logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर में भाकियू अराजनैतिक ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन भाकियू अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर बिजली तारों की मरम्मत नहीं की गई, तो फसल कटाई के दौरान बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह के नेतृत्व में किसान और कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगें उठाई गई हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में बिजली के खंभों पर लगे तार बेहद पुराने और जर्जर हो चुके हैं। जम्फर ढीले होने के कारण आए दिन चिंगारियां उठती रहती हैं, जिससे पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने का भारी जोखिम बना हुआ है। इसके अलावा फीडरों को निर्देशित कर बिलों की गड़बड़ी सुधारी जाए और समय पर सही बिल उपलब्ध कराए जाएं। ग्राम दनकरी में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है। किसानों का कहना है कि कार्य बंद होने से ग्रामीणों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिसे तुरंत चालू कराया जाना चाहिए। साथ ही खतौनियों में नाम और अंश भाग में गलतियों के कारण किसानों को फसल बेचने और सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने में परेशानी हो रही है। इन त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुशील शर्मा, अवतार सिंह, राजेंद्र गंगवार, तरसन सिंह, बलदेव सिंह, नरेश गंगवार, राजेन्द्र गंगवार तरसेम सिंह समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 hr ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
6f9c28b4-e3b5-4feb-881b-b717077bb17f

बिलासपुर में भाकियू अराजनैतिक ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन भाकियू अराजनैतिक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर बिजली तारों की मरम्मत नहीं की गई, तो फसल कटाई के दौरान बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह के नेतृत्व में किसान और कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगें उठाई गई हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में बिजली के खंभों पर लगे तार बेहद पुराने और जर्जर हो चुके हैं। जम्फर ढीले होने के कारण आए दिन चिंगारियां उठती रहती हैं, जिससे पककर तैयार खड़ी

a3b9c3a0-b632-4c95-b180-600bada214c2

गेहूं की फसल में आग लगने का भारी जोखिम बना हुआ है। इसके अलावा फीडरों को निर्देशित कर बिलों की गड़बड़ी सुधारी जाए और समय पर सही बिल उपलब्ध कराए जाएं। ग्राम दनकरी में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से अधर में लटका हुआ है। किसानों का कहना है कि कार्य बंद होने से ग्रामीणों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिसे तुरंत चालू कराया जाना चाहिए। साथ ही खतौनियों में नाम और अंश भाग में गलतियों के कारण किसानों को फसल बेचने और सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने में परेशानी हो रही है। इन त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुशील शर्मा, अवतार सिंह, राजेंद्र गंगवार, तरसन सिंह, बलदेव सिंह, नरेश गंगवार, राजेन्द्र गंगवार तरसेम सिंह समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जुड़े किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया।मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल समाप्त करने की मांग की।इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बता दें कि रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे भाकियू (चढूनी) गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में हाईवे स्थित मन्नत गार्डन पर एकत्र हुए। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे।किसानों ने एक सभा आयोजित कर भारत-अमेरिका व्यापार डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।दोपहर करीब 12 बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर ट्रैक्टर मार्च के रूप में मुख्य चौराहे की ओर बढ़े जहां विरोध प्रदर्शन किया गया।इस बाद किसान तहसील भवन की ओर बढ़ने लगे जहां पूर्व विधायक संजय कपूर तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए और वही ट्रैक्टर मार्च के दौरान रामपुर रोड पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा मौकें पहुंचें और इस दौरान किसानों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सरकार से इस डील को तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई।जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा,जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा।पड्डा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस व्यापार डील को वापस नहीं लिया, तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।किसानों ने सरकार से ऐसी किसी भी नीति या समझौते से बचने का आग्रह किया, जिससे देश के किसानों की आजीविका प्रभावित हो।उन्होंने एकजुट होकर सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।किसान नेताओं ने दोहराया कि यदि उनकी मांगें समय पर परी नहीं दर्द तो उन्हें बटे आंदोलन के लिए विवश होना न पड़े।
    4
    बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जुड़े किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया।मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल समाप्त करने की मांग की।इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बता दें कि रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे भाकियू (चढूनी) गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में हाईवे स्थित मन्नत गार्डन पर एकत्र हुए। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे।किसानों ने एक सभा आयोजित कर भारत-अमेरिका व्यापार डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।दोपहर करीब 12 बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर ट्रैक्टर मार्च के रूप में मुख्य चौराहे की ओर बढ़े जहां विरोध प्रदर्शन किया गया।इस बाद किसान तहसील भवन की ओर बढ़ने लगे जहां पूर्व विधायक संजय कपूर तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए और वही ट्रैक्टर मार्च के दौरान रामपुर रोड पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा मौकें पहुंचें और इस दौरान किसानों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सरकार से इस डील को तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई।जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा,जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा।पड्डा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस व्यापार डील को वापस नहीं लिया, तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।किसानों ने सरकार से ऐसी किसी भी नीति या समझौते से बचने का आग्रह किया, जिससे देश के किसानों की आजीविका प्रभावित हो।उन्होंने एकजुट होकर सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।किसान नेताओं ने दोहराया कि यदि उनकी मांगें समय पर परी नहीं दर्द तो उन्हें बटे आंदोलन के लिए विवश होना न पड़े।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    1
    Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    1
    गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    user_Aasif News Network
    Aasif News Network
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले..... मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    1
    क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले.....
मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान
बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    23 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    24 min ago
  • Post by Chandra Devi
    1
    Post by Chandra Devi
    user_Chandra Devi
    Chandra Devi
    काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को मारी टक्कर मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर उर्फ होलपुर निवासी 24 वर्षीय फुरकान खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां कई दिनों तक जिंदगी-मौत की जंग लड़ने के बाद उसने अंतिम सांस ली। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी महरूल निशा और डेढ़ साल के मासूम बेटे अदनान को रोते-बिलखते छोड़ गया.
    1
    खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को मारी टक्कर मुरादाबाद के
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर उर्फ होलपुर निवासी 24 वर्षीय
फुरकान खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल
हो गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां
कई दिनों तक जिंदगी-मौत की जंग लड़ने के बाद उसने अंतिम सांस
ली। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी महरूल निशा और डेढ़ साल के मासूम बेटे
अदनान को रोते-बिलखते छोड़ गया.
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था ठप होने से समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने एसडीम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर में साफ सफाई कराने की मांग की है। वहीं समाजसेवी साजिद हुसैन ने ज्ञापन देकर बताया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण नगर में सफाई नहीं हो पा रही है। साजिद हुसैन का कहना है कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और 21 मार्च को ईद का त्योहार भी आने वाला है, ऐसे में नगर में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    2
    बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था  
ठप होने से समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने एसडीम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर में साफ सफाई कराने की मांग की है। वहीं समाजसेवी साजिद हुसैन ने ज्ञापन देकर  बताया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण नगर में सफाई नहीं हो पा रही है। साजिद हुसैन का कहना है कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और 21 मार्च को ईद का त्योहार भी आने वाला है, ऐसे में नगर में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.