दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर प्रवेश वाही ने भलस्वा लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण *दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने भलस्वा लैंडफिल साइट एवं घोघा स्थित सी बी जी प्लांट का निरीक्षण किया* *दिसंबर 2026 तक भलस्वा लैंडफिल साइट पर जमा लेगेसी कचरे का निस्तारण कर इसे समतल कर लिया जाएगा, लेगेसी कचरे का निस्तारण करने के पश्चात प्राप्त भूमि का प्रयोग जनहितैषी कार्यों के लिए किया जायेगा *हम दिल्ली की जनता से अपील करते हैं कि वो स्त्रोत पर ही कचरे का पृथककरण करके कूड़ा मुक्त दिल्ली की मुहिम में सहयोग करें - महापौर श्री प्रवेश वाही* दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर श्री प्रवेश वाही ने कार्यभार संभालते ही दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए आज भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर वहां चल रहे बायोमाइनिंग एवं बायो रेमेडिएशन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने घोघा स्थित सी बी जी प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री संजीव खिरवार, अतिरिक्त आयुक्त श्री अरुण कुमार मिश्रा,प्रमुख अभियंता श्री पी. सी मीणा, नरेला क्षेत्र के उपायुक्त श्री राघवेंद्र मीणा सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं एवं बायोमाइनिंग कार्यों की समीक्षा के लिए निरंतर दौरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2026 के अंत तक भलस्वा लैंडफिल साइट पर बायोमिनिंग कार्य पूर्ण कर लेगेसी कचरे को निस्तारित कर दिया जाएगा। श्री प्रवेश वाही ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर चल रहे लेगेसी कचरे के निस्तारण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया लेकिन समय से लीगेसी कचरे के निस्तारण के लिए बायोमाइनिंग कार्य ने तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीगेसी कचरे के निस्तारण के लिए अतिरिक्त मशीनरी को लगाया जाए। महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि लेगेसी कचरे के निस्तारण के पश्चात लैंडफिल साइट पर हरित पट्टी विकसित करने के साथ साथ लेगेसी कचरे के निस्तारण के पश्चात प्राप्त भूमि का उपयोग दिल्ली सरकार के साथ चर्चा करके जन हितैषी कार्यों के लिए किया जाएगा। श्री प्रवेश वाही ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर 73 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरे का पहाड़ था।भलस्वा लैंडफिल साइट पर लीगेसी कचरे के निस्तारण का कार्य नवंबर 2022 में आरम्भ हुआ था और प्रथम चरण में 45 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरे का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि लीगेसी कचरे के निस्तारण का द्वितीय चरण दिसंबर 2024 में आरम्भ हुआ और लगभग 43.44 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरे का निस्तारण और किया गया। श्री प्रवेश वाही ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर अब लगभग 13.58 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरा बचा है जिसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण रूप से निस्तारित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर लीगेसी कचरे के पहाड़ की अधिकतम ऊंचाई 65 मीटर थी जोकि अब घटकर लगभग 30 मीटर रह गई है। महापौर श्री प्रवेश वाही ने घोघा स्थित सीबीजी प्लांट का भी निरीक्षण किया। माननीय महापौर ने इस दौरान सीबीजी प्लांट को सुचारू रूप से क्रियान्वयन में लाने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान महापौर ने दिल्ली की जनता, आरडब्ल्यूए एवं बाजार संघों से अपील की कि कचरे को स्रोत पर ही गीले एवं सूखे कूड़े में पृथक किया जाए ताकि दिल्ली को कूड़ामुक्त बनाने की मुहिम में सफलता मिल सके। मेयर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि शत प्रतिशत कचरे का पृथककरण करने वाली आर डब्ल्यू ए को प्रोत्साहित भी किया जाए

- ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️😎❤️😎❤️😎❤️😎❤️❤️❤️😎😎❤️❤️😎😎❤️1
- Post by RASHTRA SEARCH NEWS1
- hhjj1
- Post by Pro hindustan tv1
- #छिंदवाड़ा - स्टेज पर दुल्हन ने बदला फैसला, दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला।1
- तिथि: वैशाख शुक्ल चतुर्दशी दिन: गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 पूजा का समय: भगवान नरसिंह प्रदोष काल (शाम के समय) में प्रकट हुए थे, इसलिए पूजा शाम को की जाती है। चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 29 अप्रैल 2026 को शाम 07:00 बजे से। चतुर्दशी तिथि समाप्त: 30 अप्रैल 2026 को रात तक। नरसिंह जयंती का महत्व: यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जब भगवान ने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंह रूप में हिरण्यकशिपु का वध किया था।1
- Today's Chanakya के एग्जिट पोल में केरलम में LDF और UDF में कांटे की टक्कर UDF 69 (±9 सीटें) BJP+ 7 (±4 सीटें) LDF 64 (±9 सीटें)1
- 🅰️यूपी 👉इटावा के एक गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर 5 लाख की शराब मिट्टी में मिला दी 👉कारण: घर-परिवार के लोगों का शराबी बनना और कलह बढ़ना 👉ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से घनी आबादी के बीच चल रहा था. जबकि ये ठेका किसी दूसरे गांव के लिए आवंटित था,1