Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amit kumar chodhary
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खरगापुर के 3 लापता बच्चे मथुरा में मिले! हॉस्टल पर गंभीर आरोप, CCTV से खुला राज *खरगापुर (टीकमगढ़)।* खरगापुर से शनिवार को लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को लेकर बड़ी राहत की खबर है। पुलिस ने तीनों बच्चों को उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामले में खरगापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम मथुरा पहुंची और वहां से तीनों बच्चों को रेस्क्यू किया। *बच्चों ने हॉस्टल पर लगाए गंभीर आरोप* बरामद होने के बाद बच्चों ने जो बताया, उसने हॉस्टल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बच्चों का कहना है कि हॉस्टल में उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता था और पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थीं। इसी से परेशान होकर वे वहां से निकल गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ की बात कही जा रही है।1
- ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है। ललितपुर जिले में कचनौदा बांध का एक गेट खोलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। गेट से पानी छोड़े जाने के कारण बांध से पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। बांध क्षेत्र में पानी की स्थिति और बहाव पर नजर रखी जा रही है। पानी की निकासी के चलते आसपास के जलक्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेष रूप से नदी, नाले और पानी के तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है। बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण जलधारा का प्रवाह बढ़ सकता है, ऐसे में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है। कचनौदा बांध क्षेत्र में पानी की निकासी लगातार जारी रहने के कारण संबंधित क्षेत्र में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे बिना आवश्यकता के पानी के बहाव वाले स्थानों के नजदीक न जाएं और बच्चों को भी ऐसे स्थानों से दूर रखें। बांध से पानी छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान जलस्तर और बहाव में बदलाव संभव है। इसलिए स्थानीय लोगों को प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल कचनौदा बांध के एक गेट से पानी की निकासी लगातार जारी है और क्षेत्र में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।1
- सेवा संकल्प यात्रा का बड़ागांव धसान में हुआ भव्य स्वागत *सेवा संकल्प यात्रा का बड़ागांव धसान में हुआ भव्य स्वागत* *जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीयजनों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत* *सेवा संकल्प संवाद में यात्रियों ने साझा किए अपने अनुभव* *टीकमगढ़, 24 सितंबर 2026/* सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत संचालित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ (जन जल सेवा संकल्प यात्रा) का गुरुवार को बड़ागांव धसान जिला टीकमगढ़ में आगमन हुआ। यात्रा के बड़ागांव धसान पहुंचने पर जतारा विधायक श्री हरिशंकर खटीक, श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी, श्री संकल्प जैन, श्री राहुल तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीयजनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। सेवा संकल्प यात्रा का बड़ागांव धसान बस स्टैंड पर भी स्थानीयजनों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। इसके पश्चात यात्रा अमर शहीद नारायण दास खरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव धसान पहुंची, जहां सेवा संकल्प संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों द्वारा बुंदेलखंड के प्रसिद्ध मोनिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से किया गया। मोनिया नृत्य की प्रस्तुति ने यात्रियों एवं उपस्थित स्थानीयजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा संकल्प यात्रियों ने यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की पावन धरा टीकमगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा के आगमन पर स्थानीयजनों द्वारा जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ स्वागत किया गया, उसके लिए सभी यात्री आभारी हैं। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प यात्रा के दौरान जन जल सेवा संकल्प के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद सहित विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को बुंदेली व्यंजन परोसे गए, जिसकी यात्रियों ने सराहना की। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव धसान परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं एवं उनके लाभ की जानकारी दी गई। सेवा संकल्प यात्रा का जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में रात्रि विश्राम होगा। *25 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सेवा संकल्प यात्रियों से करेंगे संवाद* सेवा संकल्प यात्रा के टीकमगढ़ जिले में द्वितीय दिवस 25 सितंबर को संदीपनी विद्यालय बड़ागांव धसान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प यात्रियों से यात्रा के दौरान प्राप्त अनुभवों के संबंध में संवाद करेंगे। इसके पश्चात संदीपनी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात सेवा संकल्प यात्रा ग्राम समर्रा पहुंचेगी, जहां से यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए ललितपुर जिले के लिए प्रस्थान करेगी।1
- गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, पंचायत सचिवों ने थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन बल्देवगढ़। जनपद पंचायत परिसर में समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत लखेरी में पदस्थ पंचायत सचिव गनेश अहिरवार के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचायत सचिवों में आक्रोश है। सचिवों ने एकजुट होकर बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत एवं ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार 23 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान पंचायत सचिव गनेश अहिरवार बैठक में मौजूद थे। सचिव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, इसी दौरान जगदीश सेन निवासी बल्देवगढ़ और शंकर सिंह बुंदेला निवासी जिनागढ़ ने कथित रूप से उनका मोबाइल छीन लिया। शिकायत के मुताबिक मोबाइल वापस मांगने पर दोनों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर सचिव के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सचिवों ने जताया आक्रोश घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पंचायत सचिवों में नाराजगी देखी गई। सचिवों ने कहा कि यदि सरकारी परिसर में ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी के साथ इस तरह की घटना होती है, तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर विषय है। पंचायत सचिवों ने बल्देवगढ़ पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। जनपद पंचायत परिसर में पंचायत सचिव से मारपीट का आरोप, सचिवों में आक्रोश मोबाइल छीनने के बाद वापस मांगने पर जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, पंचायत सचिवों ने थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन बल्देवगढ़। जनपद पंचायत परिसर में समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम पंचायत लखेरी में पदस्थ पंचायत सचिव गनेश अहिरवार के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचायत सचिवों में आक्रोश है। सचिवों ने एकजुट होकर बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत एवं ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार 23 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान पंचायत सचिव गनेश अहिरवार बैठक में मौजूद थे। सचिव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, इसी दौरान जगदीश सेन निवासी बल्देवगढ़ और शंकर सिंह बुंदेला निवासी जिनागढ़ ने कथित रूप से उनका मोबाइल छीन लिया। शिकायत के मुताबिक मोबाइल वापस मांगने पर दोनों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर सचिव के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सचिवों ने जताया आक्रोश घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पंचायत सचिवों में नाराजगी देखी गई। सचिवों ने कहा कि यदि सरकारी परिसर में ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी के साथ इस तरह की घटना होती है, तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर विषय है। पंचायत सचिवों ने बल्देवगढ़ पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1
- *तेज होटल के बाहर मारपीट का CCTV आया सामने, पीड़ित ने SP को सौंपा ज्ञापन* *टीकमगढ़।* तेज होटल के बाहर हुई मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है। SC/ST एक्ट में मामला दर्ज होने के बाद पीड़ित पक्ष ने होटल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है। मामले में उप पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। वहीं इस पूरे मामले पर होटल के अकाउंटेंट के.के. भास्कर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने अपने पक्ष को लेकर जानकारी दी।3
- पलेरा : कल से लापता 40 वर्षीय मनोज रैकवार वार्ड क्रमांक 4 निवासी का तालाब में मिला शव, परिजनों ने कल गुमशुदगी की दी थी पुलिस को सूचना, तालाब से कुछ ही दूरी पर मिली बाइक, प्रशासन और गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया बाहर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, सभी एंगल से पुलिस कर रही मामले की जांच, पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा ,पलेरा के वार्ड क्रमांक 4 का मामला पलेरा : कल से लापता 40 वर्षीय मनोज रैकवार वार्ड क्रमांक 4 निवासी का तालाब में मिला शव, परिजनों ने कल गुमशुदगी की दी थी पुलिस को सूचना, तालाब से कुछ ही दूरी पर मिली बाइक, प्रशासन और गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया बाहर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, सभी एंगल से पुलिस कर रही मामले की जांच, पीएम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा ,पलेरा के वार्ड क्रमांक 4 का मामला2
- टीकमगढ़ जिले में खेत में एक पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे पर झुलता मिला तो वही नजदीकी कुएं में दो मासूमों के शव उतराते मिले, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या व हत्या के सभी संभावनाओं पर कर रही है जांच, टीकमगढ़ जिले में खेत में एक पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे पर झुलता मिला तो वही नजदीकी कुएं में दो मासूमों के शव उतराते मिले, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या व हत्या के सभी संभावनाओं पर कर रही है जांच, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव का है, जहां आज सुबह सुबह पूरे गांव में उस समय सनसनी मच गई जब लोगों को खबर लगी की गांव के लाड़ गंज मोहल्ले में एक महिला का शव खेत पर पेड़ से लटका हुआ मिला है तो वही पास में उसके दो बच्चों के शव कुएं में उतराते मिले है, जिसके बाद तत्काल इस इस बात की सूचना गांव वालों ने दिगौड़ा पुलिस थाने को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गांव की 25 वर्षीय रश्मि कुशवाहा का शव पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला, तो वही पास मे कुएं में महिला की 06 वर्षीय पुत्री पूर्वा कुशवाहा और 04 साल के बेटे हार्दिक कुशवाहा का शव उतराते मिले है, प्रथम दृष्टया पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को आत्महत्या मानकर चल रही है, जिसमें पहले माँ ने अपने दो मासूमों को कुएं में धकेल दिया और फिर उसके बाद खुद उसने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, वही मृतक महिला के परिजनों ने अपनी बेटी व उसके पुत्रो की हत्या का आरोप महिला के पति राहुल कुशवाहा व ससुर कनछेदी पर लगाते हुए बताया है की उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और उसका पति शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता था, जिस कारण कुछ दिनों पूर्व मृतका अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी और हाल ही में उसका पति राहुल उसे मायके से यह कहकर अपने साथ वापिस ले आया था की अब वह उसके साथ मारपीट नहीं करेगा, लेकिन ससुराल में कुछ ही दिन बीते थे की अब ये घटना घटित हो गई, यहां गौरतलब है की पारिवारिक विवाद के चलते पहले भी मृतका ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तब समय पर उपचार मिलने के चलते महिला की जान बच गई थी,1
- दिगौड़ा के बछोड़ा में दर्दनाक घटना, महिला व दो मासूम बच्चों की मौत, पुलिस प्रशासन जांच में जुटा, टीकमगढ़ जिले की घटना1
- बछोड़ा की घटना में महिला के पिता चैनू लाल कुशवाहा निवासी बैरबार थाना जतारा ने लगाए आरोप। टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना के बछोड़ा गांव में हुई दर्दनाक घटना, महिला ने अपने दोनों बच्चों को कुएं में धकेल कर, खुद फांसी के फंदे पर झूली।1