सबसे शक्तिशाली, दानवीर और शिव भक्त योद्धा को बताया पूरे भारत के एकीकरण का माध्यम नवादा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने कहा है कि जरासंध स्मारक निर्माण से मगध के इतिहास को समुचित सम्मान मिला है। राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सबके लिए अनुकरणीय बताया। द्वापर युग के सबसे शक्तिशाली, दानवीर और शिव भक्त योद्धा को करार देते हुए डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि पूरे भारत के एकीकरण का माध्यम महाराज जरासंध रहे। बिहार की ऐतिहासिक धरती राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर जरासंध महोत्सव के भव्य आयोजन में अपार भीड़ का संबोधित करते हुए उन्होंने उपस्थितजनों को खूब प्रेरित किया। कला संस्कृति विभाग एवं नालंदा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया और सम्राट जरासंध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जरासंध धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम भारती तथा उपाध्यक्ष सह नवादा के भाजपा नेता व वरीय समाजसेवी मनोज सिंह चंद्रवंशी के संयोजन में भव्य आयोजन हुआ। इनकी देखरेख में समस्त व्यवस्था की गयी थी। ​इतिहास और गौरव का संगम है स्मारक ​सभा को संबोधित करते हुए डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि राजगीर के कण-कण में सम्राट जरासंध का गौरवशाली इतिहास समाहित है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2005 के पूर्व 23 हजार करोड़ के बजट वाले बिहार वर्तमान में 3.48 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। पूर्व राज्य आयोग सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने राजगीर स्टेडियम का नाम सम्राट जरासंध के नाम पर रखने की मांग उठाई। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य डॉ.भीम सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी, डेन्टिस्ट डॉ.धर्मेंद्र कुमार, वरीय भाजपा नेता नित्यानंद सिंह, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, रणविजय रोशन, सनोज चंद्रवंशी, सौरभ कुमार, नवीन कुमार मंटू, सत्येन्द्र कुमार, अजय कुमार बिगन, प्रहलाद कुमार, सुनील डीलर, भीम कुमार, मुन्ना सिंह आदि के साथ ही कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ​नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जरासंध किसी एक जाति के नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रजा के राजा थे। इस महोत्सव ने न केवल ऐतिहासिक यादों को ताजा किया, बल्कि राजगीर के पर्यटन विकास की नई संभावनाओं को भी रेखांकित किया। इससे पूर्व राजगीर डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई, जबकि विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान और सम्राट की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

16 hrs ago
user_Tarun kumar Reporter
Tarun kumar Reporter
Voice of people Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
16 hrs ago
829c1d15-1f8a-4a5a-9999-61bbb8ae3526

More news from Bihar and nearby areas
  • पटना क GPO गोलम्बर के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रफिक कर्मियों को एक ऑटो में छूटा हुआ बैग मिला। जाँच करने पर पता चला कि उस बैग में सेंट जोसेफ हाई स्कूल, कंकड़बाग के छात्रों की महत्वपूर्ण परीक्षा कॉपियाँ (Exam Answer Sheets) है। ट्रैफिक पोस्ट के जवानों ने बिना समय गंवाए स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर स्कूल के शिक्षक श्री शंभु नाथ सिंह शीघ्र ही ट्रैफिक पोस्ट बुलाया गया, जहाँ पूरी प्रक्रिया (जाँच) के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से बच्चों की कॉपियाँ सौंप दी गईं।।।।। #patna #bihar
    1
    पटना क GPO गोलम्बर के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रफिक कर्मियों को एक ऑटो में छूटा हुआ बैग मिला। जाँच करने पर पता चला कि उस बैग में सेंट जोसेफ हाई स्कूल, कंकड़बाग के छात्रों की महत्वपूर्ण परीक्षा कॉपियाँ (Exam Answer Sheets) है।   ट्रैफिक पोस्ट के जवानों ने बिना समय गंवाए स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर स्कूल के शिक्षक श्री शंभु नाथ सिंह शीघ्र ही ट्रैफिक पोस्ट बुलाया गया, जहाँ पूरी प्रक्रिया (जाँच) के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से बच्चों की कॉपियाँ सौंप दी गईं।।।।।
#patna #bihar
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    4 min ago
  • Patna Police की #CyberCrime पर कार्रवाई....... --6 दिनों में ₹81 लाख का संदिग्ध ट्रांजेक्शन, अकाउंट धारक गिरफ्तार। #साइबर_प्रहार अभियान के तहत साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। विशेषकर ऐसे अकाउंट धारकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जिनके द्वारा साइबर अपराध में प्रयोग करने के उद्देश्य से बैंक अकाउंट खुलवाया गया हो। इसी क्रम में #कंकड़बाग थानांतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से मात्र 06 दिनों में ₹81,00,000/- का ट्रांजेक्शन किया गया था। इस संबंध में जब अकाउंट धारक से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। साथ ही तकनीकी जांच के दौरान पाया गया कि उक्त अकाउंट के संबंध में 04 अलग-अलग राज्यों से भी शिकायत दर्ज पाई गई है। उक्त व्यक्ति को तत्काल #गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में श्री नीतीश चंद्र धारिया, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar District Administration Patna SP Central, Patna SP Rural Patna DDNewsLive #CyberSecurity #cybercrime #BiharPolice #Patna Police #Cyberps #Arrested
    1
    Patna Police की #CyberCrime पर कार्रवाई....... --6 दिनों में ₹81 लाख का संदिग्ध ट्रांजेक्शन, अकाउंट धारक गिरफ्तार।
#साइबर_प्रहार अभियान के तहत साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। विशेषकर ऐसे अकाउंट धारकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जिनके द्वारा साइबर अपराध में प्रयोग करने के उद्देश्य से बैंक अकाउंट खुलवाया गया हो।
इसी क्रम में #कंकड़बाग थानांतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से मात्र 06 दिनों में ₹81,00,000/- का ट्रांजेक्शन किया गया था। इस संबंध में जब अकाउंट धारक से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।
साथ ही तकनीकी जांच के दौरान पाया गया कि उक्त अकाउंट के संबंध में 04 अलग-अलग राज्यों से भी शिकायत दर्ज पाई गई है।
उक्त व्यक्ति को तत्काल #गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में श्री नीतीश चंद्र धारिया, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना पटना द्वारा दी गई बाइट...
Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar District Administration Patna SP Central, Patna SP Rural Patna DDNewsLive
#CyberSecurity #cybercrime #BiharPolice #Patna Police #Cyberps #Arrested
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 min ago
  • CM नीतीश कुमार के वंशवाद पर प्रशांत किशोर ने की तीखी टिप्पणी, कहा - नेता के बच्चों के लिए सिंहासन की तैयारी, जनता को अशिक्षा व पलायन कैमूर में प्रशांत किशोर ने आम जनता से की अपील
    1
    CM नीतीश कुमार के वंशवाद पर प्रशांत किशोर ने की तीखी टिप्पणी, कहा - नेता के बच्चों के लिए सिंहासन की तैयारी, जनता को अशिक्षा व पलायन
कैमूर में प्रशांत किशोर ने आम जनता से की अपील
    user_Navhindustan News
    Navhindustan News
    Newspaper publisher पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना: UGC एक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर 15 मार्च 2026 को राजधानी पटना में सवर्ण एकता मंच द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक्ट सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है, इसलिए इसे काला कानून बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की जा रही है। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ता और समर्थक बड़े स्तर पर जुटने की तैयारी में हैं। संगठन के अनुसार इस प्रदर्शन में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। सवर्ण एकता मंच का कहना है कि समाज के अधिकारों और न्याय के लिए यह आंदोलन जरूरी है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग अपनी मांगों को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मंच के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। सवर्ण एकता मंच ने आम लोगों से अपील की है कि वे 15 मार्च को पटना में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाएं। प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी और शामिल होने के लिए इच्छुक लोग 70043 88889, 70048 32914 और 9508175976 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
    1
    पटना: UGC एक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर 15 मार्च 2026 को राजधानी पटना में सवर्ण एकता मंच द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक्ट सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है, इसलिए इसे काला कानून बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की जा रही है। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ता और समर्थक बड़े स्तर पर जुटने की तैयारी में हैं।
संगठन के अनुसार इस प्रदर्शन में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंचेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। सवर्ण एकता मंच का कहना है कि समाज के अधिकारों और न्याय के लिए यह आंदोलन जरूरी है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की जा रही है।
आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा, जिसमें समाज के लोग अपनी मांगों को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मंच के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं।
सवर्ण एकता मंच ने आम लोगों से अपील की है कि वे 15 मार्च को पटना में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाएं। प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी और शामिल होने के लिए इच्छुक लोग 70043 88889, 70048 32914 और 9508175976 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Patna Rural, Bihar•
    3 hrs ago
  • निशांत कुमार नय सचिवालय कार्यालय पहुँचे उनके कारकर्ताओ ने किया भवय स्वागत #निशांतकुमार #Jdu #NisantKumar #ApnaCityTakNews #patnaBihar #PatnaCity
    1
    निशांत कुमार नय सचिवालय कार्यालय पहुँचे उनके कारकर्ताओ ने किया भवय स्वागत #निशांतकुमार #Jdu #NisantKumar #ApnaCityTakNews #patnaBihar #PatnaCity
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • #महिंद्रा फाइनेंस का धन संवाद वित्तीय सशक्तिकरण और डिजिटल कौशल को दे रहा बढ़ावा #atvnetwork #banking
    1
    #महिंद्रा फाइनेंस का धन संवाद वित्तीय सशक्तिकरण और डिजिटल कौशल को दे रहा बढ़ावा #atvnetwork #banking
    user_ATV network
    ATV network
    Patna, Bihar•
    4 hrs ago
  • समृद्धि यात्रा में सुपौल को बड़ा तोहफा, 8 योजनाओं की स्वीकृति ।
    1
    समृद्धि यात्रा में सुपौल को बड़ा तोहफा, 8 योजनाओं की स्वीकृति ।
    user_Mani Bihar
    Mani Bihar
    Video Creator पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • दिनांक 09.03.2026 की रात्रि में घोसवरी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोसाईगांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार कहीं से खरीदकर लाया गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 01 देशी पिस्टल एवं 40 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को #गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री आनंद कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़ (पटना) द्वारा दी गई बाइट... Home Department, Govt. of Bihar Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar SP Rural Patna #Patnapolice #Biharpolice #GhoswariPS
    1
    दिनांक 09.03.2026 की रात्रि में घोसवरी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोसाईगांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार कहीं से खरीदकर लाया गया है।
प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 01 देशी पिस्टल एवं 40 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को #गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में श्री आनंद कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़ (पटना) द्वारा दी गई बाइट...
Home Department, Govt. of Bihar Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar SP Rural Patna #Patnapolice #Biharpolice #GhoswariPS
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    14 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.