बिग न्यूज मुजफ्फरनगर खतौली किसान की हताशा की तस्वीर: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने हरा-भरा सरसों का खेत उखाड़ा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने अपने हरे-भरे सरसों के खेत को चुपचाप उखाड़ कर किसान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना किसी शोर-शराबे या प्रदर्शन के उठाया गया यह कदम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। ठाकुर नीरज सिंह का आरोप है कि सरकार की नीतियाँ किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल पर आई लागत के मुकाबले बाजार में उचित दाम नहीं मिल रहा, जिससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। खाद, बीज, डीज़ल और दवाइयों की बढ़ती कीमतों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। किसान नेता का कहना है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर खरीद की कोई गारंटी नहीं है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे निराश होकर उन्होंने अपनी तैयार फसल को ही नष्ट करने का फैसला लिया। ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि “जब किसान दिन-रात मेहनत कर फसल उगाए और बदले में सिर्फ घाटा मिले, तो ऐसी खेती का कोई मतलब नहीं रह जाता। यह कदम मेरी व्यक्तिगत पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की आवाज़ है।” इस घटना के बाद किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
बिग न्यूज मुजफ्फरनगर खतौली किसान की हताशा की तस्वीर: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने हरा-भरा सरसों का खेत उखाड़ा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने अपने हरे-भरे सरसों के खेत को चुपचाप उखाड़ कर किसान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना किसी शोर-शराबे या प्रदर्शन के उठाया गया यह कदम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। ठाकुर नीरज सिंह का आरोप है कि सरकार की नीतियाँ किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल पर आई लागत के मुकाबले बाजार में उचित दाम नहीं मिल रहा, जिससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। खाद, बीज, डीज़ल और दवाइयों की बढ़ती कीमतों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। किसान नेता का
कहना है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर खरीद की कोई गारंटी नहीं है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे निराश होकर उन्होंने अपनी तैयार फसल को ही नष्ट करने का फैसला लिया। ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि “जब किसान दिन-रात मेहनत कर फसल उगाए और बदले में सिर्फ घाटा मिले, तो ऐसी खेती का कोई मतलब नहीं रह जाता। यह कदम मेरी व्यक्तिगत पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की आवाज़ है।” इस घटना के बाद किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
- मुजफ्फरनगर। शहर के विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने हेतु निरीक्षण पर निकले विकास प्राधिकरण की टीम और मंत्री कपिल देव अग्रवाल1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया। हादसे के बाद चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को स्वयं अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चरथावल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उनकी इस तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। #CharthawalFile #Charthawal #Muzaffarnagar #RoadAccident #PankajMalik #CHCCharthawal #Humanity #PublicRepresentative #LocalNews #GroundReport1
- मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – हिन्दू वेशभूषा और फर्जी आधार कार्ड बनाकर घूम रहे 06 संदिग्ध गिरफ्तार!1
- जनपद मुज़फ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी ₹90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित विकास कुमार निवासी उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी शादी 29 सितंबर 2025 को सविता से लव मैरिज के रूप में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी दिन-रात मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करने लगी। पूछताछ करने पर घरेलू कलह बढ़ने लगी। पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। बाद में फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही है। जब घर में रखी नकदी की जांच की गई तो ₹90 हजार रुपये गायब मिले, जिसे पत्नी द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की पूर्व में “अनिल” नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी विवाह के समय छिपाई गई। मामले को लेकर पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी उसी व्यक्ति के साथ गई है, जिससे वह पहले रात-रात भर बातचीत करती थी। साथ ही मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका जताई गई है।2
- “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”1
- दीपक के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान सामने आया इंसानियत की मिसाल दीपक1
- मुज़फ्फरनगर:- *विराट हिंन्दू सम्मेलन में जुटी भारी भीड़*! बरला बसेड़ा मार्ग पर कार्यक्रम हुआ आयोजित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि.1