तारानगर में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी तारानगर में संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी कसबा (पूर्णिया)। कसबा थाना क्षेत्र के कुल्लाखास पंचायत अंतर्गत तारानगर गांव में सोमवार को एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों की भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक गांव में संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा गया, जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया गया। हालांकि, अब तक बच्चा चोरी की किसी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। हाल के दिनों में पूर्णिया जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर चर्चाएं बढ़ी हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। बिना सत्यापन किसी पर आरोप लगाना या कानून हाथ में लेना दंडनीय है। इस मामले में लखना पंचायत के मुखिया प्रत्याशी हाजी मुंतसीर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कसबा थाना को सूचना दी, जिससे पुलिस समय पर पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने उनकी सक्रियता की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आज 3 बजे अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।

- जदयू के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बने सुबोध मेहता, कार्यकर्ताओं ने खूब दिया बधाई। #hairstyleideas #pushupchallenge #actorslifestyle #cleaninghacks #adventuretravel #सुबोध_मेहता #जदयू #प्रखंड_अध्यक्ष #बिहार #राजनीति #नई_नियुक्ति #जनता_दल_(यूनाइटेड) #जदयू_नेता #राजनीतिक #नियुक्ति #मिथिलांचल #दरभंगा #मधुबनी #समस्तीपुर #सीतामढ़ी #मुजफ्फरपुर #बिहार_राजनीति #राष्ट्रीय_राजनीति #स्थानीय_राजनीति #राजनीतिक_खबर #Breaking_News1
- बिहार विधानसभा में राज्य में 91 अम्बेडकर आवासीय विद्यालय संचालित है। उप शिक्षको से 24 घंटा कार्य कराया जाता है,वर्ष 2017 से 2018 के नियुक्त शिक्षको के भाति विद्यालय अधियापको को सातवां वेतन देने का मुद्दा उठाया। विधायक मुर्शिद आलम1
- पूर्णिया ने दो जवान बेटा को खोया हैं पहले सूरज बिहारी को अब राजू कुमार मंडल को सच मैं काफी चिंता का विषय हैं एक महीने के अंदर दो युवक कहा इस दुनिया को अलविदा1
- जोकीहाट के कुरसैल गांव में पुल निर्माण लंबित, ग्रामीणों में आक्रोश; विधायक मुर्शीद आलम से लगाई गुहार स्लग: तीन साल से अधूरा पुल, नदी कटाव से मस्जिद और स्कूल पर खतरा जोकीहाट / अररिया: जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत कुरसैल गांव (वार्ड संख्या 3) में पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कुरसैल से चकै-बलवा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुल के अभाव में लोगों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नदी कटाव से गांव पर खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार नदी का कटाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे गांव की मस्जिद और स्कूल पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द पुल और सुरक्षा कार्य नहीं हुआ तो बड़ी क्षति हो सकती है। तीन साल से अधूरा पड़ा है निर्माण ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी और निर्माण सामग्री भी गिराई गई थी। लेकिन भीषण बाढ़ में सामग्री बह गई। इसके बाद से अब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया है। जान जोखिम में डालकर आवागमन पुल नहीं होने के कारण लोगों को नदी पार कर आने-जाने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। मरीजों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। विधायक और प्रशासन से लगाई गुहार ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक मुर्शीद आलम और प्रशासन से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। BDO का बयान प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुरसैल गांव में पुल निर्माण का मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग से संपर्क कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल की जा रही है।1
- Post by Sachinpal Sachinpal4
- Post by Bablu Singh1
- कसबा पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा मैजिक में छूपा कर ले जा रहे विदेशी शराब सहीत मैजिक को पकड़ा तथा मैजिक पर सवार दो तस्कर को भी धर दबोचा। घटना की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक मैजिक में तस्कर शराब को छूपाकर सड़क मार्ग होते हुए ले जा रहे है। सूचना पर कसबा पुलिस दलबल के साथ फुलवड़िया- श्रीनगर सड़क मार्ग के फुलवड़िया रेलवे गुमटी के पास जांच शुरू किये। जांच के क्रम में शक के आधार पर जब मैजिक को रोककर जांच की गई तो उसमें विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर दो तस्कर को भी धर दबोचा गया। शराब के साथ मैजिक गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया। जांच के क्रम में कुल 62.250 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं पकड़ाये तस्करों में 31 वर्षीय अभय दास एवं 23 वर्षीय सूरज कुमार दोनों के. नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मैजिक को भी जब्त कर लिया गया है। आज 4 बजे तक दोनों पकड़ाये तस्कर को अग्रिम कारवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1
- जोकिहाट माइनॉरिटी हॉस्टल में पुलिस का कब्ज़ा,विधानसभा में उठी ईद पर 2 दिन की छुट्टी की मांग। AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान1
- Post by Bablu Singh1