logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कूटरचित वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने असली वेबसाइट की तर्ज पर फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों एवं अभिभावकों से अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी की। गिरफ्तार आरोपियों में सत्येन्द्र बर्नवाल और मोनू गुप्ता शामिल हैं, जो फर्जी अंकपत्र, डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रव्रजन प्रमाण पत्र तैयार कर देशभर में उपलब्ध कराते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नकली मोहर लगाकर उन्हें असली के रूप में बेचते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 24 फर्जी दस्तावेज एवं 4 नकली मोहर बरामद किए हैं। मामले में भा0न्या0सं0 एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट से सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज ।

6 hrs ago
user_Amarjeet Yadav
Amarjeet Yadav
Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
d0f432e9-2101-47cd-9e39-978703b67384

फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कूटरचित वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने असली वेबसाइट की तर्ज पर फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों एवं अभिभावकों से अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी की। गिरफ्तार आरोपियों में सत्येन्द्र बर्नवाल और मोनू गुप्ता शामिल हैं, जो फर्जी अंकपत्र, डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रव्रजन प्रमाण पत्र तैयार कर देशभर में उपलब्ध कराते थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नकली मोहर लगाकर उन्हें असली के रूप में बेचते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 24 फर्जी दस्तावेज एवं 4 नकली मोहर बरामद किए हैं। मामले में भा0न्या0सं0 एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वेबसाइट से सतर्क रहें और साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by VB News Prayagraj
    1
    Post by VB News Prayagraj
    user_VB News Prayagraj
    VB News Prayagraj
    हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुर नगर जर्जर मकान ढहने से इलाके में मचा हड़कंप *जिलानी लियाकती*
    1
    कानपुर नगर  जर्जर मकान ढहने से इलाके में मचा हड़कंप 
*जिलानी लियाकती*
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    1
    Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    user_Ptrkar deepak Shukla meja
    Ptrkar deepak Shukla meja
    Court reporter मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    3
    टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका
गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं।
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_शेरू दुबे
    शेरू दुबे
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by Vaibhav Yadav India Tv
    1
    Post by Vaibhav Yadav India Tv
    user_Vaibhav Yadav India Tv
    Vaibhav Yadav India Tv
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Kumar Vikas
    1
    Post by Kumar Vikas
    user_Kumar Vikas
    Kumar Vikas
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by VB News Prayagraj
    1
    Post by VB News Prayagraj
    user_VB News Prayagraj
    VB News Prayagraj
    हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.